Author: News Lead18
राजधानी रायपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र में 27 मार्च को विभिन्न स्थानों पर डीजे वाहनों के चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना आजाद चौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित वाहनों को रोका और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की। जांच के दौरान कई वाहन चालक निर्धारित नियमों का पालन करते नहीं पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालकों को सख्त…
राजधानी रायपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में सप्लायर की भूमिका निभाने वाले अर्जुन मजखण्ड को पकड़ते हुए उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर मुक्तिधाम न्यू शांति नगर क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों दुर्गेश महानंद उर्फ फुला और शनि टंडन उर्फ हनी को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान उनके पास से 80 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई थी। मामले में अपराध दर्ज…
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी, कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की सराहना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को देशभर में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी मंच बताया मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से कोरिया जिले में किसानों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की सराहना का उल्लेख करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि…
छत्तीसगढ़: दुर्ग के इंदिरा मार्केट में दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
दुर्ग जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में दो दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।जिसके बाद जिला प्रशासन के दमकल को सूचित किया गया। दमकल विभाग ने 4 से 5 गाड़ियों को मदद से आग पर काबू पाया गया।आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। इंदिरा मार्केट में स्थित अदिति फैशन और एक जूते चप्पल की दुकान में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों…
छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद भगत निवासी बरभांठा चौक ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका भांजा श्रीराम भगत कल दोपहर गोढ़ी में स्थित अपने मौसी घर जाने के लिए घर से निकला था। बाइक सवार श्रीराम भगत जब इंदीरा नगर वन विभाग ऑफिस के सामने पहुंचा ही था कि ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही…
विदेशी मुद्रा के नाम पर देशभर में ठगी करने वाला शातिर आरोपी अमन शर्मा को कोलकाता से गिरफ्तार किया।,
राजधानी रायपुर में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी को निशाना बनाकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी अमन शर्मा को कोलकाता के 24 परगना से पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुनानक नगर निवासी ट्रैवल कारोबारी हरदीप सिंह होरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च की शुरुआत में एक व्यक्ति ने खुद को हर्षित अग्रवाल बताते हुए विदेश में होटल बुकिंग के नाम पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने विदेशी मुद्रा के…
देश की पहली डिजिटल जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल, पहली बार LIVE-IN रिश्तों को भी मिली मान्यता
भारत में 16वीं जनगणना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है, जो इस बार कई मायनों में खास होगी। यह सिर्फ जनसंख्या की गिनती नहीं बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर, सुविधाओं और सामाजिक ढांचे का विस्तृत डेटा तैयार करेगी। सरकार ने इसके लिए 33 सवालों का एक विस्तृत ‘FAQ क्वेश्चन बैंक’ जारी किया है। पहली बार डिजिटल और सेल्फ-एन्युमरेशन की सुविधा इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। नागरिकों को ‘सेल्फ-एन्युमरेशन पोर्टल’ के जरिए खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। यह सुविधा हाउस लिस्टिंग (HLO) और पॉपुलेशन एन्यूमरेशन दोनों चरणों में उपलब्ध रहेगी।…
मोहला-मानपुर में बड़ी कार्रवाई: AK-47 और INSAS राइफल समेत हथियारों बड़ा जखीरा बरामद ऑपरेशन 31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति डेडलाइन से ठीक पहले अंजाम दिया गया
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह ऑपरेशन 31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति डेडलाइन से ठीक पहले अंजाम दिया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सुबह-सुबह चला सर्च ऑपरेशन मिली जानकारी के अनुसार, मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और ITBP की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। सुरक्षा बलों की टीम…
घर बैठे कर सकते हैं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, Aadhaar App से फटाफट हो जाएगा ये काम
इंदौर। आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। चाहे बैंक का काम हो, सरकारी योजना का फायदा लेना हो, सिम कार्ड लेना हो या फिर किसी भी तरह का वेरिफिकेशन कराना हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, खासकर उसमें मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज नहीं है तो आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना बहुत जरूरी है क्योंकि ज्यादातर सेवाओं में ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन होता है। यदि…
कोरबा। कोरबा की ऊर्जा क्षमता पर जोर देते हुए कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि कोरबा से कोयले की आपूर्ति रुक जाए तो कई राज्यों में अंधेरा छा सकता है। उन्होंने कोरबा की भूमिका को देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए यहां के संसाधनों और श्रम शक्ति की सराहना की। कोरबा के समीप ग्राम ढपढप में आयोजित हनुमंत कथा कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यहां का कोयला न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश के कई राज्यों की बिजली जरूरतों को पूरा करता है। यदि यहां से कोयले की आपूर्ति…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com