Close Menu
    What's Hot

    इंजीनियरिंग युवाओं के लिए शानदार मौका! ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 17 लाख तक पैकेज; जानें पूरी डिटेल्स

    सर्दियों में नवजात को ठंड से बचाने के लिए माता-पिता भूलकर भी न करें ये गलती, जानें जरूरी बातें

    Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को झटका! 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-रायगढ़ रूट होगा प्रभावित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बिकिनी के ऊपर ‘ॐ’ वाला सारोंग पहनकर फंसीं केंडल जेनर, काइली ने बंद किया कमेंट सेक्शन
    मनोरंजन

    बिकिनी के ऊपर ‘ॐ’ वाला सारोंग पहनकर फंसीं केंडल जेनर, काइली ने बंद किया कमेंट सेक्शन

    News Lead 18By News Lead 18November 26, 2026Updated:November 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    अमेरिकी सुपरमॉडल और रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर की एक सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में आ गई है। काइली ने अपनी बहन केंडल जेनर के 30वें जन्मदिन के मौके पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। बहामास ट्रिप के दौरान यॉट पर बिताए गए पलों की इन तस्वीरों में दोनों बहनें साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में काइली ने केंडल को दुनिया की सबसे प्यारी लड़की बताया। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई, लेकिन कुछ ही समय बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी।

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

    केंडल के आउटफिट को लेकर शुरू हुआ विवाद

    दरअसल, तस्वीरों में केंडल जेनर ब्लैक बिकिनी के ऊपर पीले रंग का सारोंग पहने नजर आ रही हैं। इस कपड़े पर हिंदू धर्म का पवित्र प्रतीक ‘ॐ’ और कुछ धार्मिक मंत्र छपे हुए हैं। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई भारतीय यूजर्स का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल इस तरह फैशन के तौर पर करना उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है।

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी

    काइली की पोस्ट पर कुछ लोगों ने तस्वीरों की तारीफ की, तो कई यूजर्स ने केंडल के पहनावे पर सवाल उठाए। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘ॐ’ बेहद पवित्र प्रतीक है और इसे स्विमवियर के साथ फैशन एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल करना उचित नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तस्वीर को लेकर विवाद होना तय है।

    कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता बताया। एक यूजर ने टिप्पणी की, ‘मेरा धर्म आपका फैशन ट्रेंड नहीं है।’ देखते ही देखते पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई।

    Train Ticket Booking: रेलवे का बड़ा बदलाव! टिकट बुकिंग की सीमा खत्म, अब एक साथ बुक कर सकेंगे सैकड़ों टिकट

    काइली ने बंद किया कमेंट सेक्शन

    लगातार बढ़ती आलोचनाओं के बीच काइली जेनर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। हालांकि, केंडल ने भी इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। ऐसे में मामला अभी चर्चा में बना हुआ है।

    फिलहाल इस पूरे विवाद पर काइली और केंडल जेनर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    3. रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें
    4. Sharad Kapoor Health Condition: दो साल से बिस्तर पर पड़े हैं शरद कपूर, परिवार ने भी छोड़ा साथ, दोस्त ने सुनाई दर्दनाक दास्तां
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleखेल के मैदान में दम दिखा रहे बस्तर के युवा, बस्तर ओलंपिक में पंजीयन का आंकड़ा एक लाख पार
    Next Article छत्तीसगढ़ में पटवारी समेत 5 पदों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, कंप्यूटर योग्यता को लेकर सरकार ने किया स्थिति साफ

    Related Posts

    मनोरंजन

    जब पूजा बेदी की बिकिनी की हुई थी नीलामी, खरीदने वाले ने किया था ऐसा काम कि हर कोई रह गया हैरान

    मनोरंजन

    शिव भक्त कैलाश खेर ने 3 महीने तक पाला कोबरा, जानिए फिर क्यों जंगल में छोड़ दिया!

    मनोरंजन

    सलमान खान के सामने छलके स्काउट के आंसू, Bigg Boss 20 में यंग डीएसए को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

    Latest Posts

    इंजीनियरिंग युवाओं के लिए शानदार मौका! ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 17 लाख तक पैकेज; जानें पूरी डिटेल्स

    सर्दियों में नवजात को ठंड से बचाने के लिए माता-पिता भूलकर भी न करें ये गलती, जानें जरूरी बातें

    Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को झटका! 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-रायगढ़ रूट होगा प्रभावित

    छत्तीसगढ़ में पटवारी समेत 5 पदों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, कंप्यूटर योग्यता को लेकर सरकार ने किया स्थिति साफ

    बिकिनी के ऊपर ‘ॐ’ वाला सारोंग पहनकर फंसीं केंडल जेनर, काइली ने बंद किया कमेंट सेक्शन

    खेल के मैदान में दम दिखा रहे बस्तर के युवा, बस्तर ओलंपिक में पंजीयन का आंकड़ा एक लाख पार

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा डिलीवर

    Vande Bharat Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बदलेगा खाने का मेन्यू, क्वालिटी सुधारने के लिए IRCTC का बड़ा कदम

    रूहानी ताकतों का दावा कर लोगों को बनाया निशाना? ‘बाबे शिफा’ के खिलाफ शिकायतों का अंबार, FIR की मांग

    वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.