Close Menu
    What's Hot

    शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

    क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

    Chhattisgarh: हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    मनोरंजन

    ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!

    News Lead 18By News Lead 18June 27, 2026Updated:June 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो उसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि भारतीय सिनेमा की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। शानदार कहानी, बेहतरीन एक्शन और कमाल के विजुअल्स से सजी इस फ्रेंचाइजी ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज के खत्म होने के बाद से ही फैंस के जेहन में सालों से सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा था,  क्या ‘बाहुबली 3’ कभी आएगी? अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का यह लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 5 दिन, 1033 सवाल; इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी

    वायरल वीडियो ने बढ़ाई धड़कनें, प्रभास के इशारे ने सब कुछ कर दिया साफ

    ‘बाहुबली 3’ को लेकर कयासों का बाजार उस समय अचानक गर्म हो गया, जब ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ डॉक्यूमेंट्री का एक छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं और तीनों बातों-बातों में इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट की तरफ इशारा करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस इस बात को लेकर आश्वस्त हो गए हैं कि मेकर्स तीसरे पार्ट पर काम शुरू करने वाले हैं।

    इस वायरल क्लिप में राणा दग्गुबाती कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे यह बात सबके सामने कहनी चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि राजामौली और शोबू गारू अभी यहाँ मौजूद नहीं हैं, इसलिए मैं वही कहूंगा जो मेरे दिल में है। दुनिया शायद अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली…।’ राणा अपनी बात पूरी किए बिना ही रुक जाते हैं, लेकिन ठीक उसी पल प्रभास मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ अपनी तीन उंगलियां दिखा देते हैं। प्रभास का यह इशारा देखकर सोफे पर बैठी अनुष्का शेट्टी समेत सभी लोग हंसने लगते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस क्लिप के आखिर में स्क्रीन पर लिखा आता है, ‘एंड द लेगेसी कंटिन्यूज’, यानी और यह विरासत आगे जारी रहेगी।

    ‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

    फैंस के बीच मची हलचल, इंटरनेट पर आई कमेंट्स की बाढ़

    इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है और लोग इसे ‘बाहुबली 3’ का आधिकारिक हिंट मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महान फिल्म का तीसरा पार्ट ‘बाहुबली 3′ अब लगभग तय हो चुका है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े कर देने वाला पल! प्रभास की तरफ से ‘बाहुबली 3′ का इशारा मिल गया है।’ कई फैंस का मानना है कि यदि राजामौली एक बार फिर इस कहानी को पर्दे पर लाते हैं तो यह भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। हालांकि प्रशंसकों की इस भारी दीवानगी के बीच अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिल्म की कहानी किस तरफ जाएगी, यह कोई फीचर फिल्म होगी या कोई वेब सीरीज और इसका आधरिक एलान कब होगा, इसे लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

    बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी

    इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत साल 2015 में फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ से हुई थी, जिसमें प्रभास ने डबल रोल निभाया था। उनके साथ राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे कलाकारों ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था। इसके बाद आई ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ ने तो सफलता के सारे पैमाने ही बदल दिए। करीब ₹1788 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ यह आज भी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है। पिछले साल राजामौली की इन दोनों फिल्मों को मिलाकर ‘बाहुबली: द एपिक’ नाम से एक ही फिल्म के रूप में तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में भी पेश किया गया था।

     

     

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. खाने के बाद होती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या, तो आज से ही अपना लें 5 आदतें; आसानी से होगा पाचन
    3. Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घर गूंजेगी किलकारियां, कपल ने किया प्रेग्नेंसी अनाउंस
    4. करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की पढ़ाई पर विवाद, कोर्ट ने सुनाई सख्त चेतावनी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleगर्मियों की सौगात या सेहत के लिए आफत? खाने से पहले पानी में क्यों भिगोनी चाहिए लीची, जानिए इसके फायदे और नुकसान
    Next Article सावधान! साइबर क्राइम पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी; सरकार ने जारी किया अलर्ट

    Related Posts

    मनोरंजन

    Actress Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत पर नया मोड़, भाई ने सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा कनेक्शन

    मनोरंजन

    Dhurandhar Ka Dhamaka: थाईलैंड से लद्दाख तक की लोकेशन्स पर शूट, मुंबई के टोबेको फैक्ट्री में फिल्माया गाना

    मनोरंजन

    मेकर्स हुए मालामाल! ‘छावा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘धुरंधर’ में से किसने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

    Latest Posts

    शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

    क्या बंद हो जाएंगे 2005 से पहले के नोट? बैंक ने बताया सच

    Chhattisgarh: हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

    CG में खाद के लिए अब नहीं कटेगा टोकन, किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि मंत्री नेताम ने किया पर्याप्त स्टॉक का दावा

    जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी खेल: दिव्यांग बेटे ने मां की हत्या कर पिता को भी किया लहूलुहान, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

    CG Traffic Alert: सड़कों पर केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाया तो खैर नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए चालानी कार्रवाई के निर्देश

    छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा: बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में खनन की तैयारी तेज, NCL बोर्ड ने दी बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी!

    छत्तीसगढ़ में रविवार को पल्स पोलियो अभियान: 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    CG: घूसखोर हेड कांस्टेबल ट्रैप; मांग रहा था 20 हजार, 15,000 की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा

    CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका; 17 जुलाई तक छुट्टियों पर लगी रोक, कलेक्टर का आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.