Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

    CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कोर्ट को गुमराह करने की सजा: हाईकोर्ट ने EE निर्मल कुमार सिंह पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
    Bilaspur

    कोर्ट को गुमराह करने की सजा: हाईकोर्ट ने EE निर्मल कुमार सिंह पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

    News Lead18By News Lead18March 28, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    कोर्ट को गुमराह करना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने EE निर्मल कुमार सिंह पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (EE) निर्मल कुमार सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने अपने ट्रांसफर आदेश को चुनौती देते हुए कोर्ट को गलत जानकारी दी थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांसफर से प्रभावित दूसरे EE डीके चंदेल ने पुनरीक्षण याचिका दायर कर सच्चाई सामने रखी।

    दरअसल, 30 नवंबर 2024 को PWD सचिव ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें डीके चंदेल को रायपुर से बेमेतरा और निर्मल कुमार सिंह को बेमेतरा से रायपुर स्थानांतरित किया गया था। इस पर निर्मल कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने ट्रांसफर को चुनौती दी। 6 दिसंबर 2024 को कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार भी कर ली थी। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, और स्थानांतरण नीति के अनुसार, एक साल के भीतर रिटायर होने वाले अधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

    हालांकि, डीके चंदेल ने कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर कर बताया कि निर्मल कुमार सिंह ने गलत जानकारी दी है। उन्होंने पहले ही 3 दिसंबर 2024 को बेमेतरा में कार्यभार ग्रहण कर लिया था, और 9 दिसंबर 2024 को दोबारा वहां जॉइन भी कर लिया। इसके अलावा, जिस स्थानांतरण नीति का हवाला दिया गया था, वह 2022 में जारी हुई थी और अब अस्तित्व में नहीं थी।

    हाईकोर्ट के जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने माना कि निर्मल कुमार सिंह ने जानबूझकर कोर्ट को गुमराह किया। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि जो व्यक्ति साफ हाथों से न्यायालय में नहीं आता, वह किसी भी राहत का हकदार नहीं होता। इसके बाद कोर्ट ने 6 दिसंबर 2024 के आदेश को रद्द कर दिया और 30 नवंबर 2024 के स्थानांतरण आदेश को लागू करने का निर्देश दिया।

    इसके साथ ही कोर्ट ने निर्मल कुमार सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए एक माह के भीतर राशि जमा करने का आदेश दिया है। यदि राशि जमा नहीं की जाती, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने लोक निर्माण विभाग को यह भी निर्देश दिया कि डीके चंदेल को बेमेतरा और निर्मल कुमार सिंह को रायपुर में तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए।

    Related posts:

    1. बिलासपुर में प्रथम लिवर कार्निवाल: स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल
    2. छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा: हाईकोर्ट की सख्ती और सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
    3. छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन पर हाईकोर्ट सख्त, 22 अप्रैल तक ठोस कार्रवाई के आदेश
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleमहिला पटवारी रिश्वत कांड: निलंबन के बाद संघ ने उठाया बड़ा कदम
    Next Article महादेव सट्टा ऐप घोटाला: CBI की सख्त कार्रवाई, ASP माहेश्वरी के घर दोबारा छापेमारी

    Related Posts

    Bilaspur

    Railway TTE Vacancy: रायपुर-बिलासपुर मंडल में TTE की कमी, रेलवे बोर्ड ने भर्ती की तैयारी शुरू की

    Bilaspur

    IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अफसर से जांच की मांग

    Bilaspur

    Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

    Latest Posts

    IND vs SL: श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

    CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

    Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से, जाति-धर्म के साथ माता-पिता की ये डिटेल भी होगी दर्ज

    Agniveer Recruitment Result 2026: अग्निवीर भर्ती 2026-27 का CEE रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

    CG Weather 4th August: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

    Railway TTE Vacancy: रायपुर-बिलासपुर मंडल में TTE की कमी, रेलवे बोर्ड ने भर्ती की तैयारी शुरू की

    Raipur Traffic Helpline: जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, QRT टीमें तैनात

    Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी पर दिया बड़ा अपडेट, बताया कैसे गुजर रहे रात-दिन

    सावन सोमवार व्रत में न करें ये 5 गलतियां, वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.