Author: News Lead18
कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार जांजगीर-चाम्पा, 31 मार्च 2025: जिले के कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की शिकायत के…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर हमला: ‘कांग्रेस सरकार की योजनाओं का दोबारा फीता काट रहे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, कहा- “कांग्रेस सरकार की योजनाओं का दोबारा फीता काट रहे हैं” रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राज्य में भाजपा सरकार कांग्रेस शासन में शुरू की गई योजनाओं का ही श्रेय ले रही है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री की हालिया घोषणाओं और उद्घाटनों को लेकर तंज कसा। भूपेश बघेल ने लिखा, “कमाल करते हैं प्रधानमंत्री जी! अगर मेरे द्वारा शिलान्यास किए हुए थर्मल पावर स्टेशन का ही…
छत्तीसगढ़ को मिलेगा ₹33,700 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा बिलासपुर, 30 मार्च 2025 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देने के लिए 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्ठा में ₹33,700 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की जाने वाली इन परियोजनाओं से राज्य में बुनियादी ढांचे, परिवहन, ऊर्जा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह निवेश छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के साथ ही रोजगार के…
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ रायपुर, 30 मार्च 2025 – शक्ति आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष एक तिथि क्षय होने के कारण नवरात्रि आठ दिनों की होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन पावन दिनों में व्रत और उपासना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष विधान है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी, दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, रतनपुर में मां महामाया, सूरजपुर में…
कहां है हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां, सस्ता पेट्रोल और गरीबी दूर करने के वादे, मोदी जी वादा निभाइये- डॉ. संदीप पाठक, AAP छग प्रभारी
रायपुर,29 मार्च 2025। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव,राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक जी जो की आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर स्वागत करते हुए मोदी जी से सवाल पूछे हैं कि मोदी जी ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन 11 साल में 11 लाख नौजवानों को भी नौकरी नहीं मिली, जबकि इस काल खंड में केन्द्र सरकार के अधीन चालीस लाख से ज्यादा पद खाली हुए। इसी प्रकार वादा किया गया था कि 2022 तक किसानों की…
राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से टकराने से महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द अंबिकापुर: जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से टकराने के कारण एक महिला की मौत हो गई। मृतका मांझी समुदाय से बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल रामेन डेका दो दिवसीय सरगुजा दौरे पर थे और उनका प्रवास मैनपाट में था। घटना उल्टापानी इलाके में हुई, जहां महिला अपने भाई के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद…
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब, आबकारी विभाग ने नई दरों की घोषणा की रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरों की घोषणा कर दी है। विभाग का दावा है कि 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में 4% तक की कमी आएगी, जिससे 1000 रुपये की बोतल पर ग्राहकों को 40 रुपये तक की राहत मिलेगी। हालांकि, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें अब भी अधिक रहेंगी। आबकारी विभाग ने थोक में शराब खरीदने के लिए रेट ऑफर जारी किए थे, जिससे सप्लाई को…
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का बयान: कांग्रेस पर लगाया देश विरोधी ताकतों का समर्थन करने का आरोप पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में बाहरी लोगों के प्रवेश का कोई भी नागरिक समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 75 सालों तक देश के साथ अन्याय किया, जिसका परिणाम आज पूरा देश भुगत रहा है। जयसवाल ने कहा, “कांग्रेस कभी नहीं चाहेगी कि देश में शांति बनी रहे और इसी कारण वह हमेशा देश विरोधी ताकतों का समर्थन करती है।” उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC), समाजवादी पार्टी (सपा)…
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा स्थल का किया निरीक्षण बिलासपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के मोहभट्टा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे के सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभा की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों से बैठक व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री सुशांत…
ईद से पहले अलविदा जुम्मा: देशभर में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम नई दिल्ली/भोपाल। ईद से पहले आज देशभर में अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की जा रही है, जिसे देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि लखनऊ से संभल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सड़क पर होने वाली नमाज़ के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। ईद, नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के चलते भी सुरक्षा के कड़े…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com