Close Menu
    What's Hot

    CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

    Chhattisgarh News: वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

    बिलासपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर लागू: 3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क
    दिल्ली

    गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क

    News Lead18By News Lead18March 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    दिल्ली के होटल में प्लेट धोने वाला समीर करीब एक वर्ष तक पाकिस्तान सीमा से सटे गुजरात से पंजाब तक सैन्य ठिकानों की रेकी करता रहा। उनकी वीडियो और फोटो पाकिस्तानी गैंगस्टर सरदार को भेजता रहा।

    सुरक्षा एजेंसियों की जांच में उसके 17 मोबाइल फोन से देश के सैन्य ठिकानों की 183 वीडियो व फोटो बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है समीर को निर्देश था कि हर फोटो और वीडियो के साथ लोकेशन व समय भी भेजना होगा।

    इसी आधार पर उसने भारतीय सेना के कई प्रमुख ठिकानों, फॉरवर्ड एयरबेस और बीएसएफ चौकियों की जानकारी साझा की। समीर ने जिन स्थानों की रेकी की, उनमें गुजरात का जामनगर एयरबेस, राजस्थान के जैसलमेर व बीकानेर और पंजाब के पठानकोट व अमृतसर में स्थित सैन्य ठिकाने शामिल हैं। 17 मोबाइल फोनों की जांच में यह भी पता चला कि समीर को वीडियो शूट करने और दूरस्थ लोकेशन भेजने के तरीके सिखाए गए थे। पकड़े गए 21 संदिग्ध जासूसों में समीर ने सबसे अधिक सामग्री दुश्मन देश के गैंगस्टर को भेजी थी। 
    रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगाने की साजिश
    पूछताछ में समीर और उसके साथी सुहेल मलिक ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अंबाला रेलवे स्टेशन की रेकी की थी। उनको यहां सौर ऊर्जा से चलने वाले सिम आधारित स्टैंडअलोन सीसीटीवी कैमरे लगाने का टास्क मिला था।
    पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले ही दिल्ली कैंट और सोनीपत रेलवे स्टेशनों पर ऐसे कैमरे लगा चुके थे। ये कैमरे प्लेटफॉर्म पर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर लगाए जाते थे, ताकि एक साथ कई प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
    14 मार्च को दिल्ली कैंट और 18 मार्च को सोनीपत रेलवे स्टेशन से ऐसे कैमरे हटाए गए। इसके अलावा करीब 50 अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के कैमरे लगाने की योजना थी।

    शराब के लिए मांगता था रुपये

    समीर मूल रूप से बिहार का है और चांदनी चौक स्थित राजा हिंदुस्तानी होटल में काम करता था। वह शराब का आदी है और विदेशी संपर्कों से मैसेज के जरिये नशे की पूर्ति के लिए 500 से 1000 रुपये तक की मांग करता था। उसके एक ग्रुप में 150 से अधिक सदस्य जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

    आरोपियों के मोबाइल फोन से देश विरोधी क्रियाकलापों की वीडियो व फोटो बरामद किए गए हैं। इनके मंसूबे काफी गंभीर और देश की संप्रभुता व अखंडता को खतरे में डालने की थी। समय रहते टीम ने इनको गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य) और 61 (2) आपराधिक साजिश और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) की धारा 18 भी लगा दी गई हैं। -जे. रविंदर गौड़, पुलिस आयुक्त

    Related posts:

    1. भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जल्द होगी घोषणा, अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक संभावित ऐलान
    2. क्रैश कर गईं सोने की कीमतें, 8000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा गोल्ड
    3. 53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी
    4. IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleइन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, नौकरी-व्यापार में बढ़ेंगे बेहतर अवसर
    Next Article रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर गैंग का पर्दाफाश, अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को टारगेट करता था।40 हिरासत में

    Related Posts

    दिल्ली

    मुंबई: पहले बिरयानी खाई, फिर तरबूज! एक साथ खत्म हो गया पूरा परिवार, 4 मौतें कैसे हुईं?

    दिल्ली

    दिल्ली में मैच के दौरान बड़ा हादसा एक तेज गेंदबाज कैच लेने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल

    दिल्ली

    लोकतंत्र की बड़ी जीत, केंद्र की साजिश हुई नाकाम कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर तीखा हमला

    Latest Posts

    CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

    Chhattisgarh News: वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

    बिलासपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर लागू: 3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

    Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान

    छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

    CG News: शिक्षकों को बड़ी राहत! शिक्षा सत्र 2026-27 तक पुनर्नियुक्ति को सरकार की मंजूरी

    Chhattisgarh New Electricity Tariff: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, आज से नई दरें लागू; प्रति यूनिट 30–50 पैसे बढ़ा बिल

    Ambulance New Rule 2026 : इमरजेंसी सेवा में बड़ा बदलाव, अब 20 मिनट के अंदर पहुंचेगी एंबुलेंस, नई NAS गाइडलाइन लागू; जान लें अपने मतलब की बात

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू, मानसून ने पूरे प्रदेश को किया कवर; सप्ताहभर झमाझम के आसार

    WhatsApp Username Feature Update: अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी पहचान! जानें WhatsApp Username बनाने का पूरा तरीका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.