Author: News Lead18

भारतमाला परियोजना घोटाला: ईओडब्ल्यू-एसीबी की 20 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की गड़बड़ी उजागर रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित भारतमाला परियोजना घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त कार्रवाई पूरी हो गई है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में एक साथ 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान अधिकारियों के आवासों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, संपत्ति निवेश से संबंधित दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी बरामद की गई है। जांच एजेंसी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इस मामले में पहले ही केस दर्ज…

Read More

डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा बाल-बाल बचे, भाजपा नेता भरत वर्मा घायल डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया जब मां बम्लेश्वरी मंदिर से लौटते समय रोपवे का एक हिस्सा टूट गया। इस दुर्घटना में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए, जबकि भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, रामसेवक पैकरा और अन्य श्रद्धालु रोपवे की ट्रॉली में सवार होकर मंदिर से नीचे लौट रहे थे, तभी अचानक तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे…

Read More

रायपुर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जांच तेज, पुलिस कर रही दस्तावेजों का सत्यापन रायपुर। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए करीब 2000 लोगों की उपस्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इनमें से लगभग 1800 लोग राजधानी रायपुर में रह रहे हैं। पुलिस अब इन सभी के वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों में 95% सिंधी समुदाय से हैं, जबकि शेष मुस्लिम हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर यह सुनिश्चित…

Read More

कठुआ के हीरानगर सेक्टर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों की सूचना के बाद हाई अलर्ट जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन उस वक्त शुरू हुआ जब एक स्थानीय महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने चार संदिग्ध लोगों को इलाके में घूमते हुए…

Read More

बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, नक्सलियों ने की शांति वार्ता की अपील बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है। यह अभियान पिछले चार दिनों से लगातार चल रहा है और इसमें तीन राज्यों की संयुक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल भाग ले रहे हैं। इस बीच नक्सलियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उत्तर पश्चिम बस्तर ब्यूरो के प्रभारी रूपेश की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर चल रहे सैन्य अभियान को तत्काल रोकने की…

Read More

बलौदाबाजार: किसान से मारपीट के मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार बलौदाबाजार। ग्राम खिलोरा में किसान के साथ हुई बर्बर मारपीट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह घटना 1 अप्रैल की रात की है, जब खोरबाहरा निवासी किसान प्रसाद जायसवाल डांस प्रतियोगिता देखकर रात करीब 12:30 बजे घर लौट रहा था। उसी दौरान आरोपी शत्रुघन नवरंगे ने उसे धमकी देकर स्कूटी में बैठाया और एक घर में ले…

Read More

राष्ट्रपति मुर्मू को रबर स्टाम्प बताकर विक्रांत भूरिया ने खड़ा किया विवाद, बीजेपी पर आदिवासी विरोधी होने का लगाया आरोप रायपुर। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बार आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें “बीजेपी का रबर स्टाम्प” करार दिया है। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए भूरिया के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे विक्रांत भूरिया ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बीजेपी में आदिवासी नेताओं…

Read More

बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट में की शिकायत रायपुर। छत्तीसगढ़ की मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित ने अपने पति तपन देव सोनवानी और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रायपुर की चतुर्थ न्यायालय और उच्च न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। ऐश्वर्या ने कहा कि विवाह के बाद उन्हें चोरी के झूठे आरोप में फंसाकर बदनाम किया गया और उनकी मां व नानी पर कोर्ट परिसर स्थित मेडिकल सेंटर के बॉल रूम में जानलेवा हमला किया गया। सिंगर ऐश्वर्या पंडित का विवाह 15 नवंबर 2021 को रायपुर के…

Read More

फिर टला विष्णुदेव साय कैबिनेट विस्तार, नामों पर नहीं बनी सहमति रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार एक बार फिर से टल गया है। 9 अप्रैल की शाम या 10 अप्रैल की सुबह मंत्रियों के शपथ की संभावनाएं लगभग तय मानी जा रही थीं। दिल्ली से संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन के रायपुर पहुंचने के बाद अटकलें और तेज हो गई थीं। स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में संकेत देते हुए कहा था कि “अब नए मंत्रियों के शपथ का समय आ गया है”, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि…

Read More

सुशासन तिहार में युवक की खुली चुनौती: मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की माँग रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार के तहत आयोजित कार्यक्रम में उस समय माहौल गरमा गया, जब ग्राम पंचायत छिबर्रा के एक युवक ने मंच से सीधे कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को वित्त विभाग से हटाने की माँग कर दी। युवक की इस मांग ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को चौंका दिया। माना जा रहा है कि यह मांग छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे सकती है। कार्यक्रम के दौरान शत्रुघन सिन्हा ने भी इस मुद्दे को उठाते…

Read More