Close Menu
    What's Hot

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    बस्तर के जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, महिला सम्मान पर कही बड़ी बात
    मनोरंजन

    सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, महिला सम्मान पर कही बड़ी बात

    News Lead 18By News Lead 18September 21, 2026Updated:September 21, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ ट्रोलिंग, एज-शेमिंग और बॉडी-शेमिंग जैसे मुद्दों पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान ने सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स और सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर नाराजगी जताई।

    Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

    ट्रोलिंग पर सलमान खान ने कही ये बात

    सलमान खान ने कहा कि आजकल लोग किसी को ट्रोल करने के लिए उसकी उम्र, वजन, लुक्स, परिवार, मुस्कान या प्रोफेशन तक को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी की इन चीजों को लेकर मजाक उड़ाना या टिप्पणी करना असल में ट्रोल करने वाले की परवरिश को दिखाता है।

    सलमान ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें भी उम्र को लेकर ट्रोल किया गया है। उन्होंने कहा, “हां, मैं 60 साल का हो गया हूं यार।” इसके बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के बढ़े वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी सवाल उठाया।

    प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को ट्रोल करने पर भड़के सलमान

    सलमान ने कहा कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसका वजन बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला मां बनने के बाद कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहती है तो इसमें गलत क्या है। फिल्मों में वापसी के बाद वह दोबारा फिट हो सकती है, इसलिए उसके वजन को लेकर उसे ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।

    सलमान ने वीडियो में किसी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे कैटरीना कैफ से जोड़कर देख रहे हैं। हाल ही में मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था।

    पैपराजी की तस्वीरों पर भी सलमान खान ने उठाए सवाल

    सलमान खान ने सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेने के पैपराजी के तरीके पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने खास तौर पर पीछे से तस्वीरें लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की बात कही।

    सलमान ने कहा कि कई अभिनेत्रियों को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं आतीं। उन्होंने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ अभिनेत्रियां इस तरह की तस्वीरों को लेकर अपनी असहजता जाहिर कर चुकी हैं।

    सलमान ने अपनी भतीजी का जिक्र करते हुए भी कहा कि जब वह चल रही थी, तब पैपराजी लगातार पीछे से उसकी तस्वीरें ले रहे थे और उसके साथ ऐसा कैप्शन लगाया गया, जिससे उन्हें आपत्ति थी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसी की निजी तस्वीरें इस तरह लेने का अधिकार किसने दिया है।

    महिला सम्मान पर सलमान ने कही ये बात

    महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि जो लड़कियां इस तरह की तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं करतीं, उन्हें ऐसे मामलों में आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने पैपराजी के इस व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि किसी महिला की इच्छा के खिलाफ इस तरह की तस्वीरें लेना गलत है।

    सलमान ने कहा कि वह ऐसी कई महिलाओं को जानते हैं, जो मां बनने से पहले भी इस तरह की तस्वीरों को पसंद नहीं करती थीं और अब भी इससे असहज होती हैं। उन्होंने इस तरह के वीडियो बनाने वालों के रवैये पर भी सवाल उठाया।

    Air India AI-171 Crash: अहमदाबाद हादसे वाले Boeing 787 की तकनीकी हिस्ट्री खंगालने की मांग, पायलट संगठन ने भेजा पत्र

    कैटरीना कैफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

    बता दें कि हाल ही में कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ गणपति सेलिब्रेशन में नजर आई थीं। मां बनने के बाद उनके लुक और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने टिप्पणियां कीं। इसके बाद कई सेलेब्स उनके समर्थन में सामने आए।

    हालांकि, कैटरीना कैफ ने इस मामले पर अब तक सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को कैटरीना से जोड़कर चर्चा की जा रही है।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. अनुपमा परमेश्वरन ने खोला Ex बॉयफ्रेंड का खौफनाक राज, बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द
    4. रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleGovernment Jobs Weekly Update: इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
    Next Article छत्तीसगढ़ PWD में ई-टेंडरिंग का बदला सिस्टम! 1 अक्टूबर से नए सरकारी पोर्टल पर होगी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

    Related Posts

    मनोरंजन

    CBFC New Guidelines: सेंसर बोर्ड ने फिल्म सर्टिफिकेशन के नियमों में किए गए बदलाव, ड्रग्स सीन से लेकर एज रेटिंग तक नए प्रावधान

    मनोरंजन

    Oscar 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, सिर्फ 84 लाख कमाने वाली मराठी फिल्म की कहानी है बेहद खास

    मनोरंजन

    पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

    Latest Posts

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    बस्तर के जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

    छत्तीसगढ़ PWD में ई-टेंडरिंग का बदला सिस्टम! 1 अक्टूबर से नए सरकारी पोर्टल पर होगी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

    सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, महिला सम्मान पर कही बड़ी बात

    Government Jobs Weekly Update: इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

    LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

    CG State Awards 2026: छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान के लिए 13 क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा अलंकरण, इस तारीख तक करें आवेदन

    6–8 घंटे से कम नींद लेना पड़ सकता है भारी! डॉक्टर ने बताया शरीर और दिमाग पर क्या होता है असर

    Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.