Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी; रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता

    Priyanka-Nick: निक जोनस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर, रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, रिएक्शन ने जीता दिल

    CG Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
    भारत

    DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा! जानें कितने फीसदी बढ़ेगा DA और कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन

    News Lead 18By News Lead 18July 20, 2026Updated:July 20, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    DA Hike 2026: जुलाई का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. आमतौर पर जुलाई के महीने में मिलने वाली महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि इस बार उनके बैंक खाते में कब इजाफा होने जा रहा है. ऐसे में करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है.बढ़ती महंगाई के बीच  1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय  कर्मचारी अपनी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं.सवाल यही है कि अगर जुलाई में घोषणा नहीं होती, तो आखिर DA बढ़ोतरी की खुशखबरी कब मिल सकती है? आइए जानते हैं ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के अनुमानित आंकड़े और सरकार के पिछले पैटर्न्स क्या इशारा कर रहे हैं, जिससे इस साल कर्मचारियों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है…

    FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना-स्पेन की टक्कर आज, मैच टाइमिंग से लेकर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग तक पूरी जानकारी

    DA बढ़ोतरी का फैसला क्यों अटका हुआ है?

    महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का अंतिम फैसला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के जून 2026 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा. जून का डेटा अभी जारी होना बाकी है. यही वजह है कि सरकार ने अभी तक नए DA पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है. हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों में मामूली देरी के चलते अब यह सवाल बड़ा हो गया है कि अगर जुलाई में यह घोषणा नहीं होती, तो आखिरकार वो कौन सा महीना होगा जब सरकार इस बड़ी सौगात पर मुहर लगाएगी?

    इस बार कितनी बढ़ सकती है DA?

    अब तक सामने आए AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर इस बार महंगाई भत्ते में 3% से 4% तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. मार्च 2026 में इंडेक्स 149.1, अप्रैल में 149.9 और मई में 150.8 रहा था. अनुमान है कि जून में यह करीब 151.7 तक पहुंच सकता है. इस बार 3% से 4% DA बढ़ने का अनुमान है,..हालांकि अंतिम फैसला जून के आधिकारिक आंकड़े और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.

    अगर जुलाई में ऐलान नहीं हुआ, तो कब मिलेगी खुशखबरी?

    अगर इस महीने DA बढ़ोतरी की घोषणा नहीं होती है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी सरकार त्योहारी सीजन के दौरान यानी अक्टूबर या नवंबर में DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. इस साल दिवाली नवंबर में है, इसलिए इसे कर्मचारियों के लिए ‘दिवाली गिफ्ट’ के तौर पर देखा जा रहा है.

    किसे मिलेगा फायदा?

    महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सीधा फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा. इसमें रेलवे, रक्षा और अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारी और रिटायर्ड पेंशनर्स भी शामिल हैं. अलग-अलग पे-लेवल के कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के हिसाब से लाभ मिलेगा.

    DA बढ़ने से सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?

    महंगाई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का हिस्सा होता है. DA बढ़ने से इन-हैंड सैलरी के साथ-साथ प्रोविडेंट फंड (PF), पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों पर भी असर पड़ता है. फिलहाल DA 60% है. इससे पहले अप्रैल 2026 में सरकार ने इसे 58% से बढ़ाकर 60% किया था, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ था.

    CG Pensioners News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 1.5 लाख पेंशनरों को मिलेगा सीधा फायदा, DR बढ़ाने की प्रक्रिया हुई आसान

    कैसे तय होती है DA बढ़ोतरी?

    7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार महंगाई भत्ते की गणना AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर की जाती है. सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई के लिए DA रिवाइज करती है. हालांकि घोषणा आमतौर पर मार्च और अक्टूबर के आसपास की जाती है.

    Related posts:

    1. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    2. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    3. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCancelled Train Ticket Refund: ट्रेन कैंसिल होने पर मिलेगा पूरा पैसा वापस, ऑनलाइन और काउंटर टिकट के रिफंड का जानें नियम
    Next Article सलमान खान की तबीयत ठीक है? नए वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

    Related Posts

    देश - विदेश

    Social Media Addiction: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की रोक! सरकार ला रही नया नियम, जानें पूरा प्लान

    भारत

    CJP का संसद मार्च आज, जंतर-मंतर पर 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं शर्तें

    भारत

    Cancelled Train Ticket Refund: ट्रेन कैंसिल होने पर मिलेगा पूरा पैसा वापस, ऑनलाइन और काउंटर टिकट के रिफंड का जानें नियम

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी; रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता

    Priyanka-Nick: निक जोनस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर, रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, रिएक्शन ने जीता दिल

    CG Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल, लागू होंगे नए टैरिफ

    CG Train Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; रेलवे ने जारी किया अपडेट

    Social Media Addiction: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की रोक! सरकार ला रही नया नियम, जानें पूरा प्लान

    RTE Admission 2026: RTE में एडमिशन का आखिरी मौका, 9 हजार से ज्यादा सीटें खाली, 22 जुलाई करें आवेदन

    QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी

    समुद्र में पलटी 133 यात्रियों से भरी नाव, 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी

    CG Guest Lecturer Policy 2026: छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याताओं के लिए बड़ा बदलाव! एक आवेदन से कई पदों पर भर्ती, जानिए नई नीति के नियम

    CG Crime: ATM मशीन उखाड़कर ले जाने की कोशिश नाकाम, कैश नहीं निकाल सके चोर, CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.