Author: News Lead 18
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानिए ठंड और हाई BP के बीच क्या है कनेक्शन
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं। इस मौसम में खान-पान से लेकर दिनचर्या तक में बदलाव होता है। इन्हीं बदलावों के बीच कई लोगों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। खासतौर पर पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को सर्दियों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है? राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी…
अब PF बैलेंस जानने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, WhatsApp पर देख सकेंगे 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों की सुविधा के लिए WhatsApp आधारित नई सर्विस शुरू की है। इस सुविधा के जरिए अब कर्मचारी घर बैठे WhatsApp पर ही अपना PF बैलेंस चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही पासबुक की जानकारी और खाते में हुए पिछले 5 ट्रांजेक्शन का विवरण भी देख पाएंगे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान इस नई सुविधा की घोषणा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत पात्र सदस्यों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।…
रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर ने हाल ही में प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक तकनीक को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने रामायण में वर्णित पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से करते हुए कहा कि भारत में 5,000 साल पहले ही उड़ने वाली कारें मौजूद थीं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में भारतीय महाकाव्य की भव्यता को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है। रणबीर कपूर ने यह बात ‘स्टार…
जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करना एक न्यायिक अधिकारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी और उनके परिवार के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा…
अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मुरासु (Cyclone MURASU) का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। आज यानी 2 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 3 और 4 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह रायपुर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने एक नई पहचान बनाई है। फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के साथ इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी देशभर में अपनी छाप छोड़ी। लीग का नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा। धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! इस बार खरीदी में हुए 4 अहम बदलाव, जानें नई सुविधाएं देशभर में छाया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का खुमार छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले की शुरुआत के साथ ही शाम से…
धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! इस बार खरीदी में हुए 4 अहम बदलाव, जानें नई सुविधाएं
रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने इस बार किसानों को पंजीयन और दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं में बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। अब एग्रीस्टेक (AgriStack) आईडी वाले पिछले साल के पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं, उन्हें धान विक्रय के दौरान समिति में अलग से ऋण पुस्तिका भी लेकर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य में धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इस वर्ष 27.50 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदी का…
CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे मतदाताओं के लिए राहत की खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और गलत जानकारी में सुधार कराने के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब पात्र मतदाता 30 अक्टूबर के बजाय 3 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री बारिश और चक्रवात के चलते बढ़ाई गई तारीख राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लगातार बारिश और चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रभावित जिलों में लोगों…
कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना
नई दिल्ली : त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी निजी कार से एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करते हैं। इस दौरान कई लोग कार में शराब की बोतलें भी रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निजी गाड़ी में शराब ले जाने के लिए भी आबकारी विभाग के नियमों का पालन करना जरूरी है? इन नियमों की अनदेखी करने पर भारी जुर्माना लग सकता है। कुछ परिस्थितियों में गाड़ी जब्त होने के साथ जेल भी हो सकती है। दरअसल, भारत में शराब से जुड़े नियम केंद्र सरकार के बजाय अलग-अलग राज्यों के आबकारी…
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति
नवंबर का महीना सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई अवसर लेकर आया है। इस महीने अलग-अलग विभागों में चार बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इनमें परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (AEES) की शिक्षक भर्ती और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती शामिल हैं। इन चारों भर्तियों के माध्यम से कुल 3,574 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों में शिक्षक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अवसर हैं। हालांकि, प्रत्येक भर्ती के लिए शैक्षणिक…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com