Close Menu
    What's Hot

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Crime: गणेश पंडाल में युवक की हत्या! DJ साउंड सिस्टम को लेकर विवाद, सीने में घोंपा चाकू
    Bilaspur

    CG Crime: गणेश पंडाल में युवक की हत्या! DJ साउंड सिस्टम को लेकर विवाद, सीने में घोंपा चाकू

    News Lead 18By News Lead 18September 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम हुई इस वारदात में आरोपी ने युवक के सीने पर चाकू से कई वार किए। गंभीर हालत में घायल युवक को ग्रामीण सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर! अगले 2 दिनों में कई इलाकों में बरसेंगे बादल

    साउंड सिस्टम को लेकर हुआ विवाद

    पुलिस के अनुसार, संबलपुरी में राशन दुकान के सामने गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगाया गया है। सोमवार शाम पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी (23) और आकाश सूर्यवंशी (22) के बीच साउंड सिस्टम को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

    इसी दौरान अमन ने चाकू निकालकर आकाश के सीने पर तीन-चार वार कर दिए। चाकू के हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    घायल को सिम्स ले गए ग्रामीण

    घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। ग्रामीणों की मदद से घायल आकाश को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    पुलिस ने आरोपी अमन सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर विवाद की वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

    नशे की लत के पहलू की भी जांच

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में साउंड सिस्टम को लेकर विवाद की बात सामने आई है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और वह पहले दो से तीन साल तक नशामुक्ति केंद्र में रह चुका है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

    PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा अपडेट! 30 सितंबर तक घर नहीं बनाया तो अटक सकती है सरकारी मदद, जानें वजह

    गणेश पंडाल के पास वारदात से लोग सन्न

    गणेश उत्सव के बीच पंडाल के पास हुई इस हत्या की घटना से गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। गणेश पूजा की तैयारियों में जुटे लोगों के बीच मामूली विवाद के बाद हुई चाकूबाजी और युवक की मौत से लोग सन्न रह गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और स्थानीय लोगों को समझाइश दी।

    Related posts:

    1. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा
    2. CG NEWS: पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, युवक को दी जान से मारने की धमकी
    3. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    4. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleपाकिस्तान पर भारी पड़ा भारत का S-400! 314 KM दूर तक किया वार, Op. Sindoor की कार्रवाई पर रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट
    Next Article UPI Transaction Charge: UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत! ₹2,000 तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, RuPay डेबिट कार्ड को लेकर भी बड़ा आदेश

    Related Posts

    Bilaspur

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    Raipur

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    Raipur

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    Latest Posts

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! इस बार खरीदी में हुए 4 अहम बदलाव, जानें नई सुविधाएं

    CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

    कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

    CG Teacher Exam 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें कब होगा एग्जाम

    हंसते, छींकते या खांसते ही होने लगता है तेज सिरदर्द? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

    Indian Railway: अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग; रायपुर और बिलासपुर में भी मिलेगी सुविधा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.