Close Menu
    What's Hot

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट
    छत्तीसगढ़

    ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट

    News Lead18By News Lead18May 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ड्राइवर ने SECL के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को किडनैप किया। दरअसल महिला के पति को रिटायरमेंट के 50 लाख से भी ज्यादा रकम मिले थे, इसी बात की जानकारी ड्राइवर को पहले से थी। उसने पैसों के लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की।

    29 अप्रैल को 3 साथी घर में घुसे, उन्होंने पीने के लिए पानी मांगने के बहाने से बात की। इसके बाद मौका देखकर ललिता कुजूर (62) को पकड़ा, मुंह-आंख पर टेप लगाया और अपने साथ ले गए। इसके बाद पति को कॉल कर 22 लाख फिरौती मांगी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 4 दिन बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है, 1 फरार की तलाश जारी है।

    अब जानिए पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम सरनापारा में रहने वाले पैत्रुस कुजूर ने 30 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रैल की सुबह वह अपने ड्राइवर के साथ अपनी एक्सीडेंट हुई गाड़ी ठीक कराने अंबिकापुर गया था। उस समय उसकी पत्नी ललिता कुजूर घर पर अकेली थी।

    दोपहर करीब 1 बजे उसकी पत्नी ने कॉल कर पूछा कि वह घर कब आएंगे, तो उसने बताया कि वह अंबिकापुर से निकल रहा है। इसके बाद जब वह दोपहर करीब 3:30 बजे अपने ड्राइवर के साथ घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। घर का सामान फैला हुआ था और कुछ स्थानों पर खून भी गिरा था।

    उसने आसपास और परिचितों के घर पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तभी करीब 3:50 बजे पत्नी के मोबाइल से उसे कॉल आया। कॉल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि अगर अपनी पत्नी को वापस चाहते हो तो 22 लाख रुपए दो, नहीं तो वह तुम्हें नहीं मिलेगी। इसके बाद ललिता कुजूर का फोन बंद हो गया।

    महिला की तलाश के लिए पुलिस ने टीम बनाई

    मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत अगवा महिला को ढूंढने और आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 पुलिस टीम बनाई। पुलिस टीमों ने मौके पर जाकर जांच की और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।

    पकड़े जाने के डर से 2 दिन बाद छोड़ा

    पकड़े जाने के डर और पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग को देखते हुए अपहरण करने वाले दो अन्य आरोपियों ने पैत्रुस की पत्नी ललिता को छोड़ने का फैसला किया। घटना के 2 दिन बाद 1 मई को वे उसे डुमरिया से पीढ़ा होते हुए पर्री-चंदरपुर बायपास रोड पर ले गए और वहां घायल हालत में छोड़कर भाग गए।

    इसके बाद उन्होंने महिला को ढकने वाला कंबल, बांधने की रस्सी और मुंह पर लगाया टेप निकालकर वहीं जला दिया और मौके से फरार हो गए।

    घायल अवस्था में मिली महिला

    इसके बाद महिला किसी तरह पास के एक घर पहुंची और वहां से मोबाइल से जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और उसका पति मौके पर पहुंचे। महिला घायल थी, इसलिए पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया।

    इसी बीच जब रौशन देवांगन के पकड़े जाने की खबर मिली, तो दूसरा आरोपी शेख इशू भागकर बिलासपुर की ओर जाने लगा। पुलिस ने केतका इलाके में घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल 1 बाइक, एक स्कूटी और दो मोबाइल जब्त किया है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

    इसी दौरान पुलिस को पैत्रुस कुजूर के पहले काम कर चुके ड्राइवर रौशन देवांगन (21) पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे ग्राम मानपुर से पकड़कर पूछताछ की तो उसने माना कि वह ललिता के अपहरण में शामिल था।

    ड्राइवर ने फिरौती के लिए किया था किडनैप

    पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले करीब 18 महीने तक पैत्रुस की गाड़ी चलाता था। इसलिए उसे पता था कि पैत्रुस एसईसीएल से रिटायर हुआ है और उसे काफी पैसा मिला है। पैसे के लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किडनैपिंग की योजना बनाई।

    वह अपने साथी शेख इशू (23) और एक अन्य के साथ पैत्रुस के घर गया। वहां उसने ललिता से पीने के लिए पानी मांगने के बहाने बात की। इसके बाद मौका देखकर महिला को पकड़ लिया, उसे घर के अंदर ले गए और उसके मुंह-आंख पर टेप लगा दिया। उसके हाथ-पैर भी बांध दिए।

    फिर उसे बाइक से डुमरिया स्थित रौशन की टायर पंचर दुकान पर ले गए। वहां से उसका मोबाइल लेकर ग्राम रूनियाडीह पहुंचे और पैत्रुस को फोन कर 22 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके बाद मोबाइल बंद कर दिए।

    पकड़े जाने के डर से 2 दिन बाद छोड़ा

    पकड़े जाने के डर और पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग को देखते हुए अपहरण करने वाले दो अन्य आरोपियों ने पैत्रुस की पत्नी ललिता को छोड़ने का फैसला किया। घटना के 2 दिन बाद 1 मई को वे उसे डुमरिया से पीढ़ा होते हुए पर्री-चंदरपुर बायपास रोड पर ले गए और वहां घायल हालत में छोड़कर भाग गए।

    इसके बाद उन्होंने महिला को ढकने वाला कंबल, बांधने की रस्सी और मुंह पर लगाया टेप निकालकर वहीं जला दिया और मौके से फरार हो गए।

    घायल अवस्था में मिली महिला

    इसके बाद महिला किसी तरह पास के एक घर पहुंची और वहां से मोबाइल से जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और उसका पति मौके पर पहुंचे। महिला घायल थी, इसलिए पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया।

    इसी बीच जब रौशन देवांगन के पकड़े जाने की खबर मिली, तो दूसरा आरोपी शेख इशू भागकर बिलासपुर की ओर जाने लगा। पुलिस ने केतका इलाके में घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल 1 बाइक, एक स्कूटी और दो मोबाइल जब्त किया है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे:टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट
    Next Article रायपुर में सनसनी: पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    Raipur

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Latest Posts

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.