Close Menu
    What's Hot

    New Rules from 1 October: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, LPG से UPI तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    News Lead18By News Lead18May 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम घुरकोट में तरबूज खाने के बाद पांच बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस घटना में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, पोड़ी दलहा निवासी अखिलेश धीवर (15), अवरीद निवासी श्री धीवर (4), खटोला निवासी पिंटू धीवर (12) नरेंद्र धीवर (17) और कोटगढ़ निवासी हितेश धीवर (13) अपने परिजनों के साथ मामा संतोष धीवर के घर घुरकोट गांव आए हुए थे।

    सुबह काटकर रखा गया था तरबूज

    बच्चों के रिश्तेदार स्वजन महेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर के समय बच्चों ने घर में रखा तरबूज खाया था। बताया जा रहा है कि तरबूज सुबह से काटकर रखा गया था, जिसे कई घंटे बाद बच्चों ने खाया। साथ ही रात में कुछ बच्चों ने चिकन भी खाया था।

    तरबूज खाने के कुछ समय बाद सबसे पहले अखिलेश की तबीयत बिगड़ने लगी। रात में उसे उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। हालत गंभीर होने पर स्वजन उसे सोमवार की सुबह एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। अखिलेश के बाद अन्य चार बच्चों में भी समान लक्षण दिखाई दिए। बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    तरबूज खाने से संक्रमण और फूड पाइजनिंग की आशंका

    जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. कुजूर ने बताया कि काफी देर तक रखा हुआ कटा तरबूज खाने से संक्रमण और फूड पॉइजनिंग की आशंका है। प्रारंभिक जांच में यही वजह सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

    खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए

    इधर, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने के पीछे संक्रमण, खराब फल या अन्य कोई कारण जिम्मेदार था।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleनीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!
    Next Article एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Raipur

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    Raipur

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Latest Posts

    New Rules from 1 October: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, LPG से UPI तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    CG News: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन; जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

    ‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’

    CG Teacher Promotion: 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन, शिक्षकों के लिए बदले नियम

    Health News: आंख में दिख रहा सफेद निशान हो सकता है गंभीर बीमारी का इशारा, बच्चों को लेकर WHO की चेतावनी

    CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आपत्ति

    1 अक्टूबर से बढ़ेंगे AC-फ्रिज-TV के दाम, दिवाली से पहले ग्राहकों पर पड़ेगा Price Hike का असर

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.