Close Menu
    What's Hot

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Railway TTE Vacancy: रायपुर-बिलासपुर मंडल में TTE की कमी, रेलवे बोर्ड ने भर्ती की तैयारी शुरू की
    Bilaspur

    Railway TTE Vacancy: रायपुर-बिलासपुर मंडल में TTE की कमी, रेलवे बोर्ड ने भर्ती की तैयारी शुरू की

    News Lead 18By News Lead 18August 4, 2026Updated:August 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Railway TTE Vacancy: रेलवे बोर्ड ने जोन से टीटीई स्टॉफ का पूरा ब्योरा मांगा है। इस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में रिक्त पदों और जरूरत के अनुसार टीटीई की भर्ती की जाएगी। जानकारी के अनुसार रायपुर, बिलासपुर और नागपुर तीनों मंडलों से इसकी जानकारी ली गई है। दरअसल भारतीय रेलवे में टिकट जांच व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जानकारी मंगाई गई है। क्योंकि रायपुर मंडल के अलावा जोन में ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, त्योहारों और गर्मी के मौसम में दर्जनों की संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं। जिससे टीटीई की संख्या कम होने के कारण नियमित जांच भी नहीं हो पाती। जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को निर्देश दिया है कि वर्तमान में कार्यरत टीटीई, स्वीकृत पद, रिक्तियां व 1 अगस्त 2026 और 1 अगस्त 2027 तक की अनुमानित आवश्यकता का आकलन निर्धारित प्रारूप में भेजा जाए। रिपोर्ट में नई ट्रेनों, परिचालन विस्तार और निर्धारित मैनिंग मानकों को भी शामिल किया जाएगा। सभी जोनों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रेलवे बोर्ड देशभर की समेकित मैनपावर योजना तैयार करेगा।

    Commonwealth Games: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

    बीच-बीच में रेलवे द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाकार बिना टिकट और अनियमित टिकट के यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। टीटीई की संख्या कम होने के कारण इस अभियान को बीच-बीच में चलाया जाता है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस समीक्षा के आधार पर भविष्य में रिक्त पदों पर भर्ती और मैनपावर पुनर्गठन का रास्ता खुल सकता है, जिससे टिकट जांच व्यवस्था और यात्री सुविधाओं में सुधार आने की उम्मीद है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर मंडल में वर्तमान में 250 टीटीई हैं। वहीं मंडल से करीब 140 से अधिक ट्रेनें संचालित हो रही हैं। त्योहार के समय ट्रेनों की संख्या और फेरे भी बढ़ जाते हैं। यात्रियों की संख्या एक लाख पार हो जाती है, इसके अनुसार टीटीई की संख्या कम मानी जा रही है।

    CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

    टीटीई की कमी का सीधा असर टिकट जांच व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। रेलवे समय-समय पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करता है। हालांकि सीमित स्टाफ के कारण ऐसे अभियान नियमित रूप से नहीं चलाए जा पाते। यदि पर्याप्त टीटीई उपलब्ध हों तो ट्रेनों में लगातार टिकट जांच संभव होगी और रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

    Related posts:

    1. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    2. CG Weather News: बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत
    3. NEET-2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की सौगात, प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और होल्डिंग एरिया की सुविधा
    4. CG Weather Alert: बिलासपुर डूबा, बारिश बनी आफत! छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून से बढ़ी परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRaipur Traffic Helpline: जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, QRT टीमें तैनात
    Next Article CG Weather 4th August: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

    Related Posts

    Raipur

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Bilaspur

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    Latest Posts

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    बस्तर के जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

    छत्तीसगढ़ PWD में ई-टेंडरिंग का बदला सिस्टम! 1 अक्टूबर से नए सरकारी पोर्टल पर होगी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

    सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, महिला सम्मान पर कही बड़ी बात

    Government Jobs Weekly Update: इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

    LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.