Close Menu
    What's Hot

    आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी

    ONGC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अब PF बैलेंस जानने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, WhatsApp पर देख सकेंगे 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन
    भारत

    अब PF बैलेंस जानने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, WhatsApp पर देख सकेंगे 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन

    News Lead 18By News Lead 18November 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों की सुविधा के लिए WhatsApp आधारित नई सर्विस शुरू की है। इस सुविधा के जरिए अब कर्मचारी घर बैठे WhatsApp पर ही अपना PF बैलेंस चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही पासबुक की जानकारी और खाते में हुए पिछले 5 ट्रांजेक्शन का विवरण भी देख पाएंगे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान इस नई सुविधा की घोषणा की।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत पात्र सदस्यों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। EPFO की इस पहल का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को अधिक आसान और सुलभ बनाना है।

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    WhatsApp पर मिलेंगी EPFO की ये सुविधाएं

    EPFO की नई WhatsApp सर्विस के जरिए सदस्य अब कई जरूरी जानकारियां सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बार-बार EPFO कार्यालय या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

    इस सुविधा के तहत सदस्य अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। साथ ही पासबुक डाउनलोड करने और खाते में हुए पिछले 5 ट्रांजेक्शन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी पसंद के अनुसार भाषा बदलने का विकल्प भी दिया गया है।

    गौरतलब है कि EPFO पहले से ही अपने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ये सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। अब WhatsApp के जरिए इन सेवाओं तक पहुंच को और आसान बनाने की कोशिश की गई है। EPFO 3.0 फ्रेमवर्क के तहत भी सेवाओं को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है।

    WhatsApp पर EPFO सर्विस का इस्तेमाल कैसे करें?

    अगर आप भी WhatsApp के जरिए अपना PF बैलेंस या पासबुक की जानकारी देखना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले WhatsApp खोलें और 8796441800 नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजें।

    2. इसके बाद मिलने वाले जवाब में अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।

    3. भाषा चुनने के बाद आपको स्क्रीन पर चार विकल्प दिखाई देंगे।

    4. पहला विकल्प PF बैलेंस चेक करने, दूसरा पिछले 5 ट्रांजेक्शन देखने, तीसरा पासबुक डाउनलोड करने और चौथा भाषा बदलने के लिए होगा।

    5. अब अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करें।

    6. उदाहरण के लिए PF बैलेंस जानने के लिए Check Balance विकल्प चुनें और मैसेज भेज दें।

    7. इसके बाद आपको WhatsApp पर ही अपने PF खाते के मौजूदा बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

    हालांकि, फिलहाल सर्विस में आ रही है परेशानी: गैजेट्स 360 की टीम ने जब इस सुविधा का इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो खबर लिखे जाने तक यह ठीक से काम नहीं कर रही थी। अलग-अलग विकल्पों पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर ‘We could not complete that, something went wrong, please try again after some time’ का मैसेज दिखाई दे रहा था।

    इनऑपरेटिव PF अकाउंट का पैसा भी मिलेगा वापस

    EPFO ने WhatsApp सर्विस के अलावा इनऑपरेटिव कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खातों के निपटारे के लिए भी नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत आधार से सत्यापित ऐसे निष्क्रिय PF खातों में 1,000 रुपये तक की राशि होने पर सदस्यों को अलग से क्लेम करने की जरूरत नहीं होगी।

    CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

    इस प्रक्रिया में EPFO पहचान और बैंक खाते का सत्यापन पूरा होने के बाद खुद ही सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके बाद संबंधित सदस्य या पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी।

    इस पहल से करीब 1 लाख निष्क्रिय खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इन खातों में लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि जमा है। नई व्यवस्था से छोटे और लंबे समय से बिना क्लेम पड़े PF बैलेंस को वापस पाना आसान होगा। साथ ही सदस्यों को पैसे निकालने के लिए लंबी क्लेम प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ेगा।

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. दिमाग की एक्टिविटी ट्रैक करेगा Temple डिवाइस, इतनी होगी कीमत; 1 नवंबर से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर
    4. Android यूजर्स रहें सावधान! एक SMS से क्रैश हो सकता है आपका फोन, तुरंत करें ये काम
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें
    Next Article सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानिए ठंड और हाई BP के बीच क्या है कनेक्शन

    Related Posts

    भारत

    Train Ticket Refund Rules: ट्रेन निरस्त हुई या घंटों लेट है? जानिए कब और कैसे मिलेगा टिकट का 100% रिफंड

    भारत

    कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

    भारत

    अब जरूरी मेल नहीं होगा मिस! Gmail में ऐसे ऑन करें खास ईमेल का नोटिफिकेशन

    Latest Posts

    आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी

    ONGC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई

    छत्तीसगढ़ के छह शहरों में लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी सुविधा

    छत्तीसगढ़ में मजदूरी संहिता नियम-2026 लागू, काम के घंटे से लेकर साप्ताहिक अवकाश तक के नियम हुए स्पष्ट

    छत्तीसगढ़ में 62 हजार 500 कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, सरकार ने जारी किया आदेश; जानें वजह

    Train Ticket Refund Rules: ट्रेन निरस्त हुई या घंटों लेट है? जानिए कब और कैसे मिलेगा टिकट का 100% रिफंड

    सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानिए ठंड और हाई BP के बीच क्या है कनेक्शन

    अब PF बैलेंस जानने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, WhatsApp पर देख सकेंगे 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन

    रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.