Author: News Lead18
ग्वालियर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण शुरू, एक माह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों को अपनाने होंगे नए रूट
ग्वालियर। एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कारण रविवार से इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। आगामी लगभग एक माह तक यह व्यवस्था जारी रहेगी, जिससे इस रूट से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। प्रभावित रहेगा यह मार्ग एजी पुल से विक्की फैक्ट्री की ओर जाने वाला ट्रैफिक सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। निर्माण कार्य के दौरान इस हिस्से में आवाजाही सीमित रहेगी, जबकि अन्य मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा। बदले गए रूट विक्की फैक्ट्री से झांसी रोड…
बालाघाट के केसलई गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी
बालाघाट/उकवा। रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम केसलई में एक पिता ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। बताया गया कि रतनसिंह उइके मूल रूप से ग्राम टिकरिया का रहने वाला है। जिसकी शादी सात वर्ष पूर्व सुनीता से हुई है और शादी के बाद से वह अपने ससुराल ग्राम केसलई में रहने लगा था और मजदूरी कर रहा था। परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा एक छह वर्ष की बड़ी बेटी है और बेटा वीरेंद्र कुमार तीन वर्ष का था। रतन सिंह अपने बच्चों को डांट फटकार लगाते रहता था। आरोपित रतनसिंह उइके…
बंदूकें थमीं पर जमीन में दबे आइईडी से अब भी जंग, साल 2001 से 2026 तक आइईडी ब्लास्ट की 1,277 घटनाएं हुई हैं दर्ज
रायपुर। माओवाद के पूर्ण सफाए के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तय की गई 31 मार्च 2026 की डेडलाइन अब बेहद करीब है। पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बल ने माओवादियों को उनके सबसे सुरक्षित किलों से खदेड़ दिया है, लेकिन इस निर्णायक मोड़ पर एक अदृश्य दुश्मन सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है,वह है आइईडी। बंदूकें तो शांत हो रही हैं, लेकिन जमीन के नीचे बिछा बारूद आज भी सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के लिए पाताल जाल बना हुआ है। बस्तर की माटी को पूरी तरह सुरक्षित बनाना लंबी प्रक्रिया माओवादी खात्मे के अभियान से जुड़े…
छत्तीसगढ़। डायोसिस के सचिव नितिन लॉरेंस एवं बिशप सुषमा कुमार ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने डायोसिस की तरफ से लिखा है कि सरकार द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम जो पारित किया गया है उसके लिए शासन को धन्यवाद देना चाहते हैं असल मे छत्तीसगढ़ डायोसिस मसीह समाज की बहुत छोटी सी अपंजीकृत संस्था है, जिनके पदाधिकारीयो के ऊपर लगभग 6-7 गम्भीर एफआईआर दर्ज हैं। किसी तरह से इन्हें माननीय उच्च न्यालय से जमानत पर है, और सुप्रीम कोर्ट में 7 तारीख को उनके विरुद्ध एक बहुत बड़ा निर्णय आने वाला है…
आज गुरुकुल महिला महाविद्यालय के महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार (Auditorium) में संचारी अंग्रेजी (Communicative English) और सॉफ्ट स्किल्स (Soft Skills) विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री राम अशरफ जी थे, जो एक प्रतिष्ठित सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक हैं।इस सेमिनार का आयोजन डॉ. सिमरन आर. वर्मा, सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी विभाग), गुरुकुल महिला महाविद्यालय द्वारा किया गया, जो इस विषय की आयोजक शिक्षिका एवं विषय शिक्षिका भी हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह सेमिनार बी.कॉम, बी.एससी. एवं बीसीए के चतुर्थ…
अब समय के हिसाब से बदलेगा बिजली बिल, नई टैरिफ व्यवस्था से सस्ती-महंगी बिजली का खेल शुरू
छत्तीसगढ़ देश में बिजली खपत के तरीके में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से पड़ोसी राज्य बिहार में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ लागू किया जा रहा है, जिसके बाद संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही यही व्यवस्था लागू हो सकती है। इस नई प्रणाली के तहत अब बिजली का बिल इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किस समय बिजली का उपयोग कर रहे हैं। नई व्यवस्था के अनुसार बिजली दरें पूरे दिन एक समान नहीं रहेंगी, बल्कि मांग के आधार पर अलग-अलग समय…
तेल की कालाबाजारी पर एक्शन: अब उद्योगों को नहीं मिलेगा डीजल, बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
बिलासपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता बनाए रखने और इसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत लागू किया गया है जारी निर्देशों के अनुसार, अब पेट्रोल पंप संचालक बिना अनुमति किसी भी उद्योग को डीजल नहीं दे सकेंगे। अगर किसी विशेष परिस्थिति में जरूरत होती है, तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम या तहसीलदार की अनुमति लेना अनिवार्य होगा सामान्य लोगों के लिए भी नियम तय किए गए हैं। अब पेट्रोल-डीजल केवल सीधे वाहनों में…
अंबिकापुर: सेंट्रल जेल में कैदी को विशेष सुविधा, नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल, दो प्रहरी निलंबित
सरगुजा जिला के सेंट्रल जेल अंबिकापुर में एक कैदी को नियमों के विपरीत विशेष सुविधाएं दिए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। घटना ने जेल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मनेद्रगढ़ जेल से स्थानांतरित होकर अंबिकापुर पहुंचे एक सजायाफ्ता कैदी को चिकित्सकीय आधार पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके लिए डॉक्टर द्वारा गंभीर बीमारी का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। आरोप है कि इसके बाद कैदी के परिजनों…
रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
राजधानी रायपुर के सदरबाजार इलाके में एक ज्वेलरी दुकान से जुड़ा विवाद अब गंभीर आपराधिक मामले में बदल गया है। एक ओर जहां कर्मचारी ने दुकान संचालक और उसके साथियों पर बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर संचालक ने उसी कर्मचारी पर लाखों के जेवर चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महादेवघाट निवासी आर्यन शर्मा सदरबाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में रिपेयरिंग हेल्पर के रूप में काम करता था। 23 मार्च को दुकान संचालक और…
छत्तीसगढ़ में सिलेंडर की जमाखोरी पर नकेल: 335 जगहों पर छापेमारी, 3841 सिलेंडर जब्त, 97 आरोपियों पर FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशिया की हालात को लेकर आज राजधानी रायपुर स्थित अपने सीएम हाउस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ हाई लेवल मीटिंग ली इसमें बताया गया कि राज्यभर में चलाए गए अभियान के तहत 335 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान जमाखोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 3841 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com