Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद
    देश - विदेश

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    News Lead 18By News Lead 18August 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर हमले की साजिश की जा रही थी। कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति को लॉस एंजिल्स में गोल्फ कोर्स से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसकी कार से बंदूक और गोला-बारूद मिले। ऐसा माना जा रहा है कि कि वो ट्रंप के यहां होने वाले फंडरेजर कार्यक्रम के सुरक्षा इंतजामों पर नजर रख रहा था। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

    Raipur Traffic Helpline: जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, QRT टीमें तैनात

    जेब से मिली 16 राउंड वाली मैगजीन और गोलियां

    कानून व्यवस्था संभालने वाले लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, वो व्यक्ति फोटो और वीडियो ले रहा था और उसकी जेब में 16 राउंड वाली मैगजीन और गोलियां थीं। अधिकारियों को उसकी कार से एक लोडेड पिस्तौल भी मिली। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली और वहां बड़ी संख्या में हथियार, मैगजीन, गोलियां, बॉडी आर्मर और “आपत्तिजनक” नोटबुक बरामद कीं।

    कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रंप कर रहे थे तैयारी

    शेरिफ विभाग ने ये गिरफ्तारी तब घोषित की जब ट्रंप लॉस एंजिल्स में रैंचो पालोस वर्डेस इलाके स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के लिए फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।

    संदिग्ध के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले

    गिरफ्तार किए गए संदिग्ध व्यक्ति का नाम जीनिन जॉन टैले है। शेरिफ विभाग के अनुसार, टैले घटना से दो दिन पहले गोल्फ कोर्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हुए तस्वीरें ले रहा था और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। टैले पर कई गंभीर अपराधों का आरोप लगाया गया है, जिनमें द्वितीय श्रेणी की डकैती, बड़ी क्षमता वाली मैगज़ीन प्राप्त करना और छोटी बैरल वाली राइफल या शॉटगन रखना शामिल है। उस पर वाहन में छिपा हुआ हथियार ले जाने का एक मामूली अपराध का आरोप भी है।

    बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति पर पिछले कुछ सालों में कई सुरक्षा खतरों और हमलों का सामना कर चुके हैं। इनमें कुछ घटनाओं में गोलीबारी हुई, जबकि कुछ मामलों में सुरक्षाबलों ने समय रहते संदिग्धों को पकड़ लिया।

    डिनर समारोह में घुसा था संदिग्ध

    हाल ही में ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगाने की कई घटनाएं सामने आई थी। व्हाइट हाउस के करेसपॉडेंट डिनर के दौरान एक हथियारबंद अंदर आ गया था। तब ट्रंप और उपराष्ट्रपति भी इस डिनर समारोह में मौजूद थे। समय रहते ट्रंप और बाकी अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से निकाला गया।

    Railway TTE Vacancy: रायपुर-बिलासपुर मंडल में TTE की कमी, रेलवे बोर्ड ने भर्ती की तैयारी शुरू की

    चुनावी रैली में ट्रंप के कान में लगी थी गोली

    पेनसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। एक गोली उनके दाहिने कान को छूते हुए निकल गई, जबकि एक समर्थक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को मौके पर ही मार गिराया था। (इनपुट-PTI)

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleशुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड
    Next Article शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Related Posts

    देश - विदेश

    अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

    भारत

    Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 नवंबर से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

    भारत

    Diwali Photography Tips: दिवाली पर चाहिए परफेक्ट फोटो? कैमरे की इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलें

    Latest Posts

    अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

    क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बदलने लगा मौसम का मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड, जानें अगले 3 दिन का हाल

    युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

    Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

    Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 नवंबर से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

    Diwali Photography Tips: दिवाली पर चाहिए परफेक्ट फोटो? कैमरे की इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलें

    CG News: डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में बढ़ी पीजी की सीटें

    Salman Khan की फिल्म ‘Maatrubhumi’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.