Author: News Lead18
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर से अफीम की खेती का मामला सामने आया है। जिले में दूसरी बार अवैध रुप से अफीम की खेती की जानकारी सामने आई है। अफीम की खेती की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खेत को सील कर दिया। करीब 50 डिसमिल में अफीम की खेती की जा रही है थी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अफीम की खेती का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र में 50 डिसमिल में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों…
संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से दुनिया में वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। लेकिन इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है, भारत के झंडे वाले दो जहाज एलपीजी गैस लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं। जहाज-ट्रैकिंग डाटा से पता चलता है कि ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ नाम के इन दोनों जहाजों सुरक्षित मार्ग की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद ही ये जहाज रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं। गैस की किल्लत से मिलेगा छुटकारा भारत के ये दोनों जहाज लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG)…
53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी
।नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बाद पश्चिम एशिया में आए संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार (23 मार्च, 2026) को लोकसभा में कहा कि भारत ने इन हमलों का विरोध किया है और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट अस्वीकार्य है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की स्पष्ट भूमिका है कि पश्चिम एशिया में तनाव खत्म होना चाहिए। भारत शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष है और नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। आइए जानते हैं, पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें- सरकार का किस बात पर रहा फोकस? पीएम मोदी…
रायपुर में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक… जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। साफ और सुविधाजनक ईंधन के रूप में पीएनजी को एलपीजी सिलेंडर के बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। अगर आप भी अपने घर में पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया काफी आसान है और कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके इसे लिया जा सकता है। रायपुर में पीएनजी सेवा देने वाली प्रमुख कंपनियों में गेल गैस, इंडियन ऑयल आदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड और अडानी गैस शामिल हैं। ये कंपनियां घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ताओं को…
छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता उभरी है, जहाँ औसतन हर दिन 30 महिलाएं और 10-12 नाबालिग लड़कियां लापता हो रही हैं।
छत्तीसगढ़ में महिलाओं और मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। राज्य में औसतन हर दिन 30 महिलाएं गायब हो रही हैं। इनमें से 10 से 12 नाबालिग बालिकाएं हैं। आंकड़े बताते हैं कि साल दर साल गुमशुदगी के मामले थमने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं, जो पुलिस-प्रशासन और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। वर्ष 2023 से जनवरी 2026 तक प्रदेश से कुल 36,662 महिलाएं और बच्चियां लापता हुई हैं। इनमें से लगभग 7,188 अभी भी गायब है। पिछले तीन वर्षों में 10,753 बालिकाएं लापता हुईं, जबकि 11,825 को…
अंबिकापुर के संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई। इस गंभीर घटना के बाद पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ..
छतीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में स्थित संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। लापरवाही के आरोप में मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) दिलराज प्रभाकर ने डिप्टी रेंजर समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सरगुजा के डीएफओ अभिषेक जोगावत ने बताया कि मृत हिरणों में छह कोटरा, सात चीतल और दो चौसिंघा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की रात कुछ आवारा कुत्ते पार्क…
सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव औंधे मुंह गिर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 5.33 फीसदी या 7,708 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई थी यूएस-ईरान युद्ध के तेजी से बढ़ने से महंगाई को लेकर चिंता काफी अधिक हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें भी लगातार ऊपर जा रही हैं। केडिया एडवाइजरी…
छत्तीसगढ़ के जेलों में गूंज रही जय माता दी! 2,397 बंदियों ने रखा व्रत, रमजान में 130 ने रखा रोजा
छत्तीसगढ़ की जेलों में इस बार नवरात्र केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, अनुशासन और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बनकर उभरा है। प्रदेश की विभिन्न जेलों में बड़ी संख्या में बंदी व्रत-उपवास रखकर भक्ति और साधना में लीन हैं। जेल प्रशासन द्वारा भी इस दौरान विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बंदी अपनी आस्था का पालन सहज रूप से कर सकें। 2,397 बंदी कर रहे नवरात्र व्रत प्रदेशभर की जेलों में कुल 2,397 बंदी नवरात्र का उपवास कर रहे हैं। इनमें 2,125 पुरुष और 272 महिला बंदी शामिल हैं। यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि विपरीत परिस्थितियों…
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ का गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में इन दिनों संगठन विस्तार का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। गौरतलब है कि राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ भाजपा के वरिष्ठ और सक्रिय नेता रहे हैं। इसके साथ ही वे लंबे समय से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में मुलाक़ात करके ईदुल फ़ित्र , नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री साय से ईद के मौक़े पर इस भेंट के दौरान देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली, अम्न शांति, भाईचारे की दुआ की गई । इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सूफी मौलाना इलियास चिश्ती एवं मौलाना अमीर बेग भी उपस्थित थे ।
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com