Author: News Lead18
भोरमदेव महोत्सव में हंगामा: दर्शकों ने तोड़ी 2000 से अधिक कुर्सियां, कार्यक्रम बंद करना पड़ा कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आयोजित भोरमदेव महोत्सव में बुधवार रात बड़ा हंगामा हो गया। भजन गायक हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई और मंच के करीब जाने की होड़ में 2000 से अधिक कुर्सियां तोड़ डालीं। हालात इतने बिगड़ गए कि कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा। भीड़ को संभालने में प्रशासन के छूटे पसीनेमहोत्सव के लिए 8,000 कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। दर्शकों की धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ के…
महादेव सट्टा ऐप मामला: सीबीआई की जांच तेज, ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर दोबारा छापेमारी रायपुर। महादेव सट्टा ऐप घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को छापेमारी के बाद गुरुवार को एक बार फिर सीबीआई की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक माहेश्वरी के कंचनबाग स्थित सनसिटी आवास पहुंची। बुधवार को छापेमारी के बाद उनके घर को सील कर दिया गया था, जिसे आज खोलकर दोबारा जांच शुरू की गई। इस मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत चार राज्यों में 60 स्थानों पर छापेमारी की थी। रायपुर, दुर्ग और भिलाई…
कोर्ट को गुमराह करने की सजा: हाईकोर्ट ने EE निर्मल कुमार सिंह पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
कोर्ट को गुमराह करना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने EE निर्मल कुमार सिंह पर लगाया 25 हजार का जुर्माना बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (EE) निर्मल कुमार सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने अपने ट्रांसफर आदेश को चुनौती देते हुए कोर्ट को गलत जानकारी दी थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांसफर से प्रभावित दूसरे EE डीके चंदेल ने पुनरीक्षण याचिका दायर कर सच्चाई सामने रखी। दरअसल, 30 नवंबर 2024 को PWD सचिव ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें डीके चंदेल को रायपुर से बेमेतरा और निर्मल कुमार…
महिला पटवारी रिश्वत कांड: निलंबन के बाद संघ ने भी की सदस्यता समाप्त बलौदाबाजार। रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरी चर्चित महिला पटवारी रितेश तंवर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन द्वारा निलंबन के बाद अब पटवारी संघ ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है। दरअसल, रितेश तंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पति के माध्यम से किसानों से रिश्वत लेते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। अब पटवारी संघ ने भी…
दिल्ली में सड़क नामकरण को लेकर विवाद, अकबर रोड के बोर्ड पर पोती गई कालिख नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सड़क नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय बौद्ध संघ के सदस्यों ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी और वहां ‘महर्षि वाल्मीकि मार्ग’ का पोस्टर चिपका दिया। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देशभर में ऐतिहासिक स्थलों और मार्गों के नाम बदलने को लेकर बहस तेज हो रही है। फिलहाल,…
पत्नी ने पति से बिकवाई किडनी, 10 लाख लेकर प्रेमी संग फरार पश्चिम बंगाल: एक हैरान कर देने वाली घटना में, एक महिला ने अपने पति को अधिक पैसा कमाने के लिए प्रेरित करते हुए उसकी किडनी बिकवा दी। जानकारी के अनुसार, पत्नी का सपना जल्द अमीर बनने का था, जिसके चलते उसने अपने पति को किडनी बेचने के लिए मना लिया। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद पति ने अपनी किडनी 10 लाख रुपये में बेच दी। ऑपरेशन के बाद जब वह घर लौटा, तो पत्नी ने कुछ दिन उसकी सेवा की। लेकिन फिर एक दिन वह पैसे बैंक…
शीश महल बनेगा पर्यटन स्थल, टिकट लेकर मिलेगा प्रवेश: CM रेखा गुप्ता दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास शीश महल को अब पर्यटन केंद्र में तब्दील किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बजट 2025-26 पेश करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शीश महल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और इसे देखने के लिए टिकट की व्यवस्था होगी। भाजपा सरकार ने 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी के बाद पहली बार एक लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट पेश किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 31.5% अधिक है। बजट…
छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और प्रशासन को फटकार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन का कारोबार अपने चरम पर है, जिससे माफिया करोड़ों की कमाई कर रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस गंभीर स्थिति पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने सख्त लहजे में पूछा कि माइनिंग एक्ट में कठोर दंड का प्रावधान होने के बावजूद अवैध खनन में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? सरकार की नीतियों पर सवाल, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी हाईकोर्ट ने कहा कि रेत माफिया सरकार…
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की 16 घंटे की जांच, आज कांग्रेस का राज्यभर में विरोध प्रदर्शन
महादेव सट्टा ऐप मामले में 16 घंटे की जांच के बाद CBI लौटी, कांग्रेस का राज्यभर में विरोध प्रदर्शन आज रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में 16 घंटे की जांच के बाद CBI की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास से लौट गई। इस छापेमारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसके विरोध में 27 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदेशभर में होगा विरोध प्रदर्शन कांग्रेस ने प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस संबंध में छत्तीसगढ़…
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI छापे पर सीएम विष्णु देव साय का बयान – “कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा” रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर CBI छापे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भूपेश बघेल ने छापेमारी को लेकर एक्स (Twitter) पोस्ट में लिखा, “मेरी अनुपस्थिति में मेरे शासकीय आवास में बिना सूचना दिए प्रवेश करना पूर्णतः अनाधिकृत है।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा, “बघेल के पास बोलने…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com