Close Menu
    What's Hot

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    नीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

    News Lead18By News Lead18May 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Suppy Crisis) की आपूर्ति पर दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को सीमित मात्रा में ईंधन वितरण करने के मौखिक निर्देश दिए हैं

    इसके तहत एक वाहन को एक दिन में अधिकतम 250 लीटर डीजल और एक व्यक्ति को 50 लीटर पेट्रोल देने की सीमा तय की गई है। कंपनियों की ओर से कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पंप संचालकों तक निर्देश पहुंचाए जा रहे हैं।

    इस फैसले के बाद परिवहन कारोबारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ने लगी है। पंप संचालकों का कहना है कि चार माह की औसत बिक्री के आधार पर ईंधन की सप्लाई तय की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में ईंधन संकट और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है।

    पेट्रोल पंपों को मौखिक निर्देश

    जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियों ने फ्यूल डिस्ट्रीब्यूशन में लिमिट लगाने के निर्देश दिए हैं। पंप संचालकों को कहा गया है कि निर्धारित सीमा से अधिक ईंधन वितरण न किया जाए। खासकर डीजल की बिक्री को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक किसी तरह का आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन व्हाट्सएप के माध्यम से दिए गए संदेशों के बाद अधिकांश पंप संचालकों ने सीमित वितरण शुरू कर दिया है।

    जेरीकेन और ड्रम में बिक्री पर निगरानी

    ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की अवैध जमाखोरी रोकने के लिए कंपनियों ने जेरीकेन और ड्रम में ईंधन देने पर भी सख्ती बढ़ा दी है। कई जिलों में पेट्रोल पंप संचालकों को बिना उचित कारण बड़ी मात्रा में डीजल नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक कुछ स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की गई है। पहले किसानों और छोटे कारोबारियों को आसानी से डीजल उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब सीमित वितरण के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    ट्रांसपोर्ट कारोबार पर पड़ सकता है असर

    डीजल वितरण सीमित होने से ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। बस और ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि लंबी दूरी के वाहनों को एक बार में पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से संचालन लागत बढ़ सकती है।

    कारोबारियों का मानना है कि यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो माल परिवहन में देरी होगी और बाजार में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही माल ढुलाई दरों और किराए में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है।

    कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका

    पेट्रोलियम कंपनियों से जुड़े अधिकारियों के अनुसार डीजल पर घाटा लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि कंपनियां बिक्री सीमित कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सार्वजनिक मंचों से ईंधन की खपत कम करने की अपील कर चुके हैं। इसके बाद आम लोगों के बीच भविष्य में ईंधन संकट और महंगाई को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIGKV देशभर के कृषि वैज्ञानिक फसलों को खरपतवार से होने वाले नुकसान को रोकने और नई तकनीकों के विकास पर विचार-विमर्श करेंगे।
    Next Article मतांतरण के बाद गुस्साए लोगों ने शव दफनाने के लिए नहीं दी जमीन, छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार पर विवाद; परंपरा पर बहस तेज

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    छत्तीसगढ़

    नीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!

    Latest Posts

    एक ठेला, एक स्वाद और हजारों दीवाने, 20 रुपये में मिल रहा खास मिर्ची भजिया

    छत्तीसगढ़: जांजगीर में तरबूज खाने से पांच बच्चे बीमार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

    नीट पेपर रद्द होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, 42 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में!

    हंता वायरस अगला कोविड तो नहीं? WHO के डायरेक्ट के 3 पॉइंट्स से समझिए

    मतांतरण के बाद गुस्साए लोगों ने शव दफनाने के लिए नहीं दी जमीन, छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार पर विवाद; परंपरा पर बहस तेज

    Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

    IGKV देशभर के कृषि वैज्ञानिक फसलों को खरपतवार से होने वाले नुकसान को रोकने और नई तकनीकों के विकास पर विचार-विमर्श करेंगे।

    मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि अपने काफिले में गाड़ी कम कर सकते हैं क्या?

    बिरगांव वार्ड क्रमांक 32 में प्रस्तावित उप-निर्वाचन को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया

    बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.