Close Menu
    What's Hot

    रायपुर में ब्रेक फेल होने से ब्रिज के नीचे गिरी कार, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

    सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए

    रायपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी को डराकर खेत में ले गए दो युवक और लूट लिए सोने के जेवर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी को डराकर खेत में ले गए दो युवक और लूट लिए सोने के जेवर
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी को डराकर खेत में ले गए दो युवक और लूट लिए सोने के जेवर

    News Lead18By News Lead18May 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में देर रात लूट की घटना सामने आई है। ग्राम केंद्री स्थित बस स्टॉप के पास दो अज्ञात युवकों ने आबकारी विभाग के एक कर्मचारी को डराकर खेत में ले जाकर सोने के जेवर लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी आकाश कुमार तिवारी (उम्र 38 वर्ष) गरियाबंद आबकारी विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं। वे 2 मई की रात ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के घर राजिम में खाना खाकर करीब 11:30 बजे रायपुर लौट रहे थे।

    गांजा होने की बात कहकर जबरदस्ती तलाशी लेने लगे

    रात करीब 12:30 बजे जब वे ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास रुके और यात्री प्रतीक्षालय में बैठे थे, तभी अभनपुर की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने पहले माचिस मांगी और फिर गांजा होने की बात कहकर जबरदस्ती तलाशी लेने लगे।

    खेत में ले जाकर दी जान से मारने की धमकी

    जब प्रार्थी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने मोबाइल की रोशनी में उसे देखा और जबरदस्ती हाथ पकड़कर पास के खेत में ले गए। वहां दोनों ने उसे जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी और उसके हाथ की दो सोने की अंगूठी व गले की सोने की चेन लूट ली।

    लूटे गए जेवरों की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के समय अकेले होने और जान का खतरा होने के कारण प्रार्थी विरोध नहीं कर सका।

    रात में घर गया, अगले दिन दर्ज कराई रिपोर्ट

    घटना के बाद पीड़ित सीधे अपने घर रायपुर चला गया और अगले दिन 3 मई को अभनपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 309(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सीसीटीवी और संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

    पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleसूर्यवंशी समाज चुनावः धीरेंद्र बघेल ने जोन क्रमांक 02 से उपाध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी
    Next Article सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में ब्रेक फेल होने से ब्रिज के नीचे गिरी कार, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

    छत्तीसगढ़

    सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए

    छत्तीसगढ़

    सूर्यवंशी समाज चुनावः धीरेंद्र बघेल ने जोन क्रमांक 02 से उपाध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

    Latest Posts

    रायपुर में ब्रेक फेल होने से ब्रिज के नीचे गिरी कार, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

    सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए

    रायपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी को डराकर खेत में ले गए दो युवक और लूट लिए सोने के जेवर

    सूर्यवंशी समाज चुनावः धीरेंद्र बघेल ने जोन क्रमांक 02 से उपाध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

    आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी जनता को पानी तक न दे पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता —आम आदमी पार्टी

    आत्मविश्वास से नेतृत्व तक: “I Am The Best” सेशन ने बदली छात्रों की सोच

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जनसमस्याओं का मौके पर होगा निराकरण: विधायक डॉ संपत अग्रवाल

    एलपीजी टैंकरों को पकड़ा क्योंकि गैस चोरी हो रही थी, बाद में पुलिस को सौंपा; इधर खड़े टैंकरों से ही चुरा ली गैस

    झाड़-फूंक के नाम पर युवती को तड़पाकर मारने वाली महिला को उम्रकैद, इलाज के नाम पर गर्म पानी और तेल डाला, पैरों से रौंदा था

    20 दिनों तक रेल यातायात प्रभावित, 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट; यहां देखें शेड्यूल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.