Close Menu
    What's Hot

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश
    Raipur

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    News Lead 18By News Lead 18September 21, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: गणेशोत्सव के दौरान शहर में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और जगह-जगह बन रही जाम की स्थिति को देखते हुए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर के 25 प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश का समय बढ़ा दिया गया है। अब रिंग रोड नंबर-1 और रिंग रोड नंबर-2 से शहर की ओर आने वाले भारी-मध्यम वाहनों की एंट्री सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।

    पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह अतिरिक्त प्रतिबंध गणेशोत्सव तक लागू रहेगा। गणेशोत्सव 27 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 28 सितंबर से वाहनों के प्रवेश पर पहले से लागू व्यवस्था फिर बहाल कर दी जाएगी।

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक नो एंट्री

    रिंग रोड नंबर-1 और रिंग रोड नंबर-2 से शहर की ओर आने वाले भारी एवं मध्यम वाहनों के प्रवेश पर पहले सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंध था। गणेशोत्सव के दौरान भीड़ को देखते हुए इस अवधि को दो घंटे बढ़ा दिया गया है। अब रात 12 बजे के बजाय रात 2 बजे तक भारी और मध्यम वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

    तेलघानीनाका और स्टेशन क्षेत्र में भी बदला समय

    तेलघानीनाका और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मालवाहक वाहनों के प्रवेश का समय भी बदला गया है। पहले पिकअप, टाटा एस सहित अन्य मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर शाम 5 बजे से रात 7 बजे तक रोक रहती थी। अब गणेशोत्सव के दौरान यह प्रतिबंध शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा।

    यानी इस क्षेत्र में मालवाहक वाहनों की एंट्री पर कुल 6 घंटे का प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था भी गणेशोत्सव तक लागू रहेगी।

    इन मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

    • अग्रसेन चौक से भैसथान मार्ग-तेलघानीनाका चौक
    • राठौर चौक से तेलघानीनाका चौक
    • फाफाडीह चौक-स्टेशन चौक-तेलघानीनाका चौक
    • चूनाभट्ठी से गुढ़ियारी अंडरब्रिज-नर्मदापारा होते हुए स्टेशन चौक गेट तक
    • कर्मा चौक रामनगर से रामनगर ब्रिज एवं अंडरब्रिज होते हुए तेलघानीनाका चौक
    • नहरपारा संजय गांधी चौक से स्टेशन गुरुद्वारा की ओर

    इन मार्गों पर भी बढ़ाया गया प्रतिबंध

    • तेलीबांधा थाना के सामने चौक
    • केनाल रोड प्रवेश मार्ग, रिंग रोड-1
    • महावीर नगर चौक, रिंग रोड-1
    • राजेंद्र नगर चौक, रिंग रोड-1
    • पचपेड़ीनाका चौक, रिंग रोड-1
    • संतोषीनगर चौक, रिंग रोड-1
    • भाठागांव चौक, रिंग रोड-1
    • कुशालपुर चौक, रिंग रोड-1
    • रायपुरा चौक, रिंग रोड-1
    • डीडी नगर प्रवेश मार्ग, रिंग रोड-1
    • अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग, रिंग रोड-1
    • टाटीबंध चौक-हीरापुर टर्निंग, रिंग रोड नंबर-2
    • गोगांव तिराहा, रिंग रोड नंबर-2
    • गोंदवारा तिराहा, रिंग रोड नंबर-2
    • पाटीदार भवन के सामने तक भनपुरी
    • विधानसभा रोड में व्हीआईपी तिराहा
    • एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे, रिंग रोड-1
    • कचना रेलवे क्रासिंग

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    पुलिस का यह कदम गणेशोत्सव के दौरान शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। वाहन चालकों को निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही शहर में प्रवेश करने की सलाह दी गई है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleTrain Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Related Posts

    Bilaspur

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    छत्तीसगढ़

    बस्तर के जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

    Latest Posts

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    बस्तर के जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

    छत्तीसगढ़ PWD में ई-टेंडरिंग का बदला सिस्टम! 1 अक्टूबर से नए सरकारी पोर्टल पर होगी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

    सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, महिला सम्मान पर कही बड़ी बात

    Government Jobs Weekly Update: इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

    LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

    CG State Awards 2026: छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान के लिए 13 क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा अलंकरण, इस तारीख तक करें आवेदन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.