Close Menu
    What's Hot

    Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मालगाड़ी से कोयला चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    छत्तीसगढ़

    मालगाड़ी से कोयला चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    News Lead18By News Lead18March 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा   सोमवार दोपहर ढोढ़ीपारा मुख्य मार्ग पर एक दुखद घटना सामने आई। मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक चौदह वर्षीय नाबालिग बिजली के झटके की चपेट में आ गया। उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार अभी जारी है।

    यह घटना ढोढ़ीपारा बस्ती के सामने बालको रेलवे पटरी पर हुई। चौदह वर्षीय पीयूष चौधरी अपने दोस्तों के साथ कोयला चोरी करने गया था। वह सीताराम चौधरी का पुत्र है और गायत्री विद्या मंदिर में कक्षा पांचवीं का छात्र है। कोयले से भरी यह मालगाड़ी टीपी नगर से आ रही थी और बालको पावर प्लांट जा रही थी।

    जिस पटरी पर यह घटना हुई, वह बालको का रेलवे ट्रैक बताया जा रहा है। मालगाड़ी की गति धीमी होने पर पीयूष और उसके दोस्तों ने उसकी नली निकाली। इसके बाद मालगाड़ी रुक गई।

    पीयूष कोयला चोरी करने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। डिब्बे पर चढ़ते ही वह अचानक ऊपर लगे विद्युत तार की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मालगाड़ी के डिब्बे पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से पीयूष को मालगाड़ी के डिब्बे से नीचे उतारा गया और एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

    कई बार ऐसी घटनाएं आ चुकी हैं सामने
    मालगाड़ी से कोयला चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते हुए बिजली के झटके की चपेट में आने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 29 दोपहर को उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा के पास भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। उस घटना में घायल व्यक्ति की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसे रेफर किया गया है।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleडर से विकास तक’ नक्सलवाद की समाप्ति पर बोले मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर
    Next Article टोल टेक्स दरों में वृद्धि कर यात्रियों की जेब पर सरकार का डाका, बढ़ेगी महंगाई- उत्तम जायसवाल , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष , AAP CG

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    छत्तीसगढ़

    CG Crime: प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Latest Posts

    Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    CG Crime: प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! अब 70% तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं, सरकार का बड़ा कदम

    CG Land Use Rules: छत्तीसगढ़ में जमीन के इस्तेमाल के नियम बदले, लागू हुआ नेगेटिव लिस्ट मॉडल; आम लोगों को मिलेंगे ये फायदे

    RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी

    Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए जान लें ये तरीका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.