Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद
    Raipur

    Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद

    News Lead 18By News Lead 18August 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Hareli Public Holiday: छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व हरेली तिहार आज पूरे प्रदेश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हरेली पर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने 12 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते प्रदेशभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली पर्व के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस पर्व को खेती-किसानी, हरियाली और ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। हरेली तिहार के अवसर पर राज्य सरकार ने प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आज सभी शासकीय कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। अगस्त माह में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण विद्यार्थियों और कर्मचारियों को लगातार छुट्टियों का लाभ भी मिलेगा।

    CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश के आसार

    हरेली सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। ‘हरेली’ का अर्थ हरियाली से है। वर्षा ऋतु में धरती हरियाली से आच्छादित हो जाती है और खरीफ फसलों की बुआई का कार्य लगभग पूरा हो जाता है। किसान इस दिन अपने कृषि उपकरणों जैसे हल, नांगर, कुदाली, फावड़ा और गैंती की साफ-सफाई कर उनकी पूजा करते हैं तथा गुड़ के चीले और नारियल का भोग लगाते हैं।

    हरेली पर्व पर किसान अपने पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। परंपरा के अनुसार पशुओं को औषधीय गुणों से युक्त आटे की लोंदी खिलाई जाती है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में यादव समाज के लोग जंगलों से जड़ी-बूटियां और कंदमूल लाकर किसानों को उपलब्ध कराते हैं। बदले में किसान उन्हें चावल, दाल और अन्य उपहार भेंट करते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Train में सिगरेट-बीड़ी पीना और गुटखा-तंबाकू खाना पड़ेगा महंगा, अब देना होगा भारी जुर्माना

    हरेली तिहार का सबसे बड़ा आकर्षण गेड़ी चढ़ना माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे और युवा लकड़ी की गेड़ी बनाकर उस पर चलते हैं और पारंपरिक खेलों का आनंद लेते हैं। इसके अलावा गांवों में ठाकुर देव की पूजा, सामूहिक आयोजन और लोकगीतों के माध्यम से इस पर्व को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है।

    Related posts:

    1. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    2. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    3. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    4. PM Modi Raipur Visit: रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और राज्योत्सव – 2025 का करेंगे शुभारंभ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश के आसार
    Next Article Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Related Posts

    Raipur

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    Raipur

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Raipur

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    Latest Posts

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    CG Govt Schools: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास 

    B.Ed-D.El.Ed द्वितीय चरण की काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ी; जानें नई डेडलाइन

    ChatGPT से बनवाई 80s वाली ट्रेंडिंग फोटो तो हो जाएं सावधान! इंटरनेट पर लीक हुईं तस्वीरें, OpenAI ने खुद मानी बात

    क्या गुस्से में सचमुच फट सकती है सिर की नस? जानिए अचानक तनाव से दिमाग पर क्या पड़ता है असर

    Women Open Jail: इस जिले में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई-ब्यूटी पार्लर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.