Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    देश - विदेश

    Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

    News Lead 18By News Lead 18August 27, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Donald Trump Tariffs Effective from Today : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने की समय सीमा 27 अगस्त से शुरू हो रही है. इसी के साथ भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लागू हो जाएगा. अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लागू करने की योजना का विवरण देते हुए एक नोटिस जारी किया है, जिससे अमेरिका को भारत के 48 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के निर्यात पर असर पड़ेगा. बता दें कि अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले भारतीय सामान पर वर्तमान में 25 फीसदी शुल्क पहले से ही लागू है.

    छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी उफान पर, CRPF कैंप आया बाढ़ की चपेट में

    ये प्रोडक्ट अतिरिक्त टैरिफ के दायरे से बाहर

    अमेरिका ने भारत के करीब 30 फीसदी यानी 27 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट को इस अतिरिक्त टैरिफ के दायरे से बाहर रखा है. इसमें स्टील, कॉपर ऐंड एल्युमिनियम के अलावा फार्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं. यानी अमेरिका जाने वाले भारत के इन सामानों पर कोई एडिशनल टैरिफ नहीं लगेगा. इसके अलावा भारत के ऑटो पार्ट्स एक्सपोर्ट पर अमेरिका ने सिर्फ 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो भारत के टोटल एक्सपोर्ट का 4 फीसदी यानी लगभग साढ़े तीन बिलियन डॉलर है.

    इन प्रोडक्‍ट्स के एक्सपोर्ट पर ज्यादा असर

    अमेरिका ने भारत के 66 फीसदी एक्सपोर्टेड प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है. इनका सबसे अधिक असर टेक्सटाइल्स, जेम्स ऐंड जूलरी, सी-फूड, लेदर, हैंडीक्राफ्ट और मशीनरी, कार्पेट और फर्निचर एक्सपोर्ट पर पड़ेगा.

    CG में दिल दहला देने वाला हादसा, बाढ़ के पानी में बही कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

    क्‍यों लगाया अतिरिक्‍त टैरिफ

    रूसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद के कारण 27 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है. अमेरिकी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी मसौदा आदेश में कहा कि बढ़ा हुआ टैरिफ उन भारतीय उत्पादों पर लागू होगा जिन्हें 27 अगस्त, 2025 को ‘ईस्टर्न डेलाइट टाइम’ (ईडीटी) के अनुसार रात 12 बजकर एक मिनट या उसके बाद कंजम्‍पशन के लिए (देश में) लाया गया है या गोदाम से निकाला गया है. बशर्ते कि उन्हें देश में उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई हो या 17 सितंबर, 2025 को 12:01 बजे (ईडीटी) से पहले उपभोग के लिए गोदाम से बाहर ले जाया गया हो और आयातक ने एक विशेष ‘कोड’ घोषित करके अमेरिकी सीमा शुल्क को यह प्रमाणित किया हो.

    रूस से तेल खरीदने पर लगाया आरोप

    भारत के अलावा ब्राजील एकमात्र अमेरिकी व्यापारिक साझेदार है जिसे 50 फीसदी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका को भारत से निर्यात किए जाने वाले लगभग 48.2 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक सामान (2024 के व्यापार मूल्य के आधार पर) पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए भारत पर पाबंदियां लगाई हैं. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर रूसी तेल को दोबारा बेचकर ‘‘मुनाफाखोरी’’ करने का आरोप लगाया है.

    CG News : दोपहिया वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर… बुधवार से सख्ती, हेलमेट के बिना पेट्रोल नहीं मिलेगा

    अन्‍य देशों पर कितना टैक्‍स

    नए टैरिफ के बाद भारत के प्रतिस्पर्धियों की स्थिति उन पर कम टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजार में बेहतर होगी. भारत के प्रतिस्पर्धियों में म्यांमा (40 फीसदी अमेरिकी टैरिफ), थाइलैंड व कंबोडिया (दोनों पर 36 फीसदी), बांग्लादेश (35 फीसदी), इंडोनेशिया (32 फीसदी), चीन व श्रीलंका (दोनों पर 30 फीसदी), मलेशिया (25 फीसदी), फिलिपीन व वियतनाम (दोनों पर 20 फीसदी अमेरिकी शुल्क) शामिल हैं.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    2. उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA प्रत्याशी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, PM मोदी रहे प्रस्तावक
    3. Greater Noida: पहले पीट-पीटकर किया बेहोश, फिर कर दिया आग के हवाले…ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए महिला की हत्या
    4. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी उफान पर, CRPF कैंप आया बाढ़ की चपेट में
    Next Article BIG NEWS : राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों को मिला IPS कैडर, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

    Related Posts

    भारत

    AIIMS Raipur Recruitment 2026: AIIMS रायपुर में ग्रुप-A के 121 पदों पर निकली भर्ती, 65,000+ सैलरी के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन

    भारत

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Train में सिगरेट-बीड़ी पीना और गुटखा-तंबाकू खाना पड़ेगा महंगा, अब देना होगा भारी जुर्माना

    भारत

    YouTube का बड़ा बदलाव! अब कमाई करना होगा मुश्किल, पूरा करना पड़ेगा नया क्राइटेरिया

    Latest Posts

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद

    CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश के आसार

    AIIMS Raipur Recruitment 2026: AIIMS रायपुर में ग्रुप-A के 121 पदों पर निकली भर्ती, 65,000+ सैलरी के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन

    Monsoon Health Tips: बारिश में गैस, अपच और ब्लोटिंग से बचना है? आयुष मंत्रालय ने बताया क्या खाएं, किन चीजों से करें परहेज

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Train में सिगरेट-बीड़ी पीना और गुटखा-तंबाकू खाना पड़ेगा महंगा, अब देना होगा भारी जुर्माना

    Who Is Komal Rani Swarnkar: गोविंदा की 37 साल पुरानी शादी में आई दरार? कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों ने मचाई सनसनी

    CG Anganwadi Recruitment: इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.