Close Menu
    What's Hot

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भारतमाला घोटाला: 43 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा, EOW-ACB की 20 ठिकानों पर दबिश
    Raipur

    भारतमाला घोटाला: 43 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा, EOW-ACB की 20 ठिकानों पर दबिश

    News Lead18By News Lead18April 25, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    भारतमाला परियोजना घोटाला: ईओडब्ल्यू-एसीबी की 20 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की गड़बड़ी उजागर

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित भारतमाला परियोजना घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त कार्रवाई पूरी हो गई है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में एक साथ 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान अधिकारियों के आवासों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, संपत्ति निवेश से संबंधित दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी बरामद की गई है।

    जांच एजेंसी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इस मामले में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। छापेमारी की यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना में सामने आई मुआवजा घोटाले की जांच के तहत की गई, जिसमें किसानों को दी जाने वाली राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।

    सूत्रों के अनुसार, यह घोटाला करीब 43 करोड़ रुपये का है, जिसमें अफसरों और दलालों की मिलीभगत से मुआवजे की राशि में भारी हेराफेरी की गई।

    इस मामले में रायपुर के निलंबित पटवारी लेखराम देवांगन के घर पर भी शुक्रवार सुबह 6 बजे से ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम मौजूद रही। देवांगन को भारतमाला परियोजना में अनियमितताओं के चलते पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

    इसके अलावा कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक और अभनपुर के पूर्व एसडीएम निर्भय साहू के देवीनवागांव स्थित आवास में भी छापेमारी की गई। इस दौरान टीमों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच जारी है।

    ईओडब्ल्यू और एसीबी की इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसी अब जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    Related posts:

    1. रायपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का महासत्संग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति, सरकार और AOL के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
    2. कहां है हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां, सस्ता पेट्रोल और गरीबी दूर करने के वादे, मोदी जी वादा निभाइये- डॉ. संदीप पाठक, AAP छग प्रभारी
    3. स्वदेश पत्रिका विमर्श कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय हुए शामिल, अयोध्या आंदोलन पर ग्रंथ का विमोचन
    4. छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, सीएम बोले– ‘बस इंतज़ार कीजिए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरोपवे टूटा, भाजपा के पूर्व मंत्री समेत छह श्रद्धालु हादसे का शिकार
    Next Article Vice Presidential Election: NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का नामांकन आज, पीएम मोदी बनेंगे प्रस्तावक

    Related Posts

    Raipur

    CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला; दो थानों को मिले नए प्रभारी

    Raipur

    Agri Stack Registration: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

    Latest Posts

    साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

    शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

    CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला; दो थानों को मिले नए प्रभारी

    Agri Stack Registration: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

    FSSAI का बड़ा फैसला: कोई भी कंपनी नहीं कर सकती ‘100% नैचुरल’ या ‘शुद्ध’ होने का दावा, जानें नियम

    CG News: तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारियों का होगा तबादला, GAD ने जारी किया आदेश

    Bigg Boss 2026 Date: सलमान खान लेकर आ रहे हैं बिग बॉस का नया सीजन, ‘तथास्तु’ के साथ सामने आई रिलीज डेट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.