Close Menu
    What's Hot

    नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान
    Raipur

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    News Lead 18By News Lead 18October 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर जारी विवाद के बीच छत्तीसगढ़ में निर्वाचन विभाग अब मतदाता सूची से छूटे लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने जा रहा है। करीब एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान ऐसे मतदाताओं की तलाश की जाएगी, जिनके नाम विभिन्न कारणों से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। साथ ही नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जाएंगे।

    जानकारी के मुताबिक, एसआईआर प्रक्रिया के बाद प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम अलग-अलग कारणों से सूची से हटाए गए थे। इनमें लगभग 6 लाख नाम मृत्यु के कारण हटाए गए हैं। वहीं करीब 19 लाख मतदाताओं के नाम अन्य कारणों से सूची से बाहर हो गए।

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय इन छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है।

    एसआईआर में छूटे मतदाता भी जुड़वा सकेंगे नाम

    एसआईआर के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे फॉर्म-6 के माध्यम से दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऐसे आवेदकों को 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी।

    हालांकि, नाम जोड़ने के लिए निर्धारित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्वाचन विभाग का विशेष ध्यान ऐसे परिवारों पर रहेगा, जिनके एक या अधिक सदस्य एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा सके।

    इसके अलावा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।

    बीएलओ करेंगे घर-घर संपर्क

    निर्वाचन विभाग की नई व्यवस्था के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। बीएलओ संबंधित परिवारों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज जुटाएंगे।

    पात्र मतदाताओं को नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अभियान के दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की भी पहचान की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

    किस काम के लिए कौन सा फॉर्म?

    • पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए: फॉर्म-6
    • एसआईआर में नाम छूट जाने पर: फॉर्म-6
    • नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए: फॉर्म-8
    • ऑनलाइन आवेदन: ईसीआई के वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से
    • ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होने पर: संबंधित बीएलओ से संपर्क

    2003 की मतदाता सूची का प्रमाण जरूरी नहीं

    एसआईआर में छूटे पात्र मतदाताओं के लिए राहत की बात यह है कि नाम जोड़ने के आवेदन के दौरान 2003 की मतदाता सूची में नाम होने का प्रमाण देना जरूरी नहीं होगा। हालांकि, आवेदक को निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

    आधार कार्ड, समग्र आईडी सहित अन्य मान्य दस्तावेजों के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा पहले की तरह फॉर्म के साथ अलग से घोषणा पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी।

    डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

    निर्वाचन विभाग का यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है कि अंतिम मतदाता सूची तैयार होने से पहले सभी पात्र नागरिकों के नाम शामिल किए जा सकें और किसी भी योग्य मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleKiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी
    Next Article नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

    Related Posts

    Raipur

    Puja Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

    Raipur

    Assistant Teacher Exam Guidelines: 11 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश जारी, सेंटर टाइमिंग से ड्रेस कोड तक जानें नियम

    Raipur

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Latest Posts

    नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    फोन का बॉक्स संभालकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए कहां पड़ता है काम, फेंकने का सही तरीका

    ज्यादा मीठा खाने से लिवर पर पड़ता है असर? क्या चीनी से आती है लिवर में सूजन, डॉक्टर से जानें

    Puja Special Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

    Assistant Teacher Exam Guidelines: 11 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश जारी, सेंटर टाइमिंग से ड्रेस कोड तक जानें नियम

    ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

    CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.