Close Menu
    What's Hot

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा
    देश - विदेश

    पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा

    News Lead 18By News Lead 18August 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    पाकिस्तान की सेना ने अपने अधिकारियों, जवानों और प्रशासनिक कर्मचारियों को धीरे-धीरे WhatsApp का इस्तेमाल बंद करने का निर्देश दिया है. अब आधिकारिक और मिलिट्री कम्युनिकेशन के लिए उन्हें चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WeChat का इस्तेमाल करने को कहा गया है. WhatsApp अमेरिकी कंपनी Meta के स्वामित्व में है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है.

    CG Crime: सिनेमा हॉल बना अखाड़ा! Spider-Man देखने पहुंचे युवकों के बीच खूनी झड़प, लात-घूंसों के बाद चले हथौड़े

    सेना ने जारी किया आंतरिक आदेश

    पाकिस्तानी आर्मी ने एक आंतरिक आदेश जारी कर सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को WhatsApp का उपयोग धीरे-धीरे बंद करने को कहा है. आदेश में कहा गया है कि सभी आधिकारिक और सैन्य संचार को WeChat पर ट्रांसफर किया जाए. आपको बता दें कि WeChat चीन का सबसे बड़ा “सुपर ऐप” है. सिर्फ चैट ही नहीं, इससे वीडियो कॉल, फाइल भेजना और पेमेंट तक हो जाता है.

    गौरतलब है कि WeChat पर भारत में कई वर्षों से प्रतिबंध लगा हुआ है और इसका इस्तेमाल देश में नहीं किया जा सकता है. सेना ने तर्क दिया है कि अमेरिका के WhatsApp पर जासूसी, डेटा लीक और बातचीत हैक होने का खतरा ज्यादा है.  इस वजह से अब चीनी ऐप WeChat पर भरोसा जताया जा रहा है. WeChat को चीन में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.

    चीन-पाकिस्तान सैन्य सहयोग होगा और मजबूत

    WeChat अपनाने से पाकिस्तान और चीन के डिजिटल संचार सिस्टम एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे. इससे दोनों देशों के बीच सैन्य जानकारी शेयर करने, संयुक्त अभियानों के दौरान कम्युनिकेशन और खुफिया एजेंसियों के समन्वय में मदद मिल सकती है. पिछले कुछ वर्षों में चीन और पाकिस्तान के रक्षा संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं. पहले दोनों देशों का सहयोग मुख्य रूप से रक्षा उपकरणों तक सीमित था, जिसमें पाकिस्तान ने चीन से लड़ाकू विमान, युद्धपोत और एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे थे.

    अब दोनों देश साइबर क्षमताओं को मजबूत करने, सुरक्षित संचार प्रणाली डेवलप करने, शेयर्ड कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल तैयार करने और इंटेलिजेंस नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी साथ काम कर रहे हैं. WeChat को अपनाने का फैसला इसी व्यापक सहयोग का हिस्सा माना जा रहा है.

    शराब में ‘नकली स्वाद’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इन ब्रांड्स पर कसा शिकंजा

    भारत में बैन है WeChat

    भारत सरकार ने जून 2020 में WeChat समेत 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस सूची में TikTok और UC Browser जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल थे. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा था कि इन ऐप्स के जरिए यूजर्स का डेटा चीन स्थित सर्वरों पर भेजे जाने के विश्वसनीय सबूत मिले थे. राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था.
    यह फैसला वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के करीब दो सप्ताह बाद लिया गया था.

    Related posts:

    1. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    2. Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    3. Abu Dhabi T10 League 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! हरभजन-श्रीसंत फिर एक साथ मैदान पर, अबू धाबी टी-10 लीग में भिड़ेंगे दिग्गज
    4. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Teacher Recruitment 2026: 5000 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, D.Ed. और TET में मिलेगी बड़ी छूट
    Next Article India Post Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

    Related Posts

    भारत

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    देश - विदेश

    LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

    भारत

    Air India AI-171 Crash: अहमदाबाद हादसे वाले Boeing 787 की तकनीकी हिस्ट्री खंगालने की मांग, पायलट संगठन ने भेजा पत्र

    Latest Posts

    रायपुर में 25 रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 5 से रात 2 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक आदेश

    Train Ticket Rules: ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

    Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

    बस्तर के जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! जमीन के भीतर मिला नक्सलियों का खजाना, AK-47 के साथ ड्रम में मिले सोने के बिस्किट

    छत्तीसगढ़ PWD में ई-टेंडरिंग का बदला सिस्टम! 1 अक्टूबर से नए सरकारी पोर्टल पर होगी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

    सलमान खान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, महिला सम्मान पर कही बड़ी बात

    Government Jobs Weekly Update: इस हफ्ते 41 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

    LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

    CG State Awards 2026: छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान के लिए 13 क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा अलंकरण, इस तारीख तक करें आवेदन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.