Close Menu
    What's Hot

    इंजीनियरिंग युवाओं के लिए शानदार मौका! ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 17 लाख तक पैकेज; जानें पूरी डिटेल्स

    सर्दियों में नवजात को ठंड से बचाने के लिए माता-पिता भूलकर भी न करें ये गलती, जानें जरूरी बातें

    Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को झटका! 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-रायगढ़ रूट होगा प्रभावित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » खेल के मैदान में दम दिखा रहे बस्तर के युवा, बस्तर ओलंपिक में पंजीयन का आंकड़ा एक लाख पार
    खेल जगत

    खेल के मैदान में दम दिखा रहे बस्तर के युवा, बस्तर ओलंपिक में पंजीयन का आंकड़ा एक लाख पार

    News Lead 18By News Lead 18November 26, 2026Updated:November 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जगदलपुर। बस्तर की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए बस्तर ओलंपिक एक बड़ा मंच बनता जा रहा है। इसके तीसरे संस्करण में युवाओं की भागीदारी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिले के सात विकासखंडों से चयनित दो हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

    CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

    बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह हर साल बढ़ रहा है। वर्ष 2024 में इस प्रतियोगिता के लिए 37 हजार 650 पंजीयन हुए थे। 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 95 हजार 587 पहुंच गया, जबकि इस साल कुल 1 लाख 4 हजार 841 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहले दिन जूनियर और दूसरे दिन सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, हॉकी और कराटे समेत 11 खेल विधाओं को शामिल किया गया है।

    11 खेलों में प्रतिभा दिखा रहे खिलाड़ी

    प्रतियोगिताओं का आयोजन शहर के चार अलग-अलग खेल मैदानों में किया जा रहा है। खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक की खास बात यह है कि खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तर से जिला और फिर संभाग स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिल रहा है।

    विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार, संभाग स्तर पर भी मिलेगा मौका

    प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सबसे अधिक पदक जीतने वाले विकासखंड को ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जिला स्तरीय मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

    CG News: नाबालिग ने चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, भड़का लोगों का गुस्सा, आरोपी के घर पर पथराव

    जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन को बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। बस्तर ओलंपिक के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिल रहा है।

    Related posts:

    1. खेल मंत्री टंक राम वर्मा और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वीर शिवाजी सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की शिरकत
    2. चैम्पियंस ट्रॉफी: कीवियों पर भारत की शानदार जीत, CM विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं
    3. छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा का बड़ा कमाल, 14th Asian Netball Championship में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
    4. जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleWhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा डिलीवर
    Next Article बिकिनी के ऊपर ‘ॐ’ वाला सारोंग पहनकर फंसीं केंडल जेनर, काइली ने बंद किया कमेंट सेक्शन

    Related Posts

    Raipur

    Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को झटका! 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-रायगढ़ रूट होगा प्रभावित

    छत्तीसगढ़

    रूहानी ताकतों का दावा कर लोगों को बनाया निशाना? ‘बाबे शिफा’ के खिलाफ शिकायतों का अंबार, FIR की मांग

    खेल जगत

    वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

    Latest Posts

    इंजीनियरिंग युवाओं के लिए शानदार मौका! ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 17 लाख तक पैकेज; जानें पूरी डिटेल्स

    सर्दियों में नवजात को ठंड से बचाने के लिए माता-पिता भूलकर भी न करें ये गलती, जानें जरूरी बातें

    Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को झटका! 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-रायगढ़ रूट होगा प्रभावित

    छत्तीसगढ़ में पटवारी समेत 5 पदों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, कंप्यूटर योग्यता को लेकर सरकार ने किया स्थिति साफ

    बिकिनी के ऊपर ‘ॐ’ वाला सारोंग पहनकर फंसीं केंडल जेनर, काइली ने बंद किया कमेंट सेक्शन

    खेल के मैदान में दम दिखा रहे बस्तर के युवा, बस्तर ओलंपिक में पंजीयन का आंकड़ा एक लाख पार

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा डिलीवर

    Vande Bharat Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बदलेगा खाने का मेन्यू, क्वालिटी सुधारने के लिए IRCTC का बड़ा कदम

    रूहानी ताकतों का दावा कर लोगों को बनाया निशाना? ‘बाबे शिफा’ के खिलाफ शिकायतों का अंबार, FIR की मांग

    वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.