Author: News Lead18
भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद
उज्जैन चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका आलौकिक शृंगार कर भस्म रमाई गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध…
रायपुर में परंपरा, संस्कृति और सम्मान का संगम, लोक भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्कल दिवस
छत्तीसगढ़ इस बार एक अप्रैल 2026 को ओडिशा स्थापना का 91वाँ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम लोकभवन में मनाया जाएगा। इस संबंध में सर्व उड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष और रायपुर उत्तर विधानसमा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद, रायपुर शहर के विधायकगण, नगर निगम रायपुर के महापौर श्रीमती मिनल चौबे, समस्त पार्षदगण सहित छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक दलों…
मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली-कोलकाता सीधी उड़ानें शुरू हुईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ। उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा।
नई दिल्ली। सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए सोमवार का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा अंबिकापुर से देश के दो प्रमुख महानगरों दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। यह पहल न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। पहले ही दिन यहां से सरगुजा…
नई दिल्ली। माओवाद के खिलाफ लड़ाई पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि बस्तर से माओवाद लगभग खत्म हो चुका है। यह त्रि-स्तरीय रणनीति के माध्यम से संभव हुआ। पहला, सुरक्षा एजेंसियों ने शीर्ष माओवादी हिंसकों को निशाने पर लिया। बसवराजू, कोसा, गुडसा उसेंडी, चलपती, हिड़मा जैसे बड़े नाम धाराशाई कर दिए गए। दूसरा, लगातार दबाव के बीच हजारों माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। तीसरा, करीब 150 से अधिक नए सुरक्षा कैंप और फॉरवर्ड बेस स्थापित हुए। जिन इलाकों में कभी माओवादियों का वर्चस्व था, वहां अब सड़क, मोबाइल नेटवर्क, राशन, स्कूल और स्वास्थ्य…
आयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए 1 अप्रैल 2026 से भारत में लागू हो रहे इनकम टैक्स
भारत में 1 अप्रैल 2026 से आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा बदलाव हो रहा है। छह दशक पुराने आयकर कानून की विदाई होने वाली है तो ‘आयकर अधिनियम, 2025’ अमल में आने वाला है। वहीं, जीएसटी 2.0 के तहत घोषित एलानों के लागू होने के बाद अब देश का वित्तीय ढांचा पूरी तरह से बदलने की ओर बढ़ रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी के वेतन, बचत, रसोई गैस और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा यह तय है। कर निर्धारण वर्ष 2026-27 से सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने का एलान…
छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है और आने वाले दिनों में इसका असर प्रदेशभर में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। यह बदलाव 4 अप्रैल तक जारी रहने के संकेत हैं, जिससे भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे कई सक्रिय मौसम प्रणालियां जिम्मेदार हैं। उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत…
आज India Postके अंतर्गत रायपुर जीपीओ ( मुख्य डाकघर रायपुर)में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)की सेवाओं उद्घाटन किया गया।
रायपुर जीपीओ में डाक सेवाओं के साथ-साथ BSNL के सिम कार्ड भी उपलब्ध रहेंगे। इस सेवा के माध्यम से नागरिकों को BSNL के नए प्रीपेड सिम कार्ड, एवं BSNL मोबाइल सिम रिचार्ज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें डाक विभाग एवं BSNL मिलकर देश के हर नागरिक तक संचार सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेंगे रायपुर जीपीओ में BSNL सिम से संबंधित सुविधाएं मिलने से नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं एकीकृत सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे जनसुविधा एवं डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।…
टोल टेक्स दरों में वृद्धि कर यात्रियों की जेब पर सरकार का डाका, बढ़ेगी महंगाई- उत्तम जायसवाल , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष , AAP CG
रायपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने टोल टैक्स दरों में वृद्धि पर एतराज जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों पर टेक्स बढ़ाना चिंतनीय है । उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल टैक्स की नई दरें 1 अप्रैल से लागू की हैं । नई दरों के तहत प्रदेश के अलग-अलग टोल प्लाजा पर 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा…
मालगाड़ी से कोयला चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कोरबा सोमवार दोपहर ढोढ़ीपारा मुख्य मार्ग पर एक दुखद घटना सामने आई। मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक चौदह वर्षीय नाबालिग बिजली के झटके की चपेट में आ गया। उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार अभी जारी है। यह घटना ढोढ़ीपारा बस्ती के सामने बालको रेलवे पटरी पर हुई। चौदह वर्षीय पीयूष चौधरी अपने दोस्तों के साथ कोयला चोरी करने गया था। वह सीताराम चौधरी का पुत्र है और गायत्री विद्या मंदिर में कक्षा पांचवीं का छात्र है। कोयले से भरी यह मालगाड़ी टीपी नगर से आ रही थी और…
डर से विकास तक’ नक्सलवाद की समाप्ति पर बोले मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में एक बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने दावा किया है कि राज्य अब भयमुक्त और शांत वातावरण की ओर बढ़ चुका है, जहां आम लोग राहत की सांस ले रहे हैं। मीडिया से बातचीत में मंत्री कश्यप ने कहा कि दशकों तक नक्सल हिंसा से जूझते रहे छत्तीसगढ़ में आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग खुद यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि नक्सलवाद इस तरह खत्म होने की कगार…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com