Close Menu
    What's Hot

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » AI Voice Scam से रहें सावधान! आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
    भारत

    AI Voice Scam से रहें सावधान! आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    News Lead 18By News Lead 18October 4, 2026Updated:October 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    AI Voice Scam: अगर किसी करीबी या जान-पहचान वाले का फोन आए और वह अचानक पैसे की मदद मांगे, तो जल्दबाजी में रकम ट्रांसफर करने से बचें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाया है। इसमें AI की मदद से किसी व्यक्ति की आवाज की हूबहू नकल तैयार कर उसके परिचितों को फोन किया जाता है और इमरजेंसी के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाए जाते हैं।

    Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला कौन? हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

    ऑनलाइन फ्रॉड अब सिर्फ फर्जी SMS, WhatsApp मैसेज, ई-मेल, लिंक या APK फाइल तक सीमित नहीं है। साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। AI टूल्स की मदद से किसी व्यक्ति की आवाज को क्लोन कर उसी अंदाज में बातचीत की जा सकती है। इसके बाद अपराधी पीड़ित के परिवार, दोस्तों या परिचितों को फोन कर खुद को वही व्यक्ति बताकर आर्थिक मदद मांगते हैं।

    कैसे होती है AI Voice Cloning?

    वॉइस क्लोनिंग के लिए साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो, रील्स और शॉर्ट्स से किसी व्यक्ति की आवाज का सैंपल हासिल कर सकते हैं। AI टूल्स की मदद से इस आवाज के आधार पर ऐसी सिंथेटिक आवाज तैयार की जाती है, जो काफी हद तक असली व्यक्ति जैसी सुनाई दे सकती है।

    इसके बाद इस क्लोन की गई आवाज का इस्तेमाल कॉल या वॉइस मैसेज के जरिए किया जाता है। अपराधी किसी परेशानी, दुर्घटना, इमरजेंसी या तत्काल जरूरत का बहाना बनाकर सामने वाले से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। कई बार वे जल्द से जल्द भुगतान करने का दबाव भी बना सकते हैं।

    विशेषज्ञ ने बताया क्या है खतरा?

    इस तरह के खतरे को समझने के लिए FonadaLabs के को-फाउंडर नीतिश गोपलानी से बात की गई। उनके मुताबिक, किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी आवाज क्लोन किए जाने पर धोखाधड़ी का खतरा पैदा हो सकता है।

    उन्होंने सुझाव दिया कि वॉइस क्लोनिंग के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाने के लिए लाइव ह्यूमन वेरिफिकेशन और KYC जैसे सुरक्षा उपाय जरूरी हैं। एंटरप्राइज स्तर पर सत्यापित अकाउंट और उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाना भी महत्वपूर्ण है।

    AI Voice Fraud से कैसे बचें?

    ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि फोन पर मिली किसी भी अचानक पैसे की मांग पर तुरंत भरोसा न करें। अगर कोई करीबी व्यक्ति पैसे मांग रहा है, तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें।

    इन बातों का रखें ध्यान:

    • परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक सीक्रेट कोडवर्ड तय कर सकते हैं।
    • पैसे भेजने से पहले फोन करने वाले से कोडवर्ड पूछकर पहचान की पुष्टि करें।
    • किसी इमरजेंसी के नाम पर जल्दबाजी में ट्रांजैक्शन न करें।
    • फोन पर मिले निर्देशों के आधार पर OTP, PIN या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
    • सोशल मीडिया पर अपनी आवाज वाले वीडियो और अन्य कंटेंट को जरूरत के मुताबिक ही सार्वजनिक रखें।
    • संदिग्ध कॉल आने पर संबंधित व्यक्ति को उसके पुराने या सेव नंबर पर अलग से कॉल करके पुष्टि करें।

    ठगी हो जाए तो तुरंत क्या करें?

    अगर AI Voice Scam या किसी अन्य साइबर फ्रॉड में पैसे चले जाते हैं, तो बिना देरी किए इसकी शिकायत करें। भारत में साइबर अपराध की शिकायत cybercrime.gov.in पर की जा सकती है। इसके अलावा साइबर फ्रॉड के मामले में 1930 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

    संदिग्ध मोबाइल नंबर, मैसेज या संचार से जुड़े मामलों की रिपोर्ट संचार साथी के माध्यम से भी की जा सकती है।

    AI के दौर में आवाज को देखकर या सुनकर ही किसी व्यक्ति की पहचान पर भरोसा करना पर्याप्त नहीं है। खासकर पैसे से जुड़े मामलों में पहचान की दोबारा पुष्टि करना ही सबसे जरूरी सावधानी है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    3. LPG Cylinder की फास्ट डिलीवरी शुरू! स्विगी इंस्टामार्ट पर 10 मिनट में पहुंचेगा सिलेंडर, कनेक्शन की नहीं होगी जरूरत
    4. DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News: डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि का दावा निकला फर्जी, विभाग बोला- AI से तैयार है वायरल दस्तावेज
    Next Article कैप्टन स्मित मच्छार के कायल हुए शाहरुख से रणवीर तक, सलमान खान ने कहा- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

    Related Posts

    भारत

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    देश - विदेश

    Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

    Raipur

    SIR के बाद छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    Latest Posts

    Shubman Gill World Record: गिल का बड़ा कारनामा! बाबर आजम सहित कई बल्लेबाज पीछे, इस मामले में बने नंबर-1

    राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

    मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

    CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1812 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें जिलेवार डिटेल

    बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

    कैप्टन स्मित मच्छार के कायल हुए शाहरुख से रणवीर तक, सलमान खान ने कहा- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

    AI Voice Scam से रहें सावधान! आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    CG News: डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि का दावा निकला फर्जी, विभाग बोला- AI से तैयार है वायरल दस्तावेज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.