Close Menu
    What's Hot

    Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

    CG BREAKING: सूरजपुर में कोल परियोजना पर हिंसक बवाल, ग्रामीणों का पुलिस पर हमला; DSP समेत 15 जवान घायल, 5 बसों में तोड़फोड़

    छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC! मुख्यमंत्री साय बोले- शीतकालीन सत्र में लाया जाएगा विधेयक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    भारत

    Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं

    News Lead 18By News Lead 18November 17, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Delhi Bomb Blast Update: फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल और दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में जैसे-जैसे केंद्रीय जांच एजेंसी और उत्तर प्रदेश एटीएस की इन्वेस्टीगेशन आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह साफ हो रहा है कि डॉ शाहीन भारत में आतंकी मॉड्यूल को डेवलप करना और फिर दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की एक प्रमुख किरदार है। बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश एटीएस ने 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, बताया जा रहे हैं कि कई संदिग्ध अभी भी उत्तर प्रदेश एटीएस के हिरासत में है। इन संदिग्धों से उत्तर प्रदेश एटीएस डॉक्टर शाहीन और उसके भाई डॉक्टर परवेज़ के बारे में हर जानकारी इकट्ठा कर रही है।

    Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता… 17 नवंबर को गिरी कीमतें, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

    जैश ने डॉ शाहीन को भिजवाए पैसे- सूत्र

    सूत्र बताते हैं कि हवाला के जरिए पाकिस्तान की आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने 20 लाख रुपए डॉ शाहीन को भिजवाए थे। जांच एजेंसी अब इस हवाला नेटवर्क के किरदारों को गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है। सूत्र बताते है कि अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि मार्च 2022 में डॉ शाहीन तुर्की गई थी। और विदेशी धरती तुर्की में आतंकी आकाओं से मुलाकात की थी। उसके बाद ही उसके पास हवाला के जरिये भारत मे 20 लाख रुपये आये थे। इन पैसों का इस्तेमाल उसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ और सहारनपुर में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर और सेफ हाउस खोलने के लिए इस्तेमाल करना था।

    7 बैंक अकाउंट में 1.55 करोड़ का ट्रांजैक्शन

    अब तक की जांच में यह साफ हो गया है की डॉक्टर शाहीन के कुल 7 बैंक अकाउंट थे, इनमें से तीन बैंक अकाउंट कानपुर में जबकि दो लखनऊ में थे। 1.55 करोड़ का ट्रांजैक्शन इन सभी साथ बैंकों में हुआ है। ऐसे में जांच एजेंसी अब उन लोगों को रडार पर रख रही है जिनके साथ डॉक्टर शाहीन ने बैंक ट्रांजैक्शन किया है। पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। और इनमें से कई अभी भी उत्तर प्रदेश एटीएस के हिरासत में है। आपको बता दे की डॉ शाहीन की पड़ताल इसी तरीके से लगातार जारी रहेगी और आने वाले दोनों में लखनऊ, कानपुर और उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों से संदिग्ध लोगों से पूछताछ लगातार जारी रहेगी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर शाइन और कानपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आरिफ के लगभग 12 स्थानीय ठिकानों की जानकारी अब तक एजेंसियों को मिल चुकी है।

    शाहीन को मैडम सर्जन का नाम दिया गया

    डॉ शाहीन फरीदाबाद आतंकी माड्यूल की कितनी अहम सदस्य थी आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं, कि आतंकी आका उसे मैडम सर्जन का नाम दिए हुए थे। उसके चैट बॉक्स से इन बातें निकलकर सामने आई है, वह ही दूसरे आरोपी डॉक्टर से कांटेक्ट करती थी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर शाहीन ने कई बार विदेशी दौरे किए। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से सूत्र बताते हैं कि तीन बार पाकिस्तान का दौरा किया। थाईलैंड और तुर्की भी गई। डॉ शाहीन लगातार अपना पासपोर्ट भी अपडेट करवा रही थी। वह अपना परमानेंट एड्रेस और अभिभावक का नाम पासपोर्ट पर लगातार अपडेट करवा रही थी। डॉ शाहीन के पासपोर्ट पर जो आखिरी ऐड्रेस अपडेट हुआ है वह अपने भाई डॉक्टर परवेज के लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी वाला एड्रेस है।

    जो कोई भी डॉक्टर शाहीन के कांटेक्ट में रहा है वह कभी यह समझ नहीं पा रहा है की जो इतने गंभीर आरोप डॉक्टर शाहीन पर लगे हैं उसमें कितनी सच्चाई है? क्योंकि डॉक्टर शाहीन चुप रहने वाली महिला थी, ज्यादा किसी से बोलने वाली महिला नहीं थी। यहां तक कि जब उसका डिवोर्स हुआ था तब उसे समय भी अपने डिवोर्स के बारे में ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करती थी। कानपुर में जब वह नौकरी करती थी उसे दौरान बिना छुट्टी लिए वह लगातार काम कर रही थी, ऐसे में इस dubious character को एजेंसीउस हर दिन हर वक़्त डिकोड करने की कोशिश कर रही है।

