Author: News Lead 18

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने इस बार किसानों को पंजीयन और दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं में बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। अब एग्रीस्टेक (AgriStack) आईडी वाले पिछले साल के पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं, उन्हें धान विक्रय के दौरान समिति में अलग से ऋण पुस्तिका भी लेकर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य में धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इस वर्ष 27.50 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदी का…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे मतदाताओं के लिए राहत की खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और गलत जानकारी में सुधार कराने के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब पात्र मतदाता 30 अक्टूबर के बजाय 3 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री बारिश और चक्रवात के चलते बढ़ाई गई तारीख राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लगातार बारिश और चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रभावित जिलों में लोगों…

Read More

नई दिल्ली : त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी निजी कार से एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करते हैं। इस दौरान कई लोग कार में शराब की बोतलें भी रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निजी गाड़ी में शराब ले जाने के लिए भी आबकारी विभाग के नियमों का पालन करना जरूरी है? इन नियमों की अनदेखी करने पर भारी जुर्माना लग सकता है। कुछ परिस्थितियों में गाड़ी जब्त होने के साथ जेल भी हो सकती है। दरअसल, भारत में शराब से जुड़े नियम केंद्र सरकार के बजाय अलग-अलग राज्यों के आबकारी…

Read More

नवंबर का महीना सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई अवसर लेकर आया है। इस महीने अलग-अलग विभागों में चार बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इनमें परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (AEES) की शिक्षक भर्ती और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती शामिल हैं। इन चारों भर्तियों के माध्यम से कुल 3,574 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों में शिक्षक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अवसर हैं। हालांकि, प्रत्येक भर्ती के लिए शैक्षणिक…

Read More

अक्सर लोग सिरदर्द को थकान, तनाव, नींद की कमी या मौसम में बदलाव का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर हंसने, रोने, छींकने, खांसने, झुकने या जोर लगाने के तुरंत बाद सिर में अचानक तेज दर्द होने लगे, तो इसे सामान्य समझने की गलती न करें। इस तरह का सिरदर्द कभी-कभी शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे कफ हेडेक या एक्सर्शन हेडेक कहा जाता है। यह केवल खांसने से ही नहीं, बल्कि छींकने, जोर से हंसने, रोने, नाक साफ करने, भारी सामान उठाने और टॉयलेट में जोर लगाने के…

Read More

CG Teacher Exam 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित ये परीक्षाएं अब दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी। राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री दोनों परीक्षाओं की…

Read More

रायपुर : निजी कूरियर कंपनियों के बढ़ते चलन के बीच भारतीय रेलवे अपनी पार्सल सेवा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब लोगों को पार्सल भेजने के लिए रेलवे स्टेशन जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे जल्द ही ‘रेल पार्सल ऐप- घर से घर तक’ सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इसके माध्यम से ग्राहक मोबाइल ऐप पर ही पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे। साथ ही घर से पार्सल पिकअप और गंतव्य तक डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी। राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान…

Read More

Gmail का इस्तेमाल करने वाले लोगों को रोजाना बड़ी संख्या में ईमेल मिलते हैं। इनमें कई मेल विज्ञापन और प्रमोशनल होते हैं, जिनका कोई खास काम नहीं होता। ऐसे में जरूरी ईमेल भीड़ में दब जाते हैं और कई बार यूजर्स उन्हें समय पर देख नहीं पाते। हर वक्त इनबॉक्स चेक करना भी संभव नहीं है। लेकिन अब आपको किसी जरूरी ईमेल के इंतजार में बार-बार Gmail खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Gmail की एक खास सेटिंग की मदद से आप किसी स्पेसिफिक ईमेल एड्रेस के लिए अलर्ट सेट कर सकते हैं। इसके बाद उस एड्रेस से मेल आते ही…

Read More

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के जयपुर में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स अचानक स्टेज पर चढ़ गया। सिंगर से मिलने के लिए स्टेज पर पहुंचे इस शख्स को देखकर सुनंदा शर्मा बुरी तरह घबरा गईं और जोर से चीख पड़ीं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘जट्ट यमला’, ‘जानी तेरा ना’, ‘पागल नहीं होना’ और ‘चोरी चोरी’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर सुनंदा शर्मा ने 30 अक्टूबर को जयपुर के बस्सी दयारामपुरा स्थित आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में परफॉर्म किया था। कार्यक्रम के…

Read More

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब https://www.youtube.com/watch?v=bhBk4WedLbE

Read More