Author: News Lead18

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री बोले – “बस इंतज़ार कीजिए” रायपुर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बयान देते हुए कहा, “बस अब इंतज़ार कीजिए, कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।” इस बयान के बाद अटकलों का दौर और तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार की सूची देर रात तक जारी हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि 10…

Read More

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन शुरू, ‘न्यायपथ’ थीम पर दो दिवसीय आयोजन अहमदाबाद, गुजरात – कांग्रेस पार्टी का 84वां महाधिवेशन मंगलवार, 8 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुआ। दो दिवसीय यह कार्यक्रम 9 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कांग्रेस संगठन की भावी रणनीति और विचारधारा पर गहन चर्चा होगी। अधिवेशन की थीम है ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, और संघर्ष’। अधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की चार घंटे लंबी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी CWC सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत सभी सदस्यों…

Read More

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल – आरोपी की तलाश जारी रायपुर, छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब अग्रसेन चौक के पास हांडीपारा क्षेत्र में एक युवक पर सरेराह चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपी निषाद नामक युवक पर शुभम साहू नामक आरोपी ने चाकू से हमला किया। चाकू लगते ही गोपी निषाद के शरीर से अत्यधिक खून बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को गंभीर हालत में…

Read More

रायपुर में देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री कॉन्क्लेव शुरू, ‘विकसित पोल्ट्री – विकसित छत्तीसगढ़’ की थीम पर हो रहा आयोजन रायपुर, छत्तीसगढ़ – देश का सबसे बड़ा दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव मंगलवार, 8 अप्रैल से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रारंभ हो गया। यह भव्य आयोजन राजनांदगांव स्थित आईबी ग्रुप के तत्वावधान में ‘विकसित भारत’ की तर्ज पर ‘विकसित पोल्ट्री और विकसित छत्तीसगढ़’ की अवधारणा को केंद्र में रखकर किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में देशभर के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में पोल्ट्री फार्मर्स और ट्रेडर्स हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य पोल्ट्री इंडस्ट्री में आधुनिक तकनीकों,…

Read More

बलौदाबाजार की सुलोचनी देवांगन की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप – निष्पक्ष जांच की मांग बलौदाबाजार/बिलासपुर – बलौदाबाजार की रहने वाली सुलोचनी देवांगन की 6 अप्रैल को बिलासपुर के चिंगराजपारा स्थित उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की लाश उसके ससुराल में पाई गई, जिसे ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतका की मां ने इसे दहेज के लिए की गई सुनियोजित हत्या बताया है। परिजनों के अनुसार, सुलोचनी की शादी को करीब दो वर्ष हुए थे। शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए…

Read More

वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को बधाई रायपुर: वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित होने पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विधेयक न्याय, पारदर्शिता और सामाजिक संतुलन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस संशोधन से देश में भूमि एवं संपत्ति के प्रबंधन में संतुलन स्थापित होगा और अवैध कब्जों…

Read More

आज़ादी के बाद पहली बार: डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाइक से पहुंचे नक्सलगढ़ रायगुड़म, जवानों से की मुलाकात सुकमा/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी मंत्री ने नक्सल प्रभावित इलाके रायगुड़म का दौरा किया है। राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाइक से जगरगुंडा के रायगुड़म पहुंचे और वहां तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की। कुछ देर में वे स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत करेंगे। रायगुड़म इलाका लंबे समय से नक्सलियों के प्रभाव में रहा है, जहां प्रशासन की सीधी पहुंच बेहद सीमित रही है। ऐसे में डिप्टी सीएम का यह दौरा न केवल साहसिक कदम माना…

Read More

पूनम गुप्ता बनीं RBI की नई डिप्टी गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल दिल्ली: केंद्र सरकार ने अर्थशास्त्री डॉ. पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा और वह माइकल डी. पात्रा की जगह लेंगी, जो जनवरी 2023 में इस पद से सेवानिवृत्त हुए थे। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब 7 से 9 अप्रैल के बीच मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अहम बैठक होने जा रही है। पूनम गुप्ता की नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है। यह फैसला भारतीय अर्थव्यवस्था और…

Read More

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक: राहुल गांधी बोले– मिलेगा ज्यादा पावर, लेकिन बढ़ेंगी जिम्मेदारियां भी रायपुर/दिल्ली: दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की अहम बैठक में संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा, “आपका पावर ज़रूर बढ़ेगा, लेकिन इसके साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में निष्क्रिय लोगों और बैठकों से दूर रहने वालों को हटाया जाएगा, जबकि सक्रिय और मेहनती…

Read More

मौसम अपडेट: रायपुर में बदले मौसम ने दिलाई गर्मी से राहत रायपुर: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से आसमान में छाए बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर अब तापमान पर साफ नजर आने लगा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रायपुर में बीते पांच दिनों में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…

Read More