Close Menu
    What's Hot

    Agniveer Marriage Policy: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर! 4 साल की सेवा के बाद शादी की मिलेगी अनुमति, जानें नया नियम

    देश में HPV वैक्सीनेशन अभियान को बड़ी सफलता, 1 करोड़ से ज्यादा लड़कियों को लगी वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज

    पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने दी साइबर फ्रॉड की चेतावनी; ऐसे रखें अपना अकाउंट सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका
    Raipur

    CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

    News Lead 18By News Lead 18November 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 23 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा।

    आपका भी कटा है ई-चालान? लोक अदालत में हो सकता है निपटारा, जान लें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

    यह भर्ती परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए पांच जिलों में केंद्र बनाए गए हैं।

    इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। उन्हें ऑनलाइन ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपने प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते हैं।

    मंडल ने निर्देश दिया है कि प्रवेश पत्र के सभी पन्नों का प्रिंट आउट एक तरफ ही निकालें। प्रत्येक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा करनी होगी। इसके अलावा चयन प्रक्रिया के दौरान भी एडमिट कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

    परीक्षा में ड्रेस कोड का करना होगा पालन

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी। इसके लिए मंडल ने ड्रेस कोड से जुड़े विशेष निर्देश जारी किए हैं।

    • अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होना होगा।
    • काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी।
    • बिना पॉकेट वाले सामान्य स्वेटर पहन सकते हैं। हालांकि जांच के दौरान स्वेटर उतारकर सुरक्षा कर्मियों से जांच करानी होगी।
    • स्वेटर के लिए हल्के रंग और आधी बांह की कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है।
    • फुटवियर में केवल चप्पल पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
    • कान में किसी भी तरह के आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।

    धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। ऐसे उम्मीदवारों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

    सुबह 9:30 बजे बंद हो जाएगा परीक्षा केंद्र का गेट

    मंडल ने परीक्षा के समय को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी, लेकिन मुख्य प्रवेश द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    पहचान सत्यापन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया को देखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र की स्थिति और पहुंचने का रास्ता देख लेने के लिए भी कहा गया है।

    मूल पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड में से कोई एक मूल दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। पहचान पत्र की मूल प्रति नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    इसके अलावा परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट और टोपी ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे और अंतिम आधे घंटे के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति भी नहीं होगी।

    मंडल ने चेतावनी दी है कि परीक्षा संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थिता भी समाप्त की जा सकती है।

    Chhattisgarh Ration Card: अब नहीं कटेंगे राशन कार्ड से नाम, कार्ड बंद होने का भी डर खत्म, जानें क्या करना होगा

    परीक्षा से जुड़ी समस्या के लिए यहां करें संपर्क

    परीक्षा केंद्र या प्रवेश पत्र से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी मंडल की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8827920164 पर सहायता ली जा सकती है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleअस्पताल बदलने पर नहीं जुटाने पड़ेंगे पुराने मेडिकल दस्तावेज, ABHA ID से एक जगह मिलेंगे इलाज के रिकॉर्ड; जानें बनाने का तरीका
    Next Article पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, बस्तर फाइटर के 79 पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी टेंडर प्रक्रिया, सभी सरकारी विभागों में लागू होगा नया पोर्टल; ठेकेदारों के लिए जरूरी निर्देश जारी

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

    छत्तीसगढ़

    पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, बस्तर फाइटर के 79 पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Latest Posts

    Agniveer Marriage Policy: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर! 4 साल की सेवा के बाद शादी की मिलेगी अनुमति, जानें नया नियम

    देश में HPV वैक्सीनेशन अभियान को बड़ी सफलता, 1 करोड़ से ज्यादा लड़कियों को लगी वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज

    पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने दी साइबर फ्रॉड की चेतावनी; ऐसे रखें अपना अकाउंट सुरक्षित

    CG News: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बदल जाएगी टेंडर प्रक्रिया, सभी सरकारी विभागों में लागू होगा नया पोर्टल; ठेकेदारों के लिए जरूरी निर्देश जारी

    छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

    पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, बस्तर फाइटर के 79 पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

    अस्पताल बदलने पर नहीं जुटाने पड़ेंगे पुराने मेडिकल दस्तावेज, ABHA ID से एक जगह मिलेंगे इलाज के रिकॉर्ड; जानें बनाने का तरीका

    शिव भक्त कैलाश खेर ने 3 महीने तक पाला कोबरा, जानिए फिर क्यों जंगल में छोड़ दिया!

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की खेप के साथ 3 वाहन जब्त; एक गिरफ्तार, दो बालक निरुद्ध

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.