Close Menu
    What's Hot

    रोटरी ने दस व्हील चेयर रेलवे स्टेशन के यात्रियों की सुविधा के दान किये

    सोमनी सोसाइटी में चने, अरहर और सरसों की खरीदी

    दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रोटरी ने दस व्हील चेयर रेलवे स्टेशन के यात्रियों की सुविधा के दान किये
    छत्तीसगढ़

    रोटरी ने दस व्हील चेयर रेलवे स्टेशन के यात्रियों की सुविधा के दान किये

    News Lead18By News Lead18May 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर  अशक्त , दिव्यांगों और बुजुर्गों को रेल्वे स्टेशन में आवागमन के लिए स्वतंत्रता और गतिशीलता प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा रायपुर रेल्वे स्टेशन में आज दस व्हील चेयर चीफ स्टेशन मैनेजर आर पी मंडल जी को रोटरी क्लब के प्रांतपाल अमित जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में भेंट किये गये । इससे पहले भी क्लब के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष स्वरूप चंद जैन जी के सहयोग से रेल्वे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए ठंडे पानी की मशीन लगवाई गई है । चीफ स्टेशन मैनेजर आर पी मंडल एवं रोटरी सदस्यों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें यह तय हुआ कि आगामी समय में रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म का नवीनीकरण होने पर एक कमरा रोटरी क्लब के द्वारा महिलाओं की सुविधा हेतु विकसित किया जाएगा , साथ ही रेल्वे के पास उपलब्ध पुरानी व्हील चेयर को रिपेयरिंग कर उपयोग के लायक रोटरी क्लब द्वारा बनवाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी । आर पी मंडल ने रोटरी की सेवाओं की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में और भी आपसी सहयोग का विस्तार करने की संभावनाओं को तलाशने पर जोर दिया । प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदीप गोविंद शितूत ने बताया कि यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण संपन्न हुआ इस अवसर पर क्लब के गणमान्य सदस्य स्वरूप चंद जैन , सुभाष साहू , आई बी एस बत्रा , गिरिश वोरा , शेखर अमीन , समीर रक्षित , प्रीता लाल , भरत डागा, प्रदीप गोविंद शितूत , एन सी मोरयानी , नवीन आहूजा , राकेश पांडे , योगेश अग्रवाल , चंपालाल साहू , अरविंद जोशी , दिलीप कुमार गोयल , वैभव शर्मा , निपेश प्रजापति , पनिश नारनोलिया , हर्ष वर्धन जैन , विनय अग्रवाल उपस्थित रहे । रोटरी के प्रांतपाल अमित जायसवाल ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित श्री कृष्ण हॉस्पिटल को सौजन्य भेंट दी जहां डॉ झवर ने बताया कि रोटरी द्वारा प्रदत्त डायलिसिस मशीनो से एक वर्ष के अंदर करीब 2800 मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ है । रोटरी क्लब द्वारा संचालित रोटरी कौशल कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र , अम्हलीडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए भरत डागा ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से 25 कंप्यूटर द्वारा विगत तीन वर्षों में 1018 विद्यार्थी लाभान्वित हुए है । प्रांतपाल अमित जायसवाल ने क्लब के अध्यक्ष उत्तम गर्ग द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्य एक साथ मिलकर रोटरी के उद्देश्यों को सफल बनाने में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं । नए सदस्य भी वरिष्ठ सदस्यों से तालमेल बनाकर भविष्य में क्लब को एक नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए पूरी लग्न और मेहनत कर रहे हैं । जरूरत है कि हम हर सदस्य के अंदर छुपी प्रतिभा को खोज कर समाज सेवा के लिए उसका कितना अच्छा उपयोग कर सकते हैं ।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसोमनी सोसाइटी में चने, अरहर और सरसों की खरीदी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सोमनी सोसाइटी में चने, अरहर और सरसों की खरीदी

    छत्तीसगढ़

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    Latest Posts

    रोटरी ने दस व्हील चेयर रेलवे स्टेशन के यात्रियों की सुविधा के दान किये

    सोमनी सोसाइटी में चने, अरहर और सरसों की खरीदी

    दावा- सुवेंदु के पीए को सुपारी किलर्स से मरवाया:भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा

    अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल का पहला भाजपा CM चुनेंगे:दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक; कल शपथ

    छत्तीसगढ़ में खाली पड़े डीईओ पदों पर जल्द नियुक्तियां, खराब रिजल्ट वालों को हटाने की तैयारी

    कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    कांग्रेस बोली- प्रदेश में से तेजी से बढ़ रहे अपराध:सुशील आनंद ने कहा- सरकार से नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था;रायपुर को बताया चाकूपुर

    बिलासपुर में अवैध शराब बिक्री सरकारी दुकानों में नहीं मिल रही शराब, 80 रुपए पाव की शराब 200 में बेची

    अफीम की खेती का खुलासा करने वाला सरपंच बर्खास्त:चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामला छिपाया, 2 महीने पहले बीजेपी नेता के खिलाफ की थी शिकायत

    बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.