Author: News Lead18

LPG उपभोक्ताओं को राहत: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू गैस के दाम स्थिर नई दिल्ली। नवरात्रों के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अप्रैल राहतभरा दिन लेकर आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज नए LPG सिलेंडर के दाम जारी कर दिए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 41 से 45 रुपये तक की कटौती की गई है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली से कोलकाता तक सस्ते हुए कमर्शियल सिलेंडर इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो…

Read More

1 अप्रैल से नए नियम लागू: पेट्रोल सस्ता, टोल टैक्स महंगा, कर्मचारियों का DA बढ़ा रायपुर। 1 अप्रैल 2025 से देशभर में कई नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका असर टैक्स, बैंकिंग, बीमा, सार्वजनिक सेवाओं और परिवहन पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पेट्रोल हुआ सस्ता, टोल टैक्स बढ़ा राज्य सरकार ने VAT में कटौती की है, जिससे पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए की कमी आई है। हालांकि, प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है, जिससे सफर महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी 5 से 15…

Read More

डोगरगढ़ पदयात्रा: दुर्ग पुलिस ने बनाया सुरक्षित कोरिडोर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर डोगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कोरिडोर तैयार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सदानंद विध्यराज के नेतृत्व में इस रूट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 24 घंटे पेट्रोलिंग, सुरक्षित मार्ग तैयार सुरक्षा के लिए चार पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं, जो 30 मार्च से 6 अप्रैल तक लगातार…

Read More

अंबिकापुर में ज़मीन कूटरचना मामला: सरगुजा पुलिस ने मुख्य आरोपी को उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार अंबिकापुर में करीब 3 एकड़ शासकीय भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए सैकड़ों लोगों के नाम कराने के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी मोहम्मद दस्तगीर अंसारी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी मोहम्मद फारुख को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है। कैसे हुआ फर्जीवाड़ा? 6 सितंबर 2024 को प्रार्थी ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अशोक अग्रवाल विरुद्ध सुखमणिया एवं अन्य मामलों…

Read More

दंतेवाड़ा में मुठभेड़: 25 लाख की इनामी महिला माओवादी ढेर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को हुई मुठभेड़ में 25 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी रेणुका उर्फ बानु मारी गई। बीते तीन महीनों में बस्तर क्षेत्र में अब तक 119 माओवादी मारे जा चुके हैं। इस अभियान की सफलता पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में माओवाद छत्तीसगढ़ में अंतिम सांसें गिन रहा है। सुरक्षा बलों के लिए बड़ी…

Read More

रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल, होटल मालिक पर व्यवसायी को बंधक बनाने और धमकी देने का आरोप रायपुर, 31 मार्च 2025: राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रैंड नीलम होटल के मालिक संजय सिंह स्थापक पर व्यवसायी पार्थिव राय को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देने और जबरन राजीनामा कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पार्थिव राय के अनुसार, 29-30 मार्च की रात करीब ढाई बजे से 30 मार्च की दोपहर चार बजे तक होटल ग्रैंड नीलम के मालिक संजय सिंह स्थापक ने उन्हें जबरन बंधक बनाकर रखा और…

Read More

गोंडा में जेई ने पत्नी से सुरक्षा की लगाई गुहार, पुलिस कर रही जांच गोंडा, 31 मार्च 2025: जल निगम विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) पद पर तैनात धर्मेंद्र कुशवाहा ने अपनी ही पत्नी से सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है। धर्मेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि उनकी पत्नी माया मौर्या ने उन्हें ड्रम दिखाकर धमकी दी और मेरठ कांड जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी दी है। धर्मेंद्र कुशवाहा का कहना है कि पत्नी के खिलाफ पहले भी दो बार मारपीट और विवाद को लेकर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज…

Read More

देशभर में ईद का जश्न, मस्जिदों में अदा की गई नमाज नई दिल्ली, 31 मार्च 2025: रविवार को भारत में अर्धचंद्र के दीदार के साथ ही रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो गया। देशभर में मुस्लिम समुदाय आज ईद-उल-फितर का त्योहार मना रहा है। सऊदी अरब में ईद का जश्न रविवार को ही शुरू हो गया था, क्योंकि वहां चांद पहले दिखाई दिया। सऊदी अरब आमतौर पर भारत, पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों से एक दिन पहले ईद मनाता है। इस साल रमजान का महीना 2 मार्च से शुरू हुआ था, जिसमें मुस्लिम समुदाय ने पूरे महीने रोजा रखा। ईद…

Read More

कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार जांजगीर-चाम्पा, 31 मार्च 2025: जिले के कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की शिकायत के…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, कहा- “कांग्रेस सरकार की योजनाओं का दोबारा फीता काट रहे हैं” रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राज्य में भाजपा सरकार कांग्रेस शासन में शुरू की गई योजनाओं का ही श्रेय ले रही है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री की हालिया घोषणाओं और उद्घाटनों को लेकर तंज कसा। भूपेश बघेल ने लिखा, “कमाल करते हैं प्रधानमंत्री जी! अगर मेरे द्वारा शिलान्यास किए हुए थर्मल पावर स्टेशन का ही…

Read More