Close Menu
    What's Hot

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर! अगले 2 दिनों में कई इलाकों में बरसेंगे बादल
    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर! अगले 2 दिनों में कई इलाकों में बरसेंगे बादल

    News Lead 18By News Lead 18September 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। हालांकि बस्तर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, लेकिन रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ गया। बारिश की कमी के चलते कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि वातावरण में अब भी पर्याप्त नमी बनी हुई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम का यह असर अगले दो दिनों तक बना रह सकता है।

    दोपहर में ज्यादा नींद और सुस्ती को न समझें आलस! इस बीमारी का हो सकता है संकेत, वैज्ञानिकों ने खोजा इलाज

    प्रदेश में बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?

    पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

    राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में निकली धूप के कारण उमस और गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय मौसम प्रणाली अब झारखंड की ओर आगे बढ़ रही है, जिसके चलते मंगलवार से बस्तर में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

    फिलहाल बंगाल की खाड़ी में कोई स्पष्ट रूप से सक्रिय सिस्टम मौजूद नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गणेश पर्व के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रह सकती हैं।

    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

    राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश के भी आसार जताए हैं। शहर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    राजस्थान से जल्द शुरू हो सकती है मानसून की विदाई

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वातावरण में मौजूद नमी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। इसका असर आने वाले दिनों में रात के तापमान और मौसम में महसूस किया जा सकता है।

    इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून की देश से वापसी की परिस्थितियां भी बनने लगी हैं। राजस्थान में बारिश की गतिविधियां थमने के बाद 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई की शुरुआत हो सकती है।

    हालांकि छत्तीसगढ़ में मानसून के अभी कुछ समय तक सक्रिय रहने की संभावना है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून की अवधि 30 सितंबर तक मानी जाती है और इसके बाद अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक मानसून की पूरी तरह वापसी हो जाती है।

    PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा अपडेट! 30 सितंबर तक घर नहीं बनाया तो अटक सकती है सरकारी मदद, जानें वजह

    इन इलाकों में हुई बारिश

    मौसम विभाग के वर्षा आंकड़ों के अनुसार, बड़े बचेली (दंतेवाड़ा) में सबसे अधिक 6 सेमी बारिश दर्ज की गई।

    इसके अलावा करतला (कोरबा), देवभोग (गरियाबंद), छाल (रायगढ़) और नया बाराद्वार (सक्ती) में 3-3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

    कवर्धा (कबीरधाम) और कटेकल्याण (दंतेवाड़ा) में 2-2 सेमी बारिश हुई।

    वहीं कशडोल (बलौदा बाजार), जगदलपुर (बस्तर), रायगढ़, सारागांव, पामगढ़ (जांजगीर), लालपुर थाना, मुंगेली, भैसमा (कोरबा), घरघोड़ा और खरसिया (रायगढ़), बकावंड (बस्तर) तथा बोड़ला (कबीरधाम) में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

    Related posts:

    1. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    2. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    3. Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ
    4. CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक, 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleदोपहर में ज्यादा नींद और सुस्ती को न समझें आलस! इस बीमारी का हो सकता है संकेत, वैज्ञानिकों ने खोजा इलाज
    Next Article पाकिस्तान पर भारी पड़ा भारत का S-400! 314 KM दूर तक किया वार, Op. Sindoor की कार्रवाई पर रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट

    Related Posts

    Bilaspur

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    Raipur

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    Raipur

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    Latest Posts

    जन्मदिन के जश्न में जमकर हंगामा, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

    अर्नब के बाद अब मुरासु का असर! छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

    धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! इस बार खरीदी में हुए 4 अहम बदलाव, जानें नई सुविधाएं

    CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

    कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

    CG Teacher Exam 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें कब होगा एग्जाम

    हंसते, छींकते या खांसते ही होने लगता है तेज सिरदर्द? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

    Indian Railway: अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग; रायपुर और बिलासपुर में भी मिलेगी सुविधा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.