Author: News Lead18
कोर्ट को गुमराह करने की सजा: हाईकोर्ट ने EE निर्मल कुमार सिंह पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
कोर्ट को गुमराह करना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने EE निर्मल कुमार सिंह पर लगाया 25 हजार का जुर्माना बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (EE) निर्मल कुमार सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने अपने ट्रांसफर आदेश को चुनौती देते हुए कोर्ट को गलत जानकारी दी थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांसफर से प्रभावित दूसरे EE डीके चंदेल ने पुनरीक्षण याचिका दायर कर सच्चाई सामने रखी। दरअसल, 30 नवंबर 2024 को PWD सचिव ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें डीके चंदेल को रायपुर से बेमेतरा और निर्मल कुमार…
महिला पटवारी रिश्वत कांड: निलंबन के बाद संघ ने भी की सदस्यता समाप्त बलौदाबाजार। रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरी चर्चित महिला पटवारी रितेश तंवर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन द्वारा निलंबन के बाद अब पटवारी संघ ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है। दरअसल, रितेश तंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पति के माध्यम से किसानों से रिश्वत लेते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। अब पटवारी संघ ने भी…
दिल्ली में सड़क नामकरण को लेकर विवाद, अकबर रोड के बोर्ड पर पोती गई कालिख नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सड़क नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय बौद्ध संघ के सदस्यों ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी और वहां ‘महर्षि वाल्मीकि मार्ग’ का पोस्टर चिपका दिया। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देशभर में ऐतिहासिक स्थलों और मार्गों के नाम बदलने को लेकर बहस तेज हो रही है। फिलहाल,…
पत्नी ने पति से बिकवाई किडनी, 10 लाख लेकर प्रेमी संग फरार पश्चिम बंगाल: एक हैरान कर देने वाली घटना में, एक महिला ने अपने पति को अधिक पैसा कमाने के लिए प्रेरित करते हुए उसकी किडनी बिकवा दी। जानकारी के अनुसार, पत्नी का सपना जल्द अमीर बनने का था, जिसके चलते उसने अपने पति को किडनी बेचने के लिए मना लिया। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद पति ने अपनी किडनी 10 लाख रुपये में बेच दी। ऑपरेशन के बाद जब वह घर लौटा, तो पत्नी ने कुछ दिन उसकी सेवा की। लेकिन फिर एक दिन वह पैसे बैंक…
शीश महल बनेगा पर्यटन स्थल, टिकट लेकर मिलेगा प्रवेश: CM रेखा गुप्ता दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास शीश महल को अब पर्यटन केंद्र में तब्दील किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बजट 2025-26 पेश करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शीश महल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और इसे देखने के लिए टिकट की व्यवस्था होगी। भाजपा सरकार ने 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी के बाद पहली बार एक लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट पेश किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 31.5% अधिक है। बजट…
छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और प्रशासन को फटकार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन का कारोबार अपने चरम पर है, जिससे माफिया करोड़ों की कमाई कर रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस गंभीर स्थिति पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने सख्त लहजे में पूछा कि माइनिंग एक्ट में कठोर दंड का प्रावधान होने के बावजूद अवैध खनन में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? सरकार की नीतियों पर सवाल, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी हाईकोर्ट ने कहा कि रेत माफिया सरकार…
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की 16 घंटे की जांच, आज कांग्रेस का राज्यभर में विरोध प्रदर्शन
महादेव सट्टा ऐप मामले में 16 घंटे की जांच के बाद CBI लौटी, कांग्रेस का राज्यभर में विरोध प्रदर्शन आज रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में 16 घंटे की जांच के बाद CBI की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास से लौट गई। इस छापेमारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसके विरोध में 27 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदेशभर में होगा विरोध प्रदर्शन कांग्रेस ने प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस संबंध में छत्तीसगढ़…
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI छापे पर सीएम विष्णु देव साय का बयान – “कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा” रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर CBI छापे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भूपेश बघेल ने छापेमारी को लेकर एक्स (Twitter) पोस्ट में लिखा, “मेरी अनुपस्थिति में मेरे शासकीय आवास में बिना सूचना दिए प्रवेश करना पूर्णतः अनाधिकृत है।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा, “बघेल के पास बोलने…
धमतरी में PIT-NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई: पति-पत्नी को जेल, संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू
धमतरी: PIT-NDPS एक्ट के तहत पति-पत्नी को 6-6 महीने की जेल, संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त पति-पत्नी को न्यायालय आयुक्त ने 6-6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई PIT-NDPS एक्ट के तहत की गई, जिसके बाद अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। धमतरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महंत घासीदास वार्ड में रहने वाले करण धुरी और उसकी पत्नी उषा को न्यायालय आयुक्त, रायपुर संभाग के आदेश पर जेल भेजा गया। यह पहली बार है जब…
रायपुर नगर के विकास को मिलेगी गति, लोक कर्म विभाग की पहली बैठक संपन्न रायपुर, 26 मार्च 2025। रायपुर नगर निगम के मेयर-इन-काउंसिल नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के प्रभारी दीपक जैसवाल ने लोक कर्म विभाग की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन महात्मा गांधी सदन स्थित नगर निगम मुख्यालय के सभाकक्ष में किया गया। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पांडेय, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय बागड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान दीपक जैसवाल ने रायपुर के विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com