Close Menu
    What's Hot

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में अचानक मचा हड़कंप, स्टेज पर चढ़ा शख्स तो डरकर चिल्लाईं सिंगर
    मनोरंजन

    सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में अचानक मचा हड़कंप, स्टेज पर चढ़ा शख्स तो डरकर चिल्लाईं सिंगर

    News Lead 18By News Lead 18November 2, 2026Updated:November 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के जयपुर में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स अचानक स्टेज पर चढ़ गया। सिंगर से मिलने के लिए स्टेज पर पहुंचे इस शख्स को देखकर सुनंदा शर्मा बुरी तरह घबरा गईं और जोर से चीख पड़ीं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    ‘जट्ट यमला’, ‘जानी तेरा ना’, ‘पागल नहीं होना’ और ‘चोरी चोरी’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर सुनंदा शर्मा ने 30 अक्टूबर को जयपुर के बस्सी दयारामपुरा स्थित आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में परफॉर्म किया था। कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।

    राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री

    स्टेज पर अचानक पहुंचा शख्स, चीख पड़ीं सिंगर

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनंदा शर्मा स्टेज पर गाना गा रही थीं। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने एक शख्स अचानक स्टेज पर कूदकर उनके पास पहुंच गया। अचानक सामने आए शख्स को देखकर सुनंदा घबरा गईं और जोर से चीख पड़ीं।

    मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और उस शख्स को पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया। इस दौरान सुनंदा को बार-बार ‘कोई बात नहीं, कोई बात नहीं’ कहते हुए सुना गया। हालांकि, घटना से घबराई सिंगर कुछ देर बाद स्टेज से नीचे चली गईं। फिलहाल 34 वर्षीय सिंगर की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    डिप्रेशन से संघर्ष पर भी खुलकर बोल चुकी हैं सुनंदा

    सुनंदा शर्मा इससे पहले शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने डिप्रेशन से जूझने के अपने मुश्किल दौर का जिक्र किया था।

    सिंगर ने बताया था कि वह दो महीने और 17 दिनों तक खुद को एक कमरे में बंद करके अंधेरे में रही थीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी बातचीत लगभग बंद कर दी थी। उन्होंने बताया कि जब भूख लगती थी, तब वह दरवाजा खटखटाकर अपनी मां से खाना मांगती थीं।

    सुनंदा ने यह भी बताया था कि उन्होंने कुछ मनोचिकित्सकों से संपर्क किया, लेकिन उस समय उन्हें ऐसा महसूस होता था कि कोई उनके दर्द को समझ नहीं पा रहा है। इस कठिन दौर ने उन्हें मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों, शादी और आर्थिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया।

    Bank Jobs 2026: बैंक में अफसर बनने का सुनहरा मौका, 14 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज, आवेदन शुरू

    पहले भी लाइव शो के दौरान हुई थी ऐसी घटना

    यह पहली बार नहीं है जब सुनंदा शर्मा को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले गाजियाबाद के RKGIT में एक कार्यक्रम के दौरान भी एक छात्र ने उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने की कोशिश की थी।

    उस घटना के बाद सुनंदा ने बताया था कि संबंधित युवक ने उनसे माफी मांग ली है। इस मामले में युवक ने भी वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की थी।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. ‘बाहुबली 3’ की तैयारी! प्रभास और राणा दग्गुबाती के इस वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार!
    3. रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    4. KBC की शूटिंग से बिगड़ा अमिताभ बच्चन का स्लीपिंग शेड्यूल, पोस्ट कर बताई परेशानी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleLIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
    Next Article अब जरूरी मेल नहीं होगा मिस! Gmail में ऐसे ऑन करें खास ईमेल का नोटिफिकेशन

    Related Posts

    मनोरंजन

    IIFA 2026 Winners List: ‘धुरंधर’ का जलवा, रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर तो अनीत पड्डा ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

    मनोरंजन

    Ramayana: मां सीता के किरदार में साई पल्लवी को लेकर क्यों हो रही ट्रोलिंग? एक्ट्रेस के लुक पर उठे सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

    मनोरंजन

    KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

    Latest Posts

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! इस बार खरीदी में हुए 4 अहम बदलाव, जानें नई सुविधाएं

    CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

    कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

    CG Teacher Exam 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें कब होगा एग्जाम

    हंसते, छींकते या खांसते ही होने लगता है तेज सिरदर्द? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

    Indian Railway: अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग; रायपुर और बिलासपुर में भी मिलेगी सुविधा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.