Author: News Lead18
छत्तीसगढ़ में गैस वितरण नीति बदली: 20% सीमा लागू, रोजाना होगी निगरानी; जरूरी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता
रायपुर में खाद्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कमर्शियल एलपीजी वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। बैठक में गैस आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। नए निर्णय के अनुसार, अब व्यावसायिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों को उनकी पिछले महीने की कुल खपत के अधिकतम 20 प्रतिशत तक ही एलपीजी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के भीतर ऑनलाइन रिफिल बुकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए…
पोर्टा केबिन छात्रावास की घटना अधीक्षक और ट्रायबल विभाग की घोर लापरवाही से हुई -जांच समिति,आप
रायपुर। बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पोर्टा केबिन छात्रावास की पढ़ने वाली तीन छात्राएं गर्भवती मामले में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संयुक्त सचिव पूर्णिमा सिन्हा के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गयी थी। इसी मामले में पत्रकार वार्ता में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षा और प्रशासनिक विभाग मामले की जांच करने की बजाय लीपापोती करने में लगा हुआ था । गर्भवती तीन छात्राओं में से दो 12वीं की, तो एक 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। दोनों छात्राएं बोर्ड की परीक्षा देने गई थीं, तो इस दौरान…
फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश, 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से महिला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर देश में फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे बड़े ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह लोगों को मेडिकल डिग्री और सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये वसूल रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य कड़ी के रूप में साक्षी सिंह (28) को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है और लंबे समय से गिरोह के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का काम कर रही थी पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित…
सरकारी नौकरी के नाम पर तीन लोगों से 20 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुसौर थाना क्षेत्र में तीन लोगों से कुल 20 लाख 4 हजार रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी विवेक कुमार को दुर्ग जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित कुंजबिहारी पटेल ने 22 जनवरी को पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गोपालपुर निवासी सितेश पाणिग्राही ने उनसे संपर्क किया था। सितेश ने मंत्रालय में पहचान होने का झांसा देकर सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया। आरोपी ने अपने भाई का ऑनलाइन…
रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर गैंग का पर्दाफाश, अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को टारगेट करता था।40 हिरासत में
रायपुर में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर करीब 40 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई रायपुर के गंज और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में की गई, जहां से यह अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इन सेंटरों के जरिए विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर बड़े स्तर पर ठगी की जा रही थी। पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि गिरोह अमेरिका और यूरोप के…
गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क
दिल्ली के होटल में प्लेट धोने वाला समीर करीब एक वर्ष तक पाकिस्तान सीमा से सटे गुजरात से पंजाब तक सैन्य ठिकानों की रेकी करता रहा। उनकी वीडियो और फोटो पाकिस्तानी गैंगस्टर सरदार को भेजता रहा। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में उसके 17 मोबाइल फोन से देश के सैन्य ठिकानों की 183 वीडियो व फोटो बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है समीर को निर्देश था कि हर फोटो और वीडियो के साथ लोकेशन व समय भी भेजना होगा। इसी आधार पर उसने भारतीय सेना के कई प्रमुख ठिकानों, फॉरवर्ड एयरबेस और…
राशिफल गुरुवार, 26 मार्च को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलने का योग हैं। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। साथ ही चंद्रमा-गुरु की युति बनेगी जिससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी, निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा दिन, 26 मार्च का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज का दिन आपके लिए…
बस्तर को नई उड़ान: 31 मार्च से फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, हैदराबाद से भी कनेक्टिविटी
बस्तर एलायंस एयर ने बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत का ऐलान करते हुए जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर दोबारा हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह सेवा 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी और हैदराबाद, जगदलपुर और रायपुर को आपस में जोड़ेगी। काफी समय से इस रूट पर फ्लाइट सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को लंबी दूरी सड़क और रेल मार्ग से तय करनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद अब यह सेवा फिर से शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। नई…
रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित चंद्रखुरी धाम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ,
रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित चंद्रखुरी धाम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर मानस मंडली और सुप्रसिद्ध कलाकार पूनम विराट तिवारी को सम्मानित किया गया। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के…
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की तैयारी, स्क्रिप्ट समिति गठन की दिशा में पहल तेज
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को नई दिशा देने के लिए राज्य स्तर पर अहम पहल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन की अध्यक्षता में स्क्रिप्ट समिति के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में फिल्म निर्माण की गुणवत्ता सुधारने और राज्य की कला-संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने इस बात पर सहमति जताई कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, ऐतिहासिक घटनाओं और जनजीवन को फिल्मों में बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com