Close Menu
    What's Hot

    CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

    श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

    छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अभी हमारी शादी भी नहीं हुई और हम छुरी आ गएः पंडित धीरेंद्र शास्त्री
    छत्तीसगढ़

    अभी हमारी शादी भी नहीं हुई और हम छुरी आ गएः पंडित धीरेंद्र शास्त्री

    News Lead18By News Lead18March 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा। कोरबा की ऊर्जा क्षमता पर जोर देते हुए कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि कोरबा से कोयले की आपूर्ति रुक जाए तो कई राज्यों में अंधेरा छा सकता है। उन्होंने कोरबा की भूमिका को देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए यहां के संसाधनों और श्रम शक्ति की सराहना की।

    कोरबा के समीप ग्राम ढपढप में आयोजित हनुमंत कथा कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यहां का कोयला न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश के कई राज्यों की बिजली जरूरतों को पूरा करता है। यदि यहां से कोयले की आपूर्ति बाधित होती है तो इसका सीधा असर देश के बड़े हिस्से पर पड़ेगा और कई राज्यों में बिजली संकट गहरा सकता है।

    कोरबा देश की ऊर्जा रीढ़ के रूप में कार्य कर रहा

    उन्होंने कहा कि कोरबा देश की ऊर्जा रीढ़ के रूप में कार्य कर रहा है और यहां के खनिज संसाधन राष्ट्रीय विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की मेहनत और यहां की उत्पादन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा

    कथा के दौरान पंडित शास्त्री ने कहा कि वे एक अप्रैल तक कोरबा में रहेंगे। इस दौरान हनुमंत कथा के साथ दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। अपने प्रवचन में उन्होंने सुंदरकांड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुंदरकांड एकमात्र ऐसा पाठ है, जिससे भारत की दिशा और दशा दोनों बदली जा सकती है।

    घर वापसी करने वालों का स्वागत

    उन्होंने कोरबा, रायगढ़, जशपुर और बिलासपुर के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग घर वापसी करना चाहते हैं, उनका स्वागत है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के लोगों के सरल स्वभाव की भी सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleग्वालियर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण शुरू, एक माह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों को अपनाने होंगे नए रूट
    Next Article घर बैठे कर सकते हैं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, Aadhaar App से फटाफट हो जाएगा ये काम

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

    Raipur

    Raipur Airport Winter Schedule: रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

    Latest Posts

    CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

    श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

    छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

    Raipur Airport Winter Schedule: रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

    Trains Cancelled: रेल यात्रियों को झटका! 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें कैंसिल गाड़ियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत: अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी TET परीक्षा, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

    RBI Recruitment Calendar 2027: आरबीआई ने जारी किया भर्ती शेड्यूल, ग्रेड-A और B समेत कई पदों के नोटिफिकेशन की तारीखें जानें

    रणबीर कपूर को पसंद हैं साउथ की फिल्में! साईं पल्लवी ने खोला राज, ‘अमरन’ से ‘महाराजा’ तक सब देख चुके हैं एक्टर

    रेलवे का खास नियम! इन लोगों को 12 महीने पहले टिकट बुक करने की मिलती है सुविधा, जानें कौन हैं पात्र

    अब सेल्फी से पता चलेगी आपकी जैविक उम्र और सेहत का हाल, कैंसर मरीजों के लिए भी नई तकनीक

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.