Author: News Lead18

भिलाई: महादेव एप केस में कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि से CBI की पूछताछ भिलाई। महादेव बेटिंग एप मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम गुरुवार को भिलाई पहुंची। टीम ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव उर्फ भोलू से करीब 15 मिनट तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई ने राकेश श्रीवास्तव से महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल और शुभम सोनी से उनके संबंधों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा, टीम ने उनकी पुश्तैनी संपत्ति और कई प्रॉपर्टियों में की गई पार्टनरशिप को लेकर भी सवाल पूछे। पूछताछ के…

Read More

स्वदेश पत्रिका के विमर्श कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, ‘राम काज कीन्हें बिनु’ ग्रंथ का हुआ विमोचन रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वदेश पत्रिका के विमर्श कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वदेश समाचार पत्र समूह के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वदेश समाचार पत्र समूह की स्थापना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की परिकल्पना से हुई थी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी भी संपादक रहे। स्वदेश ने भारतीयता की भावना को जन-जन…

Read More

उत्कल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल, उत्कल गौरव मधुसूदन दास को अर्पित की श्रद्धांजलि रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित उत्कल दिवस समारोह में सम्मिलित होकर उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “महाप्रभु जगन्नाथ जी के भोग का चावल छत्तीसगढ़ से जाता है, जो दोनों राज्यों के बीच की अटूट सांस्कृतिक कड़ी को दर्शाता है। मैं प्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना करता हूं कि उनका आशीर्वाद हम…

Read More

उपमुख्यमंत्री अरुण साओ ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मियों के साथ किया श्रमदान बिलासपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल सभा के पश्चात आज मोहभट्ठा, बिलासपुर के सभा स्थल पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “स्वच्छता ही सेवा है। यदि हम स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।” इस अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मैदान में झाड़ू चलाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक धर्म कौशिक, उमेश सुशांत, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि,…

Read More

महासमुंद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरायपाली के होटल से 6 आरोपी गिरफ्तार पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सरायपाली के जय पैलेस होटल में सेक्स रैकेट चलाने और युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश पटेल भोपाल सिंह चंदन कुमार हरदीप सिंह होटल संचालक अंकित पटेल संतोष दास शामिल हैं। कैसे हुआ मामले का खुलासा? एएसपी प्रतिभा पांडेय के अनुसार, होटल संचालक अवैध रूप से सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस को इसका पता तब चला जब रायपुर से आई एक महिला…

Read More

देशभर में निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ की 4,719 बैठकें रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ व्यापक सहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया। 25 दिनों की अवधि में, 31 मार्च 2025 तक कुल 4,719 बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें CEO स्तर पर 40, DEO स्तर पर 800 और ERO स्तर पर 3,879 बैठकें हुईं। इन बैठकों में देशभर से 28,000 से अधिक राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह बैठकें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु…

Read More

महादेव बेटिंग एप मामला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर CBI ने दर्ज की FIR रायपुर। महादेव बेटिंग एप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले में बघेल को छठे नंबर का आरोपी बनाया गया है। FIR में कुल 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल भी शामिल हैं। CBI जल्द ही इस मामले में पूर्व सीएम बघेल से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले, CBI ने देशभर में भूपेश बघेल समेत अन्य आरोपियों के 60 ठिकानों पर…

Read More

रायपुर में 15 जुलाई 2025 तक बोर खनन पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश रायपुर। गर्मी के दिनों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 15 जुलाई 2025 तक या मानसून के आगमन तक (जो भी बाद में आए) प्रभावी रहेगा। कलेक्टर ने रायपुर जिले को जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पेयजल अधिनियम 1986 के तहत इस अवधि में बिना सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के किसी भी नए नलकूप का खनन नहीं किया जा…

Read More

रायपुर के कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी, बुर्का पहनकर आया था चोर रायपुर। शहर के पंडरी स्थित श्री शिवम शोरूम में 30 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ने बुर्का पहनकर दुकान में प्रवेश किया और कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद शोरूम बंद होने का इंतजार किया। शोरूम बंद होते ही उसने चोरी की योजना को अंजाम दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है और 31 मार्च की रात को हुई। पुलिस के अनुसार, चोर रात करीब 9:30 बजे शोरूम में घुसा लेकिन बाहर नहीं निकला, बल्कि दुकान के अंदर ही…

Read More

भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक हो सकता है ऐलान नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक पार्टी अपने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, 4 अप्रैल को संसद का सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो सकती है। पार्टी के संगठन चुनाव फिलहाल जारी हैं और अब…

Read More