Close Menu
    What's Hot

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

    जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर Nude Party विवाद: दो युवक हिरासत में, Crime Branch की पूछताछ जारी
    छत्तीसगढ़

    रायपुर Nude Party विवाद: दो युवक हिरासत में, Crime Branch की पूछताछ जारी

    News Lead 18By News Lead 18September 13, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी पोस्टर ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। इस पोस्टर में पार्टी में लड़के-लड़कियों को शराब लेकर आने और अश्लील गतिविधियों में शामिल होने का खुला आमंत्रण दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

    Bijapur Encounter Update : 16 लाख के इनामी दो नक्सली मारे गए, रायफल और बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

    एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवक, हिरासत में लिए गए

    जानकारी के मुताबिक, इस मामले से जुड़े दो युवक आज अपनी सफाई देने रायपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से क्राइम ब्रांच ऑफिस में गहन पूछताछ की जा रही है।

    कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध

    पोस्टर वायरल होने के बाद से ही राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर खुलकर विरोध जताया है। उनका कहना है कि रायपुर जैसे सांस्कृतिक और शांत शहर में इस प्रकार की अश्लील पार्टियों को किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आयोजनों को तुरंत रोका जाए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    CG CRIME : रायपुर में एक्टिवा सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, CCTV में कैद हुई वारदात

    अलग-अलग नामों से प्रचारित हुआ पोस्टर

    बता दें कि मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से न्यूड पार्टी का आपत्तिजनक विज्ञापन जारी किया गया है। इन पोस्टरों में पार्टी का प्रचार अलग-अलग नामों से किया गया है। इनमें ‘न्यूड पार्टी’ और ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ (Stranger House Party) शामिल हैं। स्ट्रेंजर हाउस पार्टी की तारीख 21 सितंबर बताई गई है और उसमें प्रतिभागियों से खुद की शराब लाने के लिए कहा गया है। हालांकि, पार्टी का स्थान और आयोजकों के नाम अब तक सामने नहीं आए हैं।

    गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

    मामले पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारा देश संतों और परंपराओं का देश है। गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों की धरती पर इस तरह के आयोजन पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। वहीं, गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यदि कोई इस तरह का आयोजन करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस की जांच जारी

    एसएसपी लाल उमेद सिंह ने पहले ही साफ कर दिया था कि रायपुर पुलिस ऐसे आयोजनों की अनुमति किसी भी हाल में नहीं देगी। अब, दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद जांच और भी तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच की टीम वायरल पोस्टर से जुड़े सभी डिजिटल अकाउंट्स की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

    लोगों में खलबली, सोशल मीडिया पर चर्चा

    वायरल पोस्टर के बाद रायपुर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे साफ हो सकेगा कि यह वास्तव में किसी अश्लील पार्टी का आयोजन था या केवल सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की कोशिश।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBijapur Encounter Update : 16 लाख के इनामी दो नक्सली मारे गए, रायफल और बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद
    Next Article Fight in Government School: क्लासरूम में बवाल… दो शिक्षकों के बीच हुई जमकर मारपीट, लात-घूंसे चले

    Related Posts

    Bilaspur

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    छत्तीसगढ़

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

    Bilaspur

    जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Latest Posts

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

    जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    शराब ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी विभाग के 3 और सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, 5 अफसरों को नोटिस

    अब LPG पर खर्च होगा कम! 1 जुलाई से घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, जानिए पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    Raigarh Wall Collapse: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा… आंधी-तूफान से फैक्ट्री की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

    Aaj ka Mausam: मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा

    Russia-Ukraine War: यूक्रेन के हवाई हमले से दहली रूसी ऑयल रिफ़ाइनरी, भीषण धमाके के बाद आसमान में छाया काला धुआं

    IPL 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, अगले साल तय समय से पहले शुरू हो सकता है टूर्नामेंट; मैचों की संख्या में नहीं होगा कोई इजाफा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.