Author: News Lead18
छत्तीसगढ़: दुर्ग में दर्दनाक हादसा, धमधा इलाके में बस और बाइक की टक्कर, दो लोगों की हुई मौत
दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र में यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच कल देर शाम एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे।…
गरियाबंद जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लाखों रुपये के बहुमूल्य हीरे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 24 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरे लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी कोतवाली और साइबर टीम को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने ग्राम नहरगांव तिराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।…
छत्तीसगढ़ एनसीपी के नेता रहे रामअवतार जग्गी हत्याकांड की फाइल एक बार फिर खुल गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई प्रारंभ हो गई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने सतीश जग्गी व जग्गी हत्याकांड के आरोपी अमित जोगी को नोटिस जारी कर अपने वकील के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। नोटिस की तामिली की जिम्मेदारी रायपुर एसपी काे दी गई है। तामिली के बाद एसपी को शपथ पत्र पेश करते हुए जानकारी देनी होगी। याचिकाकर्ता सतीश जग्गी के अधिवक्ता ने…
बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत
बिलासपुर। बिलासपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आनंद नगर भोपाल स्थित लैब से आई रिपोर्ट में एवियन इन्फ्लूएंजा एच 5 एन 1 वायरस की पहचान होने के बाद पोल्ट्री फार्म में जिंदा मुर्गा-मुर्गियों, चूजे, अंडा आदि को दफनाया जा रहा है। इसके लिए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो मंगलवार रात से काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल भी स्थिति का जायजा लेने शाम पोल्ट्री फार्म पहुंचे। हजारों पक्षियों की मौत के बाद हड़कंप कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म स्थित पक्षियों…
खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम
महासमुंद। खल्लारी माता मंदिर स्थित रोपवे में 22 मार्च को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद स्वामी ने रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गोविंद स्वामी शहर के प्रतिष्ठित परिवार से हैं। स्वामी परिवार के पृथ्वीराज स्वामी ने खबर की पुष्टि की। हादसे का घटनाक्रम और घायलों की स्थिति जानकारी के अनुसार, खल्लारी स्थित प्रसिद्ध मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से यह हादसा…
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए जयपुर की यात्रा अब पहले से ज्यादा आसान होने जा रही है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे लंबे समय से चली आ रही सीधी उड़ान की मांग को आंशिक राहत मिली है। यह सेवा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई है, जिसमें रायपुर से जयपुर तक की यात्रा हैदराबाद के रास्ते पूरी होगी। वहीं वापसी में यह फ्लाइट जयपुर से नवी मुंबई होते हुए रायपुर पहुंचेगी। इस नई व्यवस्था के साथ यात्रियों को अब पहले की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलने…
रायपुर मुख्यालय स्थित भारत की तेजी से उभरती इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ईवी) निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने सारंगढ़ में अपने अधिकृत डीलरशिप आउटलेट “डीएन एंटरप्राइजेज” का शुभारंभ किया। इस पहल के साथ कंपनी ने छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है तथा किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस डीलरशिप का उद्घाटन सारंगढ़ के माननीय विधायक श्री उत्तरी गणपत जांगड़े द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। इस अवसर पर श्री अरुण मालाकार (पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सारंगढ़) एवं श्री सोनी अजय बंजारे (नगर पालिका अध्यक्ष, सारंगढ़) सहित क्षेत्र के…
रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता जयदीप खनूजा ने बताया कि जिसमें देश और प्रदेश में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार, सीमा सुरक्षा में लापरवाही और छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती जैसे गंभीर मुद्दे चिंतनीय हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए तथ्यों और आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी । आप नेताओं ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब में 2 वर्षों में नशा खत्म करने के वादे की वास्तविकता, पाकिस्तान सीमा…
रायपुर शहर के प्रमुख नेत्र संस्थान साई बाबा नेत्र चिकित्सालय (SBH Eye Hospital) द्वारा 12 अप्रैल को एक दिवसीय निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में केवल 20 चयनित मरीजों को मुफ्त LASIK सर्जरी का लाभ प्रदान किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पहले चरण में 100 मरीजों को निःशुल्क चश्मा रहित करने का संकल्प लिया गया था। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब दूसरे चरण में 12 अप्रैल को 20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी की तिथि निर्धारित की गई है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध…
IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले इतिहास में बने उन रिकॉर्ड्स की चर्चा तेज हो रही है, जो हर सीजन बदलते नजर आते हैं। आज बताते हैं आईपीएल के इतिहास के अब तक के सबसे तेज टॉप-5 अर्धशतक जड़ने वाले बैटर्स के नाम। IPL की सबसे तेज फिफ्टी किसने ठोकी? 1) यशस्वी जायसवाल-13 गेंद आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड युवा भारतीय…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com