Close Menu
    What's Hot

    रायपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पदस्थापना

    छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में आईपीएल का डबल रोमांच: 10 और 13 मई को मैच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, दिए ये निर्देश
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में आईपीएल का डबल रोमांच: 10 और 13 मई को मैच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, दिए ये निर्देश

    News Lead18By News Lead18May 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 और 13 मई को खेले जाने वाले मैचों के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि हजारों दर्शकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

    इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

    • 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
    • 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स

    सुरक्षा और ट्रैफिक पर फोकस
    ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बाद बड़ी संख्या में दर्शकों के रायपुर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस विभाग को विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था पुलिस, NRDA और BCCI की संयुक्त टीम संभालेगी।

    इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी
    फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के लिए अलग इमरजेंसी रूट बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंच सके। आयोजन की निगरानी के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष कार्यकारिणी भी बनाई गई है।

    दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
    स्टेडियम में पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। बिजली विभाग को निर्बाध बिजली सप्लाई बनाए रखने और PHE विभाग को पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रशासन का दावा है कि आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव देने के लिए सभी जरूरी तैयारियां अंतिम चरण में हैं

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में लगेगा 12 मई को बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
    Next Article ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका

    Related Posts

    Raipur

    रायपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पदस्थापना

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

    Latest Posts

    रायपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, 9 अधिकारियों की नई पदस्थापना

    छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; कलेक्टरों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

    तलाक की अर्जी के बाद सपना चौधरी का बड़ा कदम, कलाई से हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू

    CGPSC Recruitment: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सरकारी विभागों में भी निकलेंगी नई भर्तियां

    बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर भुवनेश्वर कश्यप ने बढ़ाया प्रदेश का मान

    छत्तीसगढ़ की बेटी ममता पाण्डेय का भारतीय टीम में चयन, विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

    चोरी हुए मोबाइल का कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल, जानें IMEI ब्लॉक करने का आसान ऑनलाइन तरीका

    Bank Holiday December 2026: दिसंबर में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    CG New Labour Rules: अब ओवरटाइम काम करने पर मिलेगी डबल सैलरी, कर्मचारियों के लिए बदल गए कई बड़े नियम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.