नई दिल्ली । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के गिरने को ‘लोकतंत्र की बड़ी जीत’ करार दिया है. नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही थी.
प्रियंका गांधी ने कहा कि कल जो हुआ वह संविधान और देश की एकता की जीत है, जिसने सत्ता पक्ष के मंसूबों को रोक दिया.
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं का इस्तेमाल राजनीतिक टूल के रूप में करना चाहती थी ताकि चुनाव में इसका लाभ मिल सके.
उन्होंने केंद्र को घेरते हुए कहा कि यह सरकार के लिए एक ‘काला दिन’ है क्योंकि उन्हें पहली बार वह झटका लगा है जिसके वे हकदार थे.
प्रियंका ने मांग की कि सरकार 2023 के पुराने विधेयक को वापस लाए और उसमें आवश्यक संशोधन कर महिलाओं को तुरंत उनके अधिकार दे, न कि इसे अन्य मुद्दों से जोड़कर भ्रमित करे.
दूसरी ओर, भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
सांसद कंगना रनौत ने कहा कि बिल के गिरने से महिलाएं निराश हुई हैं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है कि यह भविष्य में पारित होगा.
