Close Menu
    What's Hot

    आसमान में मौत से मुकाबला! उड़ान के बीच खिड़की उखड़ी, हवा में खिंचा यात्री; फिर ऐसे बची जान

    IND vs ENG: बदल गया पांचवें टी20 का टाइम, जानें आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    NGT Action: रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगी रोक! जानिए क्यों लगा आयोजनों पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » आसमान में मौत से मुकाबला! उड़ान के बीच खिड़की उखड़ी, हवा में खिंचा यात्री; फिर ऐसे बची जान
    देश - विदेश

    आसमान में मौत से मुकाबला! उड़ान के बीच खिड़की उखड़ी, हवा में खिंचा यात्री; फिर ऐसे बची जान

    News Lead 18By News Lead 18July 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    ग्रीस से जर्मनी जा रही एक यात्री उड़ान में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फ्लाइट के दौरान विमान की एक खिड़की अपनी जगह से उखड़ गई। अचानक केबिन प्रेशर के कम होने से 61 साल के एक यात्री का सिर, गर्दन और कंधे खिड़की से बाहर की ओर खिंच गए। पास में बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर वापस विमान के अंदर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना उत्तरी ग्रीस के थेसालोनिकी शहर से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही उड़ान में हुई।

    IND vs ENG: बदल गया पांचवें टी20 का टाइम, जानें आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    यात्री की गर्दन और कंधे में लगी चोट

    बता दें कि इस फ्लाइट का संचालन यूरोप की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन रायनएयर की सहयोगी कंपनी माल्टा एयर कर रही थी। एक ग्रीक अस्पताल के अधिकारी ने, नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया कि घायल यात्री की गर्दन और कंधे में चोटें आई हैं। इसके अलावा शरीर पर रगड़ लगने से जलने जैसे घाव भी हुए हैं। रायनएयर ने अपने बयान में कहा कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान की एक यात्री खिड़की उड़ान के दौरान अपनी जगह से निकल गई। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान को तुरंत वापस थेसालोनिकी लौटाने का फैसला किया गया।

    ‘विमान तेजी से नीचे उतरने लगा था’

    प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और विमान तेजी से नीचे उतरने लगा। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्री क्रिस्टीना ने थेसालोनिकी रेडियो से बातचीत में बताया,

    हममें से ज्यादातर लोग सो रहे थे या आंखें बंद किए हुए थे। तभी बहुत तेज आवाज आई। ऐसा लगा जैसे किसी टायर के फटने की आवाज हो, लेकिन उससे भी ज्यादा तेज। हमें तुरंत समझ में आ गया कि विमान का केबिन प्रेशर खत्म हो गया है, क्योंकि विमान तेजी से नीचे उतरने लगा।’

    ‘चारों तरफ चीख-पुकार मच गई थी’

    क्रिस्टीना ने बताया, ‘चारों तरफ चीख-पुकार और हड़कंप मच गया। जिस यात्री के पास मैं बैठी थी, उसका पूरा सिर, गर्दन और कंधे खिड़की से बाहर की ओर खिंच गए थे। पास में बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर वापस अंदर खींच लिया।’ एयरलाइन के मुताबिक, विमान सुरक्षित तरीके से थेसालोनिकी हवाई अड्डे पर उतर गया। सभी यात्रियों को वापस टर्मिनल ले जाया गया। घायल यात्री ने जमीन पर मेडिकल हेल्प मांगी, जिसके बाद उसका इलाज कराया गया। बाद में यात्रियों को जर्मनी भेजने के लिए एक दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया।

    NGT Action: रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगी रोक! जानिए क्यों लगा आयोजनों पर प्रतिबंध

    विमान के दाहिने इंजन में आई समस्या

    अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने बताया कि उसे इस घटना की सूचना दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान को दाहिने इंजन में आई समस्या और केबिन में दबाव कम होने के कारण वापस लौटना पड़ा। एजेंसी ने कहा कि वह जांच में सहयोग देने के लिए तैयार है, जबकि इस मामले की मुख्य जांच रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैसेडोनिया की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट एंड इंसिडेंट इन्वेस्टिगेशन कमेटी करेगी। बता दें कि यह विमान बोइंग 737-800 मॉडल का था, जिसमें अधिकतम 189 यात्री बैठ सकते हैं।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. अमेरिका-वेनेजुएला तनाव चरम पर… ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिकी नौसेना का घातक हमला, 4 की मौत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIND vs ENG: बदल गया पांचवें टी20 का टाइम, जानें आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    Related Posts

    देश - विदेश

    Meloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा

    देश - विदेश

    “हमें भारत की मदद चाहिए”: पाकिस्तान के अत्याचारों के बीच PoK नेता की बड़ी गुहार, वीडियो वायरल

    देश - विदेश

    “एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

    Latest Posts

    आसमान में मौत से मुकाबला! उड़ान के बीच खिड़की उखड़ी, हवा में खिंचा यात्री; फिर ऐसे बची जान

    IND vs ENG: बदल गया पांचवें टी20 का टाइम, जानें आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    NGT Action: रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगी रोक! जानिए क्यों लगा आयोजनों पर प्रतिबंध

    CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; कई जिलों के SP बदले

    आज बैंक जाना है? 11 जुलाई को बैंक खुलेंगे या रहेगा अवकाश, मिनटों में दूर करें कन्फ्यूजन; RBI Holiday List में देखें पूरी जानकारी

    CG Weather News: मौसम का बदला मिजाज! आसमान में बादलों का डेरा, फिर भी नहीं हुई बारिश; उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

    CG Teacher Promotion Update: शिक्षकों के लिए खुशखबरी, DPI का बड़ा आदेश; 15 अगस्त तक पूरी होगी पदोन्नति प्रक्रिया

    CG SI Exam 2026: छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा 12 जुलाई को, 22 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    iPhone से भी महंगा BSNL का सैटेलाइट फोन! बिना मोबाइल नेटवर्क के कहीं भी करें बात; जानें फीचर्स

    आंधी-बारिश में हादसे पर मिलेगा मुआवजा! बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए आपके अधिकार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.