Close Menu
    What's Hot

    भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के कथित शोषण का मामला, वेतन बढ़ाकर राशि वापस लेने और धमकी देने की शिकायत — अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने श्रम मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की

    जरूरतमंद परिवारों को नया घरेलू गैस कनेक्शन नहीं मिलने का मामला गंभीर, IHRPC ने संबंधित मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत
    Bilaspur

    बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी, 5000 की हुई थी मौत

    News Lead18By News Lead18March 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर। बिलासपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो गई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आनंद नगर भोपाल स्थित लैब से आई रिपोर्ट में एवियन इन्फ्लूएंजा एच 5 एन 1 वायरस की पहचान होने के बाद पोल्ट्री फार्म में जिंदा मुर्गा-मुर्गियों, चूजे, अंडा आदि को दफनाया जा रहा है। इसके लिए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो मंगलवार रात से काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल भी स्थिति का जायजा लेने शाम पोल्ट्री फार्म पहुंचे।

    हजारों पक्षियों की मौत के बाद हड़कंप

    कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म स्थित पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण 18 मार्च को ही दिखने शुरू हो गए थे। पक्षी एक-एक करके मर रहे थे। सोमवार तक पांच हजार से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी थी। लगातार मौत होने के बाद पोल्ट्री फार्म के प्रबंधक डा संजय राज ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसके बाद से हड़कंप मच गया। मंगलवार की सुबह रायपुर से डा नलिनी, डॉ. अर्पणा समेत लैब से टीम सीधे पोल्ट्री फार्म पहुंची। इधर, सोमवार को ही मृत पक्षियों के सैंपल को जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आनंद नगर भोपाल की लैब में भेजा गया था।

    H5N1 वायरस की पुष्टि

    वहां से रिपोर्ट सीधे शासन को भेजा गया। इसमें बर्ड फ्लू एच 5 एन 1 इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर ने पोल्ट्री फार्म के मुर्गा-मुर्गियों, चूजे, अंडे, दाना और बोरियों को नष्ट करने के लिए नौ सदस्यीय टीम बनाई है। मंगलवार की शाम सात बजे टीम के सदस्य पीपीई किट पहनकर पोल्ट्री फार्म पहुंचे। यहां गहराई से खोदकर जिंदा और मृत दोनों पक्षियों को रासायनिक तत्व के साथ दफनाया गया। साथ ही पूरे फार्म को सैनिटाइज किया गया है।

    छह हजार से अधिक मुर्गी-मुर्गियां, चूजे और बतख

    सरकारी पोल्ट्री फार्म में मुर्गा-मुर्गियों के लेयर, ब्रायलर, बैकयार्ड पोल्ट्री बर्ड प्रजातियां शामिल हैं। इसके अलावा 350 से अधिक बतख, बटेर, कबूतर, सैकड़ों चूजे आदि पालन के लिए रखे गए थे। इन सभी को नष्ट किया जाएगा। साथ ही आसपास के सभी पक्षियों को मारने का अभियान शुरू होगा।

    कीटाणुशोधन टीम में ये हैं शामिल

    बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर ने आनन-फानन में रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। इसमें डॉ. आरके तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं टीम में डॉ. आनंद रघुवंशी, एसके राठौर, फहीम खान, परिचारक गौकरण कौशिक, गौरीशंकर पटेल, जनक कौशिक, पुरुषोत्तम कौशिक और अजय लोधी शामिल हैं।

    एक किमी का दायरा संक्रमित क्षेत्र घोषित

    कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके अलावा 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस क्षेत्र में मैपिंग कर लोगों को जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान में पुलिस, राजस्व, ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत को भी शामिल होने कहा गया है।

    सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध

    सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों के क्रय-विक्रय और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से चेकपोस्ट स्थापित कर सर्विलांस जोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें।

    साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी पोल्ट्री मूवमेंट पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित प्रोटोकाल के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संक्रमण के फैलाव को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

     

    Related posts:

    1. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा
    2. CG NEWS: पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, युवक को दी जान से मारने की धमकी
    3. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    4. CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर, 16 यात्री घायल…11 की हालत गंभीर
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleखल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2, महासमुंद के गोविंद स्वामी ने अस्पताल में तोड़ा दम
    Next Article जग्गी हत्याकांड की फाइल एक बार फिर खुली एक अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई,

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के कथित शोषण का मामला, वेतन बढ़ाकर राशि वापस लेने और धमकी देने की शिकायत — अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने श्रम मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की

    Raipur

    जरूरतमंद परिवारों को नया घरेलू गैस कनेक्शन नहीं मिलने का मामला गंभीर, IHRPC ने संबंधित मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Raipur

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    Latest Posts

    भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के कथित शोषण का मामला, वेतन बढ़ाकर राशि वापस लेने और धमकी देने की शिकायत — अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने श्रम मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की

    जरूरतमंद परिवारों को नया घरेलू गैस कनेक्शन नहीं मिलने का मामला गंभीर, IHRPC ने संबंधित मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    CG News: चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

    आसमान में बड़ा झटका! 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

    CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.