    Bilaspur Memu Train Accident Update: जाँच के बीच DOP अधिकारी M आलम जबरन छुट्टी पर, नई जिम्मेदारी विवेक कुमार को

    शाहीन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे

    दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है। शाहीन उर्फ मैडम सर्जन के वाट्सअप मैसेज से जानकारी मिली है कि मैडम सर्जन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे। मैडम सर्जन उनसे बात करने के लिए उनके नंबर मैडम X और मैडम Z के नाम से फोन लिस्ट में save की थी। इन दोनों ही नंबर में फ़ोटो नहीं लगी है।

    मैडम सर्जन के दो दोस्त कौन?

    जांच एजेंसी पता लगाने में जुटी की मैडम सर्जन के दो दोस्त कौन हैँ? जांच एजेंसी ये पता लगाने में जुटी हुई है कि ये उसके भारत के साथी है या पाकिस्तान के? मैडम x की तरफ से मैडम सर्जन को जुलाई के महीने में एक वाट्सअप भेजा गया जिसमें मैडम z को जल्द ही सभी लोगो से मिलवाने की बात कही गयी थी। एक मैसेज में शाहीन यानी मैडम सर्जन ने ये कहा है कि मैडम x आपने जो मेडिसिन मंगवाई थी वो इस हफ्ते पहुंच जाएगी जिसपर मैडम x ने लिखा था कि आपरेशन के लिए दवाई कम नही पड़नी चाहिए।

    मेडिसिन शब्द का इस्तेमाल विस्फोटक के लिए 

    सूत्रों के अनुसार मेडिसिन शब्द का इस्तेमाल विस्फोटक के लिए किया गया था। ऑपेरशन का इस्तेमाल आतंकी हमले के लिए कोडवर्ड में किया गया था। इसी तरह से एक मैसेज मैडम z की तरफ से किया गया था जिसमे कहा गया था कि मैडम सर्जन आप हमदर्द ऑपेरशन पर ज्यादा ध्यान दीजिए। ऑपेरशन हमदर्द महिला आतंकियों की फौज के लिए भर्ती के लिए प्रयोग हुआ था। मैडम सर्जन यानी शाहीन, मैडम x और मैडम z से लगातार निर्देश लेती थी। मैडम x और मैडम z कौन महिलाएं है इसके बारे में जांच एजेंसियां पता करने में जुटी हुई हैं।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. Trump Tariffs : अमेरिका का 50% टैरिफ आज से भारत पर लागू, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleGold Price Today: सोना हुआ सस्ता… 17 नवंबर को गिरी कीमतें, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
    Next Article Saudi Arabia Bus Accident: 42 भारतीय यात्रियों की मौत, मक्का-मदीना मार्ग पर ट्रक से जोरदार टक्कर; हेल्पलाइन नंबर जारी

    Related Posts

    भारत

    Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

    भारत

    PM Modi on Paper Leak: छात्रों के हित में बड़ा कदम! पेपर लीक रोकने के लिए सरकार लाएगी सख्त बिल, बोले PM मोदी

    भारत

    Sonam Wangchuk Strike Ends: सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद लिया बड़ा फैसला

    Latest Posts

    Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

    CG BREAKING: सूरजपुर में कोल परियोजना पर हिंसक बवाल, ग्रामीणों का पुलिस पर हमला; DSP समेत 15 जवान घायल, 5 बसों में तोड़फोड़

    छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC! मुख्यमंत्री साय बोले- शीतकालीन सत्र में लाया जाएगा विधेयक

    PM Modi on Paper Leak: छात्रों के हित में बड़ा कदम! पेपर लीक रोकने के लिए सरकार लाएगी सख्त बिल, बोले PM मोदी

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिविल सर्जन, फार्मासिस्ट से पे-डेटा ट्रांसफर के नाम पर मांगे थे पैसे

    Sonam Wangchuk Strike Ends: सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद लिया बड़ा फैसला

    CG Guest Lecturer Policy: छत्तीसगढ़ के अतिथि व्याख्याताओं को बड़ी सौगात, अब रोजाना मिलेगा 2000 रुपए मानदेय

    Free NEET JEE Coaching: सरकारी स्कूलों के छात्रों को मुफ्त NEET-JEE कोचिंग, दुर्ग में अगस्त से शुरू होंगी विशेष कक्षाएं

    OTT पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: अश्लील कंटेंट परोसने वाले 50 ऐप्स हुए ब्लॉक, जानें पूरा मामला

    Lock Upp 2: श्रेया कालरा के बाद अब आकांक्षा चौधरी संग Kiss पर घिरे राम कपूर, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.