Close Menu
    What's Hot

    CG Weather: रविवार को घूमने निकल रहे हैं तो पहले जान लें मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

    Chhattisgarh Teacher News: अतिथि शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट! छत्तीसगढ़ में 1535 शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय की राशि जारी 

    DJ Ban in CG: छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति DJ बजाया तो होगी कार्रवाई, जाना पड़ सकता है जेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Chhattisgarh Teacher News: अतिथि शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट! छत्तीसगढ़ में 1535 शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय की राशि जारी 
    Raipur

    Chhattisgarh Teacher News: अतिथि शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट! छत्तीसगढ़ में 1535 शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय की राशि जारी 

    News Lead 18By News Lead 18September 20, 2026Updated:September 20, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Chhattisgarh Teacher News: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1535 अतिथि शिक्षकों के छह महीने के मानदेय भुगतान के लिए 18 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि जारी की है। 18 सितंबर को जारी आदेश के बाद अब संबंधित जिलों में भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    1535 अतिथि शिक्षकों को मिलेगा लाभ

    लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के अनुसार प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की संख्या के आधार पर मानदेय की राशि का आवंटन किया गया है। अतिथि शिक्षकों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। इस हिसाब से छह महीने के लिए एक शिक्षक को कुल 1 लाख 20 हजार रुपए का मानदेय मिलना है।

    आवंटित राशि संबंधित जिलों के माध्यम से अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान में इस्तेमाल की जाएगी।

    बस्तर संभाग के सात जिलों को भी राशि

    आवंटन में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों को शामिल किया गया है। बस्तर जिले के 133 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपए जारी किए गए हैं। वहीं कांकेर के 126 शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपए और कोंडागांव के 141 शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    इसके अलावा दंतेवाड़ा के 31 अतिथि शिक्षकों के लिए 37 लाख 20 हजार रुपए, सुकमा के 48 शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए, बीजापुर के 48 शिक्षकों के लिए 57 लाख 60 हजार रुपए और नारायणपुर के 36 अतिथि शिक्षकों के लिए 43 लाख 20 हजार रुपए का आवंटन किया गया है।

    बलरामपुर में सबसे अधिक 220 अतिथि शिक्षक

    जारी जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 220 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इनके छह महीने के मानदेय के लिए 2 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।

    वहीं सूरजपुर के 130 अतिथि शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपए और सरगुजा के 71 शिक्षकों के लिए 85 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    Chhattisgarh News: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल

    20 हजार रुपए प्रतिमाह है मानदेय

    अतिथि शिक्षकों के लिए शासन की ओर से 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। छह महीने की अवधि में एक अतिथि शिक्षक के लिए कुल 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि बनती है। इसी आधार पर जिलों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या के अनुसार कुल राशि का आवंटन किया गया है।

    18.42 करोड़ रुपए के इस आवंटन से प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1535 अतिथि शिक्षकों के छह महीने के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। अब संबंधित विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों को निर्धारित अवधि का मानदेय मिलने की उम्मीद है।

    Related posts:

    1. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    2. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    3. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    4. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleDJ Ban in CG: छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति DJ बजाया तो होगी कार्रवाई, जाना पड़ सकता है जेल
    Next Article CG Weather: रविवार को घूमने निकल रहे हैं तो पहले जान लें मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

    Related Posts

    Raipur

    CG Weather: रविवार को घूमने निकल रहे हैं तो पहले जान लें मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

    Raipur

    DJ Ban in CG: छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति DJ बजाया तो होगी कार्रवाई, जाना पड़ सकता है जेल

    Bilaspur

    CG Flight Update: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! बिलासपुर-कोलकाता सीधी फ्लाइट हुई बंद, जानें क्या है वजह 

    Latest Posts

    CG Weather: रविवार को घूमने निकल रहे हैं तो पहले जान लें मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

    Chhattisgarh Teacher News: अतिथि शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट! छत्तीसगढ़ में 1535 शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय की राशि जारी 

    DJ Ban in CG: छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति DJ बजाया तो होगी कार्रवाई, जाना पड़ सकता है जेल

    CBFC New Guidelines: सेंसर बोर्ड ने फिल्म सर्टिफिकेशन के नियमों में किए गए बदलाव, ड्रग्स सीन से लेकर एज रेटिंग तक नए प्रावधान

    CG Flight Update: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! बिलासपुर-कोलकाता सीधी फ्लाइट हुई बंद, जानें क्या है वजह 

    Google Gemini हुआ बेकाबू? AI ने 3 कंपनियों को किया हैक, साइबर दुनिया में मचा हड़कंप

    FSSAI Licence Suspended: AAA Blues Pure ग्रेन वोदका और ग्रेन व्हिस्की बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई, जानें क्यों सस्पेंड हुआ लाइसेंस

    Railway Recruitment 2026: दक्षिणी रेलवे में 10वीं-12वीं पास के लिए भर्ती का मौका! स्काउट्स एंड गाइड्स कोटे से होगी नियुक्ति, जानें आवेदन की तारीख

    संगठन विस्तार: संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने दिलीप तिवारी ‘चिंटू’

    CG Transport Fee Hike: परिवहन विभाग ने बढ़ाई फीस, ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक महंगा, बस परमिट शुल्क 4 गुना बढ़ा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